होमHealth News‘शायद कभी चल न पाऊं…’ असहनीय पीड़ा में Anurag Dobhal, सुन्न पड़ा...

‘शायद कभी चल न पाऊं…’ असहनीय पीड़ा में Anurag Dobhal, सुन्न पड़ा शरीर का ये हिस्सा

Anurag Dobhal Health Update: सोशल मीडिया की दुनिया में यूके 07 राइडर के नाम से पहचान बनाने वाले अनुराग डोभाल को लेकर नई खबर सामने आ रही है.

Anurag Dobhal Health Update: सोशल मीडिया की दुनिया में यूके 07 राइडर के नाम से पहचान बनाने वाले अनुराग डोभाल को लेकर नई खबर सामने आ रही है. भीषण एक्सीडेंट के बाद अब उनका दाहिना पैर पूरी तरह से सुन्न हो गया है. इस समय वह भयंकर पीड़ा झेल रहे हैं. इस तरह की खबर से उनके लाखों फैंस चिंतित हो गए है और उनके जल्दी ठीक होने की दुआंए दे रहे हैं.

अनुराग डोभाल ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से एक वीडियो शेयर करते हुए जानकारी दी. वहीं उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा कि उन्हें नहीं पता कि वो भविष्य में दोबारा चल पाएंगे या नहीं. इस संदेश के बाद उनके लाखों फैंस की झड़ी लग गई. उनके फैंस उन्हें भर-भर कर दुआंए देने लगें. अनुराग का वीडियो देखने के बाद उनके फैंस उन्हें मजबूत रहने और पॉजिटिव बने रहने की सलाह दे रहे हैं.

उन्होंने ये वीडियो 24 मार्च की देर रात अस्पताल के बिस्तर से शेयर किया. इस वीडियो में अनुराग दर्द से कराहते और चीखते नजर आ रहे हैं. स्ट्रेचर पर लेटे अनुराग को जब उनके दोस्त एक बेड से दूसरे बेड पर शिफ्ट करने की कोशिश करते हैं, तो उनकी चीखें पूरे वार्ड में गूंज उठती हैं.

गंभीर चोटों के चलते ICU में कराया गया भर्ती

बता दें कि 7 मार्च 2026 की रात अनुराग का दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर सुसाइड करने की कोशिश की थी, जिसमें बच गए थे. जब से ही वह अस्पताल में भर्ती हैं, और इन दिनों जिंदगी की सबसे कठिन जंग लड़ रहे हैं. उनकी हालत को देखते हुए उन्हें अस्तपात के ICU वार्ड में रखा गया है. जहां एक्सपर्ट डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज किया जा रहा है.

इस भयंकर एक्सीडेंट में उन्हें सिर में चोट, पसलियों में फ्रैक्चर, रीढ़ के निचले हिस्से में चोट और दाहिने पैर में हेयरलाइन फ्रैक्चर जैसी गंभीर चोटें आईं हैं. इसके अलावा अन्य समस्या भी बताई जा रही है.

फिर से चल नहीं पाएंगे अनुराग?

अनुराग ने सोशल मीडिया पर वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा, “जिंदगी में शायद फिर कभी चल पाऊंगा या नहीं, पता नहीं.” अनुराग ने अपनी सेहत का अपडेट देते हुए कहा कि उनकी एक मेजर सर्जरी हुई है, लेकिन इसके परिणाम काफी डराने वाले हैं. अनुराग वीडियो में कहते नजर आ रहे हैं कि, मैं अपनी इस टांग को बिल्कुल भी हिला नहीं पा रहा हूं. सर्जरी के बाद उनका दाहिना पैर पूरी तरह सुन्न पड़ चुका है. डॉक्टरों ने बताया है कि सर्जरी वाले हिस्से के नीचे का एरिया डैमेज हो गया है और नर्व (नसों) पर गहरा असर पड़ा है. मुझे नहीं पता कि ये कब ठीक होगा और कैसे ठीक होगा.” इस वीडियो को देख उनके लाखों फैंस अनुराग की सेहत को लेकर परेशान हो गए हैं.

यह भी पढ़ें: अगर सांस फूलती है तो जरूर देखें ये VIDEO, फेफड़ों के लिए डॉक्टर ने बताई जरूरी बातें

author avatar
Fit Rahe India
Fit Rahe India Desk पर आपको सालों पुराना तजुर्बा और हेल्थ से जुड़ी अहम जानकारी आपको मिलेगी. यहां आपको आपके स्वास्थ संबंधी समस्याओं का समाधान एक्सपर्ट्स की राय के साथ मिलेगा. हमारी टीम अपने पाठकों के लिए न सिर्फ खबरें ब्रेक करने में आगे है, बल्कि हर खबर का विश्लेषण भी करती है.

RELATED ARTICLES

क्या होता है यूरिक एसिड? जानें बढ़ जाए तो कैसे कर सकते हैं कंट्रोल

High Uric Acid Symptoms: यूरिक एसिड क्या होता है, क्यों बढ़ता है, इसके शुरुआती लक्षण क्या हैं और इसे कैसे कंट्रोल करें? जानिए डाइट, वजन और लाइफस्टाइल से जुड़े जरूरी उपाय.

जमीन पर बन रही थी सोया चाप, वायरल वीडियो के बाद मचा हड़कंप!

Soya Chaap Viral Video: सोया चाप बनाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें हाइजीन को लेकर सवाल उठे हैं. जानें क्या है पूरा मामला, फूड सेफ्टी विभाग ने क्या कार्रवाई की और किन बातों का रखें ध्यान.

बुखार में नहाना चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं Expert

Bukhar Mein Nahana Chahiye Ya Nahi: क्या बुखार में नहाने से बुखार बढ़ जाता है? जानें डॉक्टरों की सलाह, कब गुनगुने पानी से नहाना सुरक्षित है और किन परिस्थितियों में नहाना टाल देना चाहिए.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

क्या होता है यूरिक एसिड? जानें बढ़ जाए तो कैसे कर सकते हैं कंट्रोल

High Uric Acid Symptoms: यूरिक एसिड क्या होता है, क्यों बढ़ता है, इसके शुरुआती लक्षण क्या हैं और इसे कैसे कंट्रोल करें? जानिए डाइट, वजन और लाइफस्टाइल से जुड़े जरूरी उपाय.

ऐसे बनाएं रिच प्रोटीन ब्रेकफास्ट, मिनटों में होगा तैयार

High Protein Breakfast: सुबह का नाश्ता पूरे दिन की एनर्जी का काम करता है. इसलिए गलती से भी सुबह का नाश्ता स्किप नहीं होना चाहिए.

खांसी हो रही है तो कब पीना चाहिए कफ सिरप? जानें कब पड़ती है दवा की जरूरत

Khansi Mein Cough Syrup Kab Peena Chahiye: : खांसी शुरू होते ही कफ सिरप पीना सही है या नहीं? जानें सूखी और बलगम वाली खांसी में क्या फर्क है, कब दवा लेनी चाहिए और किन लक्षणों पर तुरंत डॉक्टर से मिलना जरूरी है.

जमीन पर बन रही थी सोया चाप, वायरल वीडियो के बाद मचा हड़कंप!

Soya Chaap Viral Video: सोया चाप बनाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें हाइजीन को लेकर सवाल उठे हैं. जानें क्या है पूरा मामला, फूड सेफ्टी विभाग ने क्या कार्रवाई की और किन बातों का रखें ध्यान.

Recent Comments