Akshay Kumar Praises Gurindervir Singh: इंडियन एथलीट गुरिंदरवीर सिंह इस समय खूब सुर्खियां बटौर रहे हैं. देशभर से उन्हें खूब तारीफ मिल रही है. अब बॉलिवुड एक्टर अक्षय कुमार ने भी उनकी खूब तारीफ की. आपको बता दें कि अपनी शानदार परफॉमेंस के कारण उन्होंने ‘फास्टेस्ट मैन अलाइव’ यानी सबसे तेज जीवित व्यक्ति का खिताब हासिल किया है. जिसके बाद बॉलिवुड एक्टर अक्षय कुमार ने भी उनकी तारीफों के पुल बांधे.
अक्षय ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए गुरिंदरवीर को बधाई दी है. सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए उन्होंने कहा कि वो भारत के सबसे तेज जीवित व्यक्ति बन गए हैं. उन्होंने कहा कि मैं सीरियसली क्रेजी हो गया हूं. सालों-साल तक हमने विदेशी एथलीट्स को 100 मीटर की रेस जीतकर रिकॉर्ड्स बनाते हुए देखा है. तब के समय में लोग कहते थे कि इंडियंस से नहीं होगा. अब सब कर रहे हैं ये तो होना ही था. बहुत गर्व हो रहा है तुमपर यंगमैन.
पंजाबियां दी शान वखरी
उन्होंने कहा कि इस वजह से गर्व हो रहा है कि क्योंकि तुम आर्म्ड फोर्सेज से हो. पंजाबियां दी शान वखरी. इस तरह खिलाड़ी कुमार ने सोशल मीडिया पर एथलीट के तारीफों के पुल बांध दिए. हालांकि गुरिंदरवीर ने कामल ही ऐसा कर दिखाया है जो तारीफ के काबिल है. सभी को उनपर काफी गर्व है. उनकी फिटनेस को लेकर काफी तारीफ हो रही है. लोग उनसे इंसपायर हो रहे हैं, साथ ही उनके जैसी फिटनेस चाहते हैं. लेकिन ऐसा क्या कमाल किया?
गुरिंदरवीर ने किया ये कमाल
अगर आप नहीं जानते कि आखिर गुरिंदरवीर ने क्या कमाल कर दिखाया है तो बता दें कि रांची में 29वां नेशनल सीनियर्स एथलेटिक्स फेडरेशन कॉम्पिटीशन का आयोजन हुआ. जिसमें गुरिंदरवीर ने भी भाग लिया. रेस के कॉम्पीटिशन में उन्होंने महज 10 सेकंड में ऐसा रिकॉर्ड कायम किया है. जिसे इससे पहले किसी भारतीय ने शायद न कायम किया हो. वो पहले ऐसे भारतीय एथलीट बन गए हैं जिसने 100 मीटर पुरुष दौड़ में महज 10.1 सेकंड से भी कम में निकाला है. इसलिए उनकी खूब चर्चा इस समय हो रही है. लोग उनकी खूब तारीफ कर रहे हैं. फिटनेस से उनकी खूब लोग इंसपायर हैं.
चुपचाप मेहनत करते रहो
इस कामयाबी को हासिल करने के बाद एथलीट ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट डाला. जिसमें वो लिखते हैं कि ये उनके लिए हैं जिनपर कभी संदेह किया गया हो कि वो आपकी गति पर सवाल उठाएंगे, आपकी प्रतिभा पर आपके समर्पण पर भी. लेकिन जब रब आपके साथ है तो आपको मंजूरी की कोई जरूरत ही नहीं है. इसलिए चुपचाप मेहनत करते रहो. अपने परिणाम ही सबूत बनने दो.
यह भी पढ़ें: भारत में अब 90% डिलीवरी अस्पतालों में हो रही! दाई मां को बाई बाई कह रहा इंडिया
(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है. इस तरह के कॉन्टेंट को देखने के लिए आप हमारे Youtube चैनल के साथ जुड़ सकते हैं.)

