Alia Bhatt drinks electrolytes water benefits: यूट्यूब पर इंडियाज गॉट लेटंट 2 का पहला एपिसोड अपलोड हो चुका है. लोगों को ये पहला एपिसोड खूब पसंद आ रहा है. वहीं इस एपिसोड में समय रैना आलिया भट्ट तो प्रोटीन ड्रिंक और पानी पीने के लिए ऑफर करते हैं. लेकिन आलिया इसपर टोकते हुए कहती हैं कि मेरे पास अपनी बॉटल है.
इसपर समय रैना कहते हैं कि आप हम नॉर्मल लोगों का पानी नहीं पीते तो फिर कौन सा अमीरों वाला पानी पीते हैं. जवाब में आलिया भट्ट कहती हैं कि ये पानी पीना हर इंसान के लिए जरूरी है. ये इलेक्ट्रोलाइट्स हैं. जिसे आप घर पर भी तैयार कर सकते हैं. दरअसल जिस बोतल से पानी पीने की बात आलिया भट्ट कर रही थी उसमें खासतौर पर इलेक्ट्रोलाइट्स थे.
इलेक्ट्रोलाइट्स क्या होता है?
इसपर NCBI की रिसर्च बताती है कि इलेक्ट्रोलाइट्स का काम सेल्स की इलेक्ट्रिकल न्यूट्रेलिटी को मेंटेन रखना है. साथ ही हमारे नर्व्स मसल्स को सही रखना है. यानी सिर्फ एक्टर्स को नहीं बल्कि हर किसी को इसे पीना चाहिए. अब ये कैसे मिलते हैं? तो जो आप खाते पीते हैं इलेक्ट्रोलाइट्स उसी से हमें मिलते हैं. अगर हमारे शरीर में इलेक्ट्रोलाइट्स की कमी हो जाए तो कई समस्याएं हो सकती है जैसे थकान, हाथ-पैर कांपना, हाथ-पैर सुन्न हो जाना, थकान होना, डायरिया, दिल की धड़कन तेज होना, सिरदर्द आदि की समस्या हो सकती है.
कब होती है इलेक्ट्रोलाइट्स की कमी?
अगर बात करें इलेक्ट्रोलाइट्स की कमी के बारे में? तो ये समस्या तब होती है जब व्यक्ति के शरीर में फ्लूइड्स की कमी हो जाती है. इसका सबसे आम कारण होता है तेज धूप में रहना, डिहाइड्रेशन की समस्या होना, अधिक पीसना और पेशाब आना. इस तरह फ्लूइड्स हमारे शरीर से कम होते रहते हैं. इतना ही नहीं ईटिंग डिसऑर्डर्स, किडनी डिजीज, लिवर डिजीज, हार्ट फेलियर, हाई बीपी, एंटीबायोटिक्स, ड्यूरेटिक्स और लैक्सेटिव के कारण भी इलेक्ट्रोलाइट्स का बैलंस बिगड़ता है.
घर में कैसे बना सकते हैं इलेक्ट्रोलाइट्स?
अगर बात करें कि आखिर इलेक्ट्रोलाइट्स को हम घर पर कैसे बना सकते हैं, तो इसका जवाब है कि आप ORS का पैकट लाकर घर में पानी में मिलाकर पी सकते हैं. ORS में इलेक्ट्रोलाइट्स की मात्रा सही होती है. पानी मिलाने का भी सही तरीका भी उसमें बताया गया होता है. इस तरह आप घर में ही इसे तैयार कर सकते हैं.
इन बातों का रखें खास ख्याल
अब आपको कुछ बातों का खास ख्याल रखना चाहिए. जैसे अगर आप इनका सेवन कर रहे हैं, तो दिन में सिर्फ एक या फिर दो गिलास ही सेवन करें. किसी बीमारी का अगर आप शिकार हैं, तो डॉक्टर की सलाह पर इसका सेवन करना अच्छा साबित हो सकता है. क्योंकि जो लोग किडनी और लिवर की बीमारी की समस्या से परेशान हैं, उनके लिए इसका सेवन करना खतरनाक भी हो सकता है. इसलिए इसे पीने से पहले इन बातों का ध्यान रखना जरूरी है.
यह भी पढ़ें: हड्डी टूटने पर खिलाड़ी को क्यों थमा दी ये हरी सीटी? जानें कैसे करती है ये काम
(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

