होमDietक्या शुगर के मरीज केला खा सकते हैं? जानें खाने का सही...

क्या शुगर के मरीज केला खा सकते हैं? जानें खाने का सही तरीका

can diabetic patient eat red banana: गर्मियों में केला खाना सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है. इसमें पोटैशियम, फाइबर और नेचुरल मिठास होती है.

can diabetic patient eat red banana: गर्मियों में केला खाना सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है. इसमें पोटैशियम, फाइबर और नेचुरल मिठास होती है. ये शरीर को एनर्जी देने, थकान कम करने और इलेक्ट्रोलाइट बैलेंस रखने में मदद करती है. केला पाचन को बेहतर बनाता है, पेट को लंबे समय तक भरा रखता है और मांसपेशियों में ऐंठन की समस्या को भी कम करने में मदद करता है. लेकिन सवाल यह आता है कि क्या शुगर के मरीज केले का सेवन कर सकते हैं?

दरअसल शुगर के मरीजों के सामने अक्सर ऐसी समस्या खड़ी होती है. उन्हें हर तरह की चीज़ों को डाइट में शामिल करने से पहले कई बार सोचना पड़ता है. इसलिए आज के आर्टिकल में हम जानेंगे कि क्या केले का सेवन शुगर के मरीज कर सकते हैं या नहीं साथ में जानेंगे कि कितनी मात्रा में करना सही होगा?

क्या शुगर के मरीज केला खा सकते हैं?

हां, शुगर (डायबिटीज) के मरीज केला खा सकते हैं, लेकिन सीमित मात्रा में करें. बता दें कि केला में फाइबर, पोटैशियम और कई जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं. हालांकि इसमें नेचुरल मिठास होती है. इसलिए एक छोटा केला या आधा बड़ा केला खाना बेहतर रहेगा. इसे प्रोटीन या हेल्दी फैट वाले खाद्य पदार्थों के साथ खाने से ब्लड शुगर पर असर कम पड़ेगा. वहीं इसके सेवन के बाद मरीजों को अपने ब्लड शुगर जरूर जांचना चाहिए और डॉक्टर की सलाह जरूर लें.

शुगर मरीजों के लिए केला खाने के नियम

सीमित मात्रा में खाएं

एक बार में पूरा बड़ा केला खाने की बजाय आधा या एक छोटा केला खाना बेहतर माना रहेगा.

खाली पेट न खाएं

खाली पेट केला खाने से ब्लड शुगर तेजी से बढ़ जाता है. इसे नट्स, दही या अन्य खाद्य पदार्थों के साथ ही खाएं.

ज्यादा पका हुआ केला कम खाएं

बहुत ज्यादा पके केले में शुगर की मात्रा ज्यादा होती है, इसलिए हल्का पका हुआ केला खाना बेहतर रहेगा.

ब्लड शुगर मॉनिटर करें

हर व्यक्ति का शरीर अलग तरह से रिस्पॉन्स देता है. केला खाने के बाद ब्लड शुगर की जांच करके देखें कि आपके शरीर पर इसका क्या असर पड़ता है.

पोषक तत्वों से भरपूर

केले में फाइबर, पोटैशियम और विटामिन B6 होते हैं, जो पूरी हेल्थ के लिए फायदेमंद हैं.

यह भी पढ़ें: Lemon Water: रोज करें नींबू पानी का सेवन, शरीर में दिखेंगे ये बदलाव

FAQs

सवाल: शुगर मरीजों के लिए केला खाने का सही तरीका क्या है?

जवाब: केले को अकेले खाने की बजाय दही, नट्स या अन्य प्रोटीन युक्त खाद्य पदार्थों के साथ खाना बेहतर माना जाता है। इससे ब्लड शुगर तेजी से बढ़ने का खतरा कम हो सकता है.

सवाल: डायबिटीज मरीजों को कितना केला खाना चाहिए?

जवाब: आमतौर पर एक छोटा केला या आधा बड़ा केला पर्याप्त माना जाता है। हालांकि, सही मात्रा व्यक्ति के ब्लड शुगर स्तर और डाइट प्लान पर निर्भर करती है.

सवाल: क्या शुगर के मरीज केला खा सकते हैं?

जवाब: हां, शुगर के मरीज सीमित मात्रा में केला खा सकते हैं। केला फाइबर और पोटैशियम का अच्छा स्रोत है, लेकिन इसमें प्राकृतिक शर्करा भी होती है, इसलिए मात्रा का ध्यान रखना जरूरी है.

(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है. इस तरह के कॉन्टेंट को देखने के लिए आप हमारे Youtube चैनल के साथ जुड़ सकते हैं.)

author avatar
Surbhi . Content Writer
लिखने-पढ़ते लिखने की रूचि पैदा हुई. पिछले 1 साल से मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने की कोशिश कर रही हैं. फिलहाल फिट रहे इंडिया के साथ बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. इससे पहले जनता टीवी में सोशल मीडिया डिपार्टमेंट में काम किया. उन्हें लाइफस्टाइल, फूड, हेल्थ से जुड़े विषय में लिखने-पढ़ने और नई चीजें जानने का खूब शौक है.
Surbhi .
Surbhi .
लिखने-पढ़ते लिखने की रूचि पैदा हुई. पिछले 1 साल से मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने की कोशिश कर रही हैं. फिलहाल फिट रहे इंडिया के साथ बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. इससे पहले जनता टीवी में सोशल मीडिया डिपार्टमेंट में काम किया. उन्हें लाइफस्टाइल, फूड, हेल्थ से जुड़े विषय में लिखने-पढ़ने और नई चीजें जानने का खूब शौक है.
RELATED ARTICLES

ऐसे बनाएं रिच प्रोटीन ब्रेकफास्ट, मिनटों में होगा तैयार

High Protein Breakfast: सुबह का नाश्ता पूरे दिन की एनर्जी का काम करता है. इसलिए गलती से भी सुबह का नाश्ता स्किप नहीं होना चाहिए.

इन चीज़ों के साथ भूलकर भी ना खाएं बादाम, जानें सेवन का बेस्ट तरीका

Best Foods To Eat With Almonds: ड्राई फ्रूट्स में बादाम ऐसा सुपरफूड माना जाता है, जिसे बच्चे से लेकर बड़ा सभी खाना पसंद करते हैं.

कैंसर से लड़ने के बाद Dipika Kakar ने शेयर की अपनी डाइट, जानें कैसे रखती हैं ख्याल

Dipika Kakar Diet: टीवी एक्टर्स दीपिका कक्कड़ कैंसर से भारी जंग के बाद अपनी डाइट का पूरा ख्याल रखती है. अपने ब्लॉग में उन्होंने लेटेस्ट अपडेट शेयर कि.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

क्या होता है यूरिक एसिड? जानें बढ़ जाए तो कैसे कर सकते हैं कंट्रोल

High Uric Acid Symptoms: यूरिक एसिड क्या होता है, क्यों बढ़ता है, इसके शुरुआती लक्षण क्या हैं और इसे कैसे कंट्रोल करें? जानिए डाइट, वजन और लाइफस्टाइल से जुड़े जरूरी उपाय.

ऐसे बनाएं रिच प्रोटीन ब्रेकफास्ट, मिनटों में होगा तैयार

High Protein Breakfast: सुबह का नाश्ता पूरे दिन की एनर्जी का काम करता है. इसलिए गलती से भी सुबह का नाश्ता स्किप नहीं होना चाहिए.

खांसी हो रही है तो कब पीना चाहिए कफ सिरप? जानें कब पड़ती है दवा की जरूरत

Khansi Mein Cough Syrup Kab Peena Chahiye: : खांसी शुरू होते ही कफ सिरप पीना सही है या नहीं? जानें सूखी और बलगम वाली खांसी में क्या फर्क है, कब दवा लेनी चाहिए और किन लक्षणों पर तुरंत डॉक्टर से मिलना जरूरी है.

जमीन पर बन रही थी सोया चाप, वायरल वीडियो के बाद मचा हड़कंप!

Soya Chaap Viral Video: सोया चाप बनाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें हाइजीन को लेकर सवाल उठे हैं. जानें क्या है पूरा मामला, फूड सेफ्टी विभाग ने क्या कार्रवाई की और किन बातों का रखें ध्यान.

Recent Comments