Types Of Memory: बचपन में हमने कितना कुछ सीखा होता है. लेकिन जैसे ही हम बड़े हुए एक उम्र आते-आते बचपन का पुराना सभी भूल गए. लेकिन कई चीजें याद भी रहती हैं जैसे साइकिल चलाना, स्विमिंग करना ये सब चीजें तो हम कभी नहीं भूलते. लेकिन बातें जो हुई होती हैं वो याद नहीं रह पाती इसका क्या कारण है?
हमें बचपन की बातें याद क्यों नहीं रहती? इसके पीछे का क्या कारण है क्या साइंस है? इसपर डिटेल में बात करेंगे. चलिए शुरू करते हैं.
तीन तरह की मेमोरी होती है
क्या आप जानते हैं कि हमारी 3 तरह की मेमोरी होती है, पहली शॉर्ट टर्म मेमोरी दूसरी लांग टर्म मेमोरी तीसरी प्रोसीड्यूरल मेमोरी और सीमेंटिक मेमोरी होती है. प्रोसीड्यूरल मेमोरी होती है जैसे लिखना, खाना-खाना, चलना, साइकिल चलाना हम ये सब याद रखते हैं, हमारा माइंड इन्हें बार-बार रीकॉल भी करता रहता है. इसलिए ये लाइफटाइम हमारे साथ रहती हैं.
सीमेंटिक मेमोरी वो होती है जो लंबे समय तक रहती है. जैसे किसी भी इंसान को जानवर की पहचान करनी हो, बिल्डिंग की जानकारी हो, नदी की जानकारी हो झरना, मंदिर और भी कई चीजों की पहचान हो उसकी यादें और तस्वीरें हमारे साथ लाइफटाइम रहती हैं. जिसे हम कहते हैं सीमेंटिक मेमोरी.
तीसरी मेमोरी हमारी होती है एपिसोडिक मेमोरी. यहां आपको पता चलेगा कि हम भूल क्यों जाते हैं, तो ये ऐसी मेमोरी होती है जिसें कुछ खास मूमेंट या फिर घटनाएं तो कैद रहती हैं. लेकिन जैसे-जैसे समय होता जाता है हम उन पलों को उन मेमोरी को भूल जाते हैं. फिर हमें याद तो रहता है लेकिन धुंधला-धुंधला ही याद रहता है. जानकारी है कि लगभग 5 साल तक की ही मेमोरी एपिसोडिक मेमोरी में स्टोर होती हैं.
क्यों गायब हो जाती है ये मेमोरी
एपिसोडिक मेमोरी को शॉर्ट टर्म मेमोरी भी कहा जाता है. इसमें खास पल और खास घटनाएं हमें याद रहती हैं. लेकिन जैसे-जैसे समय आता रहता है हम उन्हें भूल जाते हैं. साइंटिस्ट ऐसा मानते हैं कि एपिसोडिक मेमोरी सिर्फ पांच साल तक की यादें ही स्टोर करके रखता है. खास तस्वीरें हमारे माइंड में स्टोर रहती है. इसका कारण है कि हम उन्हें बार-बार रिकॉल नहीं करते. बार-बार उन्हें याद नहीं करते तो वो मेमोरी हमें याद नहीं रहती.
यह भी पढ़ें: बार-बार चाय से नहीं होगा सिर दर्द का इलाज! पहचाने कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? जानें लक्षण
(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

