होमDietLemon Water: रोज करें नींबू पानी का सेवन, शरीर में दिखेंगे ये...

Lemon Water: रोज करें नींबू पानी का सेवन, शरीर में दिखेंगे ये बदलाव

Benefits of Drinking Lemon Water: गर्मी के दिन हो और नींबू पानी का सेवन न किया जाए, ऐसा हो नहीं सकता. नींबू पानी का सेवन हर घर में किया जाता है.

Benefits of Drinking Lemon Water: गर्मी के दिन हो और नींबू पानी का सेवन न किया जाए, ऐसा हो नहीं सकता. नींबू पानी का सेवन हर घर में किया जाता है. इसका सेवन आमतौर पर शरीर को ठंडा रखने, पानी की कमी दूर करने के लिए किया जाता है. लेकिन क्या आपको पता है कि इसे पीने से शरीर में क्या-क्या फायदे होते हैं? अगर नहीं पता तो आज के आर्टिकल में हम जानेंगे कि नींबू-पानी पीने से शरीर में क्या-क्या बदलाव देखने को मिलते हैं.

दरअसल हम सभी खासतौर पर नींबू पानी का सेवन इसलिए करते हैं क्योंकि गर्मियों के दिनों में शरीर में पानी की कमी न हों. क्योंकि नींबू में पाए जाने वाले पोषक तत्व पानी के साथ घुलकर शरीर को जरूरी एनर्जी देने का काम करता है. नींबू में सबसे ज्यादा विटामिन सी (Vitamin C) पाया जाता है. गौरतलब है कि विटामिन सी शरीर में इम्यून सिस्टम को मजूबत करने में सहायक है. इसके अलावा नींबू में साइट्रिक एसिड (Citric acid), एंटीऑक्सीडेंट, फाइबर (pectin) और पोटेशियम जैसे खनिज लवण भी पाए जाते हैं. ये शरीर में इम्यून सिस्टम मजूबत कर शरीर को बीमारियों से बचाने का काम करता है. लेकिन एक्सपर्ट कहते हैं कि इसके अलावा ये शरीर में सकारात्मक बदलाव भी दिखाते हैं.

यह भी पढ़ें: नींबू पानी बनाते समय न करें ये गलती, जानें बनाने का सही तरीका

नींबू पानी पीने से शरीर को मिलते अनेकों फायदे

वजन कम होना

नींबू पानी का सेवन वजन घटाने में मदद करता है. इसके सेवन से पेट भरा-भरा महसूस होता है, जिसके कारण भूख और प्यास कम लगती है. नींबू में पाए जाने वाला पेक्टिन फाइबर पेट को भरा-भरा महसूस कराने में मदद करता है. नींबू में मौजूद पोषक तत्व शरीर की चर्बी घटाने का काम करते हैं. साथ ही, मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है, जिससे फैट तेजी से कम होता है.

पेट के लिए फायदेमंद

डाइट में नींबू पानी को शामिल करने से सेहत में कई सुधार देखने को मिलते हैं. पेट को ठंडा रखने के साथ-साथ ये डाइजेस्टिव सिस्टम के काम को भी बेहतर बनाता है. इसमें मौजूद सिट्रिक एसिड डाइजेशन को बेहतर बनाता है. पर्याप्त मात्रा में पानी के साथ नींबू का सेवन करने से शरीर हाइड्रेट रहता है, जिससे कब्ज की समस्या नहीं होती. कुछ लोगों को नींबू पानी पीने से पेट हल्का महसूस होता है और भोजन पचाने में आसानी होती है. इसके अलावा, यह पेट में गैस और भारीपन की समस्या को कम करने में भी मदद करता है.

स्किन के लिए फायदेमंद

नींबू में पाए जाने वाला विटामिन सी स्किन को फायदा पुहंचाने का काम करता है. इसमें विटामिन C के अलावा ऐसे एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं, जो स्किन में कोलेजन बढ़ाने में मदद करते हैं. इससे स्किन हेल्दी और चमकदार दिखती है. एंटीऑक्सीडेंट्स स्किन को फ्री-रेडिकल्स से होने वाले नुकसान से बचाने में मदद करते हैं. भरपूर मात्रा में नींबू पानी पीने से शरीर हाइड्रेट रहता है और स्किन में नमी बनी रहती है.

किडनी के लिए फायदेमंद

नींबू पानी किडनी के लिए फायदेमंद माना जाता है क्योंकि इसमें साइट्रेट (Citrate) पाया जाता है, जो कुछ प्रकार की किडनी स्टोन, खासकर कैल्शियम ऑक्सालेट स्टोन बनने के खतरे को कम करने में मदद करता है. इसका सेवन शरीर में पानी की कमी नहीं होने देता जिससे शरीर हाइड्रेट रहता है. ये शरीर से टॉक्सिन पदार्थ निकालने में भी मदद करता है, जिससे स्टोन होने की संभावना नहीं रहती.

यह भी पढ़ें: 11,000 लीटर मिलावटी दूध बरामद, FSSAI ने बताया पहचान का सबसे आसान टेस्ट

FAQs

सवाल: नींबू पानी शरीर को कैसे हाइड्रेट रखता है?

जवाब: नींबू पानी शरीर में पानी की कमी को पूरा करने में मदद करता है, जिससे शरीर तरोताजा रहता है और कई शारीरिक क्रियाएं बेहतर तरीके से काम करती हैं.

(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है. इस तरह के कॉन्टेंट को देखने के लिए आप हमारे Youtube चैनल के साथ जुड़ सकते हैं.)

author avatar
Surbhi . Content Writer
लिखने-पढ़ते लिखने की रूचि पैदा हुई. पिछले 1 साल से मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने की कोशिश कर रही हैं. फिलहाल फिट रहे इंडिया के साथ बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. इससे पहले जनता टीवी में सोशल मीडिया डिपार्टमेंट में काम किया. उन्हें लाइफस्टाइल, फूड, हेल्थ से जुड़े विषय में लिखने-पढ़ने और नई चीजें जानने का खूब शौक है.
Surbhi .
Surbhi .
लिखने-पढ़ते लिखने की रूचि पैदा हुई. पिछले 1 साल से मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने की कोशिश कर रही हैं. फिलहाल फिट रहे इंडिया के साथ बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. इससे पहले जनता टीवी में सोशल मीडिया डिपार्टमेंट में काम किया. उन्हें लाइफस्टाइल, फूड, हेल्थ से जुड़े विषय में लिखने-पढ़ने और नई चीजें जानने का खूब शौक है.
RELATED ARTICLES

ऐसे बनाएं रिच प्रोटीन ब्रेकफास्ट, मिनटों में होगा तैयार

High Protein Breakfast: सुबह का नाश्ता पूरे दिन की एनर्जी का काम करता है. इसलिए गलती से भी सुबह का नाश्ता स्किप नहीं होना चाहिए.

इन चीज़ों के साथ भूलकर भी ना खाएं बादाम, जानें सेवन का बेस्ट तरीका

Best Foods To Eat With Almonds: ड्राई फ्रूट्स में बादाम ऐसा सुपरफूड माना जाता है, जिसे बच्चे से लेकर बड़ा सभी खाना पसंद करते हैं.

कैंसर से लड़ने के बाद Dipika Kakar ने शेयर की अपनी डाइट, जानें कैसे रखती हैं ख्याल

Dipika Kakar Diet: टीवी एक्टर्स दीपिका कक्कड़ कैंसर से भारी जंग के बाद अपनी डाइट का पूरा ख्याल रखती है. अपने ब्लॉग में उन्होंने लेटेस्ट अपडेट शेयर कि.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

क्या होता है यूरिक एसिड? जानें बढ़ जाए तो कैसे कर सकते हैं कंट्रोल

High Uric Acid Symptoms: यूरिक एसिड क्या होता है, क्यों बढ़ता है, इसके शुरुआती लक्षण क्या हैं और इसे कैसे कंट्रोल करें? जानिए डाइट, वजन और लाइफस्टाइल से जुड़े जरूरी उपाय.

ऐसे बनाएं रिच प्रोटीन ब्रेकफास्ट, मिनटों में होगा तैयार

High Protein Breakfast: सुबह का नाश्ता पूरे दिन की एनर्जी का काम करता है. इसलिए गलती से भी सुबह का नाश्ता स्किप नहीं होना चाहिए.

खांसी हो रही है तो कब पीना चाहिए कफ सिरप? जानें कब पड़ती है दवा की जरूरत

Khansi Mein Cough Syrup Kab Peena Chahiye: : खांसी शुरू होते ही कफ सिरप पीना सही है या नहीं? जानें सूखी और बलगम वाली खांसी में क्या फर्क है, कब दवा लेनी चाहिए और किन लक्षणों पर तुरंत डॉक्टर से मिलना जरूरी है.

जमीन पर बन रही थी सोया चाप, वायरल वीडियो के बाद मचा हड़कंप!

Soya Chaap Viral Video: सोया चाप बनाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें हाइजीन को लेकर सवाल उठे हैं. जानें क्या है पूरा मामला, फूड सेफ्टी विभाग ने क्या कार्रवाई की और किन बातों का रखें ध्यान.

Recent Comments