होमExplainersमहंगा टूथपेस्ट या सस्ता? डेंटिस्ट ने बताया दांतों के लिए क्या है...

महंगा टूथपेस्ट या सस्ता? डेंटिस्ट ने बताया दांतों के लिए क्या है सही, इनैमल बचाने के लिए जानें पूरी सच्चाई

Gum & Sensitivity Treatment: क्या महंगा टूथपेस्ट सच में दांतों को ज्यादा चमकदार बनाता है? जानिए डेंटिस्ट की सलाह, फ्लोराइड टूथपेस्ट, इनैमल सुरक्षा और सही ब्रशिंग का महत्व.

Gum & Sensitivity Treatment: सालों से टीवी और अखबारों के विज्ञापनों में हमें यह बताया जाता रहा है कि किसी खास दंत मंजन का इस्तेमाल करने से दांत मोतियों की तरह चमकने लगते हैं. कई लोगों के मन में आज भी यही धारणा है कि जितना महंगा या पारंपरिक दंत मंजन होगा, दांत उतने ही सफेद और मजबूत बनेंगे. लेकिन दंत विशेषज्ञों की राय इससे अलग है. उनके अनुसार दांतों की असली चमक किसी चमत्कारी पाउडर या मंजन से नहीं, बल्कि सही तरीके से रोजाना की गई सफाई से आती है.

डेंटिस्ट डॉ. रोहिणी तिखा बताती हैं कि बाजार में मिलने वाले कई दंत मंजन ऐसे होते हैं जिनमें सफाई करने वाले खुरदरे कण मौजूद होते हैं. शुरुआत में इनका इस्तेमाल करने से दांत ज्यादा चमकदार महसूस हो सकते हैं, लेकिन लंबे समय तक लगातार उपयोग करने पर यही कण दांतों की सबसे बाहरी सुरक्षा परत यानी इनैमल को धीरे-धीरे घिसने लगते हैं. इनैमल हमारे दांतों का सबसे मजबूत हिस्सा होता है और एक बार यह घिस जाए तो शरीर इसे दोबारा नहीं बना सकता. यही कारण है कि ऐसे लोगों में समय के साथ दांतों में झनझनाहट, ठंडा-गरम लगना और अन्य समस्याएं दिखाई देने लगती हैं.

यहां देखें पूरा VIDEO:

महंगे टूथ ब्रश लेना चाहिए या नहीं?

यही वजह है कि अगर आपके दांत पूरी तरह स्वस्थ हैं और आपको कोई विशेष समस्या नहीं है, तो किसी महंगे, रंग-बिरंगे या आकर्षक विज्ञापनों वाले टूथपेस्ट के पीछे भागने की जरूरत नहीं है. सामान्य फ्लोराइड युक्त टूथपेस्ट रोजाना इस्तेमाल करने के लिए पर्याप्त होता है. फ्लोराइड दांतों को मजबूत बनाने और कैविटी से बचाने में मदद करता है. यदि किसी व्यक्ति को मसूड़ों से खून आना, दांतों में झनझनाहट या बार-बार कैविटी होने जैसी समस्याएं हैं, तो उसके लिए अलग तरह का मेडिकेटेड टूथपेस्ट डॉक्टर की सलाह पर चुना जाना चाहिए.

टूथपेस्ट खरीदने का सही तरीका क्या है?

आजकल बाजार में लाल, बैंगनी, चारकोल, क्रिस्टल और कई तरह के रंगीन टूथपेस्ट उपलब्ध हैं. इनके आकर्षक रंग और विज्ञापन लोगों को जल्दी प्रभावित कर देते हैं, लेकिन केवल रंग या पैकेजिंग देखकर टूथपेस्ट नहीं चुनना चाहिए. दांतों की देखभाल में सबसे महत्वपूर्ण भूमिका टूथपेस्ट की नहीं, बल्कि सही ब्रशिंग तकनीक और नियमित सफाई की होती है. यदि ब्रश सही तरीके से नहीं किया जा रहा है, तो सबसे महंगा टूथपेस्ट भी दांतों को स्वस्थ नहीं रख सकता.

इसी तरह नमक वाले टूथपेस्ट को लेकर भी लोगों में कई तरह की धारणाएं हैं. वर्षों से यह प्रचार किया जाता रहा है कि नमक मसूड़ों को मजबूत बनाता है. विशेषज्ञ मानते हैं कि नमक में ऐसे गुण जरूर होते हैं जो मसूड़ों की हल्की सूजन कम करने और उनकी मालिश में मदद कर सकते हैं, लेकिन इसका मतलब यह बिल्कुल नहीं है कि नमक वाला टूथपेस्ट साधारण फ्लोराइड वाले टूथपेस्ट से बेहतर है.अगर कोई व्यक्ति घर पर नमक और सरसों के तेल से मसूड़ों की मालिश करता है या ऑयल पुलिंग जैसी आदत अपनाता है, तो यह अतिरिक्त देखभाल हो सकती है, लेकिन इसे कभी भी ब्रश करने का विकल्प नहीं माना जाना चाहिए. दांतों की नियमित सफाई का सबसे प्रभावी तरीका आज भी सही तरीके से ब्रश करना ही है.

यह भी पढ़ें: अब जन्म से 3 साल तक बच्चों की होगी खास देखभाल, सरकार लॉन्च करेगी SSBSK; घर-घर पहुंचेंगी हेल्थ सेवाएं

(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

author avatar
sarthak arora Senior Sub Editor
अपनी उंगलियों से खबरों को खटाखट लिखना, और लिखने से पहले पढ़ना और समझना. इस तरह पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव पाया. कार्य जारी है और इसी तरह लिखना, पढ़ना और सीखना निरंतर जारी रहेगा.
sarthak arora
sarthak arora
अपनी उंगलियों से खबरों को खटाखट लिखना, और लिखने से पहले पढ़ना और समझना. इस तरह पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव पाया. कार्य जारी है और इसी तरह लिखना, पढ़ना और सीखना निरंतर जारी रहेगा.
RELATED ARTICLES

Baby Teething Symptoms: दांत निकलते समय बच्चा क्यों रोता है? जानें चिड़चिड़ापन कम करने के आसान और सुरक्षित उपाय

Baby Teething Symptoms: जानें दांत निकलते समय बच्चे क्यों रोते और चिड़चिड़े हो जाते हैं. एक्सपर्ट्स के बताए सुरक्षित उपाय और देखभाल के आसान टिप्स.

World IVF Day 2026: कब कराना चाहिए IVF? जानिए किसे होती है जरूरत, सफलता किन बातों पर करती है निर्भर

World IVF Day 2026: IVF क्या है, किन लोगों को इसकी जरूरत पड़ती है, कब फर्टिलिटी एक्सपर्ट से सलाह लेनी चाहिए और सफलता किन बातों पर निर्भर करती है, जानिए.

सोनम वांगचुक ने तोड़ा अनशन! 26 दिनों बाद खाना खाने पर क्या असर पड़ता है?

Sonam Wangchuk Ends Hunger Strike: सोमम वांगचुक ने 26 दिन बाद भूख हड़ताल खत्म की. जानिए लंबे समय तक भूखे रहने के बाद अचानक खाना खाने से शरीर पर क्या असर पड़ता है और रीफीडिंग सिंड्रोम क्या है.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

जमीन पर बन रही थी सोया चाप, वायरल वीडियो के बाद मचा हड़कंप!

Soya Chaap Viral Video: सोया चाप बनाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें हाइजीन को लेकर सवाल उठे हैं. जानें क्या है पूरा मामला, फूड सेफ्टी विभाग ने क्या कार्रवाई की और किन बातों का रखें ध्यान.

बुखार में नहाना चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं Expert

Bukhar Mein Nahana Chahiye Ya Nahi: क्या बुखार में नहाने से बुखार बढ़ जाता है? जानें डॉक्टरों की सलाह, कब गुनगुने पानी से नहाना सुरक्षित है और किन परिस्थितियों में नहाना टाल देना चाहिए.

खाना नहीं खा पा रही एक्टर दीपिका कक्कड़, जानें हेल्थ अपडेट, देखा पूरा वीडियो

Sehat Ki Khabar Fit Rahe India: सेहत की खबर फिट रहे इंडिया में हम जानेंगे आज की तीन बड़ी खबरों के बारे में.

घर-मंदिरो में जलने वाली धूपबत्ती से हो सकता है Air Pollution! Dr. Arvind Kumar से जानें

Lung Health Expert: दिल्ली छोड़ देने से प्रदूषण से बचा जा सकता है? पहाड़ी इलाकों की हवा भी अब पहले जैसी शुद्ध नहीं रही? डॉ. ने कई मिथकों का खुलासा किया.

Recent Comments