Why Men get more Heart Attacks: हार्ट अटैक के मामले हर साल तेजी से बढ़ते हैं. वहीं ये समस्या पुरूषों में ज्यादा देखने को मिलते हैं. इसी विषय पर फिट रहे इंडिया ने सीनियर कार्डियोथोरेसिक एवं वैस्कुलर सर्जन डॉ. शिव चौधरी ने महत्वपूर्ण जानकारी साझा की है. डॉक्टर के अनुसार, पुरुषों में धूम्रपान, शराब का सेवन, तनाव, अनियमित दिनचर्या और खराब खानपान जैसी आदतें हृदय रोग के जोखिम को बढ़ाती हैं. इसके अलावा हाई ब्लड प्रेशर, डायबिटीज और मोटापा भी हार्ट अटैक की संभावना को बढ़ाने वाले प्रमुख कारक हैं.
उन्होंने बताया कि लगातार तनाव में रहने से शरीर में हार्मोनल बदलाव होते हैं, जो ब्लड प्रेशर और दिल पर बुरा असर डाल सकते हैं. वहीं हाई ब्लड प्रेशर रक्त वाहिकाओं को नुकसान पहुंचाकर हार्ट अटैक का खतरा बढ़ा सकता है. डॉ. चौधरी ने यह भी कहा कि कोविड-19 महामारी के बाद कई लोगों में हृदय संबंधी समस्याओं का जोखिम बढ़ा हुआ देखा गया है. विशेषज्ञों के अनुसार, कोरोना संक्रमण के बाद शरीर में सूजन और रक्त के थक्के बनने जैसी स्थितियां कुछ लोगों में हृदय स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकती हैं. उन्होंने सलाह दी कि 40 वर्ष की उम्र के बाद, या यदि परिवार में हृदय रोग का इतिहास हो, तो नियमित हार्ट चेक-अप कराना चाहिए. साथ ही डॉक्टर की सलाह के बिना दवाएं बंद नहीं करनी चाहिए और किसी भी दुष्प्रभाव की स्थिति में विशेषज्ञ से परामर्श लेना चाहिए.
यह भी देखें: गर्भवती महिलाएं ना लें बुखार की ये दवा, एक्सपर्ट ने बताई ये बड़ी वजह

