Anemia Mukt Bharat New Guidelines: भारत सरकार देशभर से खून की कमी यानी एनीमिया से मुक्त करने की दिशा में कई अहम कदम उठा रही है. इसी क्रम में केंद्रीय हेल्थ मिनिस्टर जेपी नड्डा सोमवार को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में CCWHW की 16वीं बैठक में शामिल होने वाले हैं. इस बैठक में ‘एनिमिया मुक्त भारत अभियान’ के नए इंस्ट्रक्शंस जारी किए जाएंगे.
इस अभियान के तहत एनीमिया को कंट्रोल करने के लिए स्ट्रैटेजी में बदलाव की जानकारी दी जाएगी. बदलाव जैसे आयरन सप्लीमेंट से आगे बढ़ते हुए बेहतर टेस्टिंग करना, इलाज, न्यूट्रिशन और डिजिटल ट्रैकिंग पर ध्यान देने पर कैसे काम किए जाए इसपर फैसला लिया जाएगा.
भारत की पब्लिक हेल्थ चुनौतियों में से एक
आपको बता दें कि भारत की बड़ी और पब्लिक हेल्थ चुनौतियों में से एक है एनीमिया की समस्या. इसके कारण प्रेग्नेंसी पर असर, बच्चे के जन्म से कम वजन, बच्चे के डेवलपमेंट में रुकावट पैदा होती है. इसलिए सरकार अब नई स्ट्रैटेजी बनाने वाली है. इस नई गाइडलाइंस में एक खास बात भी मौजूद होगी. 6x6x6 स्ट्रैटेजी को 7x7x7 फ्रेमवर्क में बढ़ाना है.
यानी कम वज़न वाले बच्चों को सातवें बेनिफिशियरी ग्रुप के तौर पर जोड़ा गया है, यह देखते हुए कि ज़िंदगी के शुरुआती दौर से ही एनीमिया को ठीक करने की ज़रूरत है. आयरन से भरपूर और अलग-अलग तरह के खाने को रेगुलर तौर पर बढ़ावा देने के लिए एक नई “ईटिंग राइट” पहल भी शुरू की गई है, जबकि डिजिटल ट्रैकिंग के ज़रिए मज़बूत मॉनिटरिंग को सातवें इंस्टीट्यूशनल सिस्टम के तौर पर जोड़ा गया है.
गाइडलाइंस में क्या चीजें हुई अपग्रेड
जानकारी के अनुसार इस गाइडलाइंस में प्रोग्राम के तहत टी 3 तीरके जैसे टेस्ट, ट्रीट और टॉक टू टी4 को भी अपग्रेड किया गया है. इसमें ट्रैक को भी जोड़ा गया है. जिससे की ये पक्का किया जा सके कि डायग्नोसिस और ट्रीटेंट के बाद बेनिफिशियरीज पर नजर रखी जाए. इतना ही नहीं जिन प्रेग्नेंट और दूध पिलाने वाली महिलाओं को भी गंभीर एनीमिया की समस्या है या फिर जिनपर ओरल आयरन थेरेपी का भी असर नहीं होता उनके लिए फेरिक कार्बोक्सिमाल्टोज़ और आयरन सुक्रोज़ का इस्तेमाल करके इंट्रावीनस आयरन ट्रीटमेंट को नेशनल ट्रीटमेंट प्रोटोकॉल के तहत एक ज़रूरी क्लिनिकल इंटरवेंशन के तौर पर शामिल किया गया है.
यह भी पढ़ें: अब जन्म से 3 साल तक बच्चों की होगी खास देखभाल, सरकार लॉन्च करेगी SSBSK; घर-घर पहुंचेंगी हेल्थ सेवाएं
(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

