Benefits Of Wood Apple: मैंगो शेक किसे पसंद नहीं? घर-घर में बच्चे इसके दिवाने हैं. हर दूसरे दिन इसका जूस बनाया जाता है. लेकिन इसके अलावा आप बेल का शरबत भी पी सकते हैं. डाइट में शामिल करके आप गर्मी में होने वाले नुकसान से खुद को बचा सकते हैं.
बेल के फल में अनेक प्रकार के पोषक तत्व पाए जाते हैं. शरीर को एनर्जेटिक रखने के साथ-साथ सूरज की हानिकारक किरणों से भी बचाकर रखता है. इसके पीने से शरीर में पानी की कमी भी नहीं होती. वहीं अक्सर कई लोग इसके सख्त छिलके को देखकर परेशान हो जाते हैं. इसके ऊपर का सख्त छिलके को देखकर लगता है कि क्या इस फल का जूस भी बनाया जा सकता है? बता दें कि ये फल फाइबर से भरपूर होता है जो गर्मी में पेट दर्द जैसी समस्या से बचाकर रखते हैं. लेकिन इसके जूस को आप घर में ही आसान विधि की मदद से बना सकते हैं.
सामग्री
- बेल का फल
- पुदीना
- सेंधा नमक
- चीनी का बुरादा
बेल का जूस बनाने की विधि
बेल का जूस बनाने के लिए सबसे पहले अपने हाथों को अच्छे से साफ कर लें. इसके बाद बेल के फल को भी अच्छे से साफ पानी से धो लें. अब इस फल के सख्त छिलके को तोड़कर फेंक दें. इसके अंदर का पीले रंग का गूंदा एक बर्तन में रख लें. इसमें थोड़ा पानी भी डाले, गूदे को हाथों से मलकर इसमें से बीज को अलग करें. अब इस मिश्रण को मिक्सर में डालकर अच्छे से मिक्स कर लें. इसके बाद आप इसे छानकर पी सकते हैं.
मिक्सर से निकालने के बाद आप इसका स्वाद बढ़ाने के लिए इसमें पुदीन, सेंधा नमक या फिर बुरा भी डाल सकते हैं. चाहें तो तैयार जूस को ठंडा होने के लिए फ्रिज में रख दें और फिर इसका सेवन करें.
लू लगने से बचाता
गर्मियों में ऐसे फलों को ढूंढा जाता है जिनकी तासीर ठंडी होती है. ऐसे में बेल भी एक ऐसा फल है जिसकी तासीर ठंडी होती है. इसलिए गर्मी में इसका सेवन किया जाता है. बेल का न सिर्फ तासीर ठंडी होती है, बल्कि इसमें ऐसे जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं जो शरीर को कई तरह से लाभ पहुंचाते हैं. तेज धूप में ये शरीर को लू लगने से बचाते हैं.
एनर्जी बूस्टर बेल का जूस
बेल का जूस पीने से न सिर्फ एनर्जी मिलती है बल्कि पेट भी भरा-भरा रखती है. इसमें नेचुरल शुगर पाई जाती है, जो शरीर को तुरंत एनर्जी देने का काम करती है. इसके अलावा इसमें कई महत्वपूर्ण विटामिन, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट्स भी पाए जाते हैं.
शरीर को पहुंचाते फायदे
बेल में मौजूद विटामिन, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट्स शरीर को कई तरह से लाभ पहुंचाते हैं. विटामिन C रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाने, त्वचा को स्वस्थ रखने और संक्रमण से लड़ने में मदद करता है. विटामिन A आंखों की रोशनी और स्किन के स्वास्थ्य के लिए जरूरी होता है. वहीं कैल्शियम और फॉस्फोरस हड्डियों और दांतों को मजबूत बनाते हैं, जबकि पोटैशियम ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करके दिल की कार्यक्षमता को बेहतर बनाने में मदद करते हैं.
सूरज की हानिकारक किरणों से बचाता
बेल में पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट्स शरीर की कोशिकाओं को फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान से बचाते हैं, सूजन को कम करते हैं और कई पुरानी बीमारियों के जोखिम को घटाने में मदद करते हैं. यही कारण है कि बेल के फल को पूरी हेल्थ के लिए फायदेमंद माना जाता है.
यह भी पढ़ें: क्या शुगर के मरीज केला खा सकते हैं? जानें खाने का सही तरीका
FAQs
सवाल: बेल में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स शरीर के लिए क्या काम करते हैं?
जवाब: बेल में पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट्स शरीर की कोशिकाओं को फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान से बचाते हैं, सूजन को कम करने में मदद करते हैं और संपूर्ण स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में योगदान देते हैं.
सवाल: गर्मियों में बेल का जूस पीना क्यों फायदेमंद माना जाता है?
जवाब: बेल का जूस शरीर को ठंडक पहुंचाने, डिहाइड्रेशन से बचाने और पाचन को बेहतर बनाने में मदद करता है. यही कारण है कि इसे गर्मियों में विशेष रूप से पसंद किया जाता है.
सवाल: बेल क्या है और इसमें कौन-कौन से पोषक तत्व पाए जाते हैं?
जवाब: बेल एक पौष्टिक फल है, जिसमें फाइबर, विटामिन C, विटामिन A, कैल्शियम, पोटैशियम, फॉस्फोरस, आयरन और एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं. ये पोषक तत्व शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं.
(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है. इस तरह के कॉन्टेंट को देखने के लिए आप हमारे Youtube चैनल के साथ जुड़ सकते हैं.)

