होमHealth NewsAyushman Saarthi AI Chatbot: बिना देरी के मिलेगी आयुष्मान योजना से जुड़ी...

Ayushman Saarthi AI Chatbot: बिना देरी के मिलेगी आयुष्मान योजना से जुड़ी सभी जानकारी

Ayushman Saarthi AI Chatbot: केंद्र सरकार ने आयुष्मान सारथी AI चैटबॉट लॉच किया है. WhatsApp पर आयुष्मान योजना से जुड़ी सभी सुविधा बिना देरी के मिलेगी.

Ayushman Saarthi AI Chatbot: केंद्र सरकार ने आयुष्मान सारथी AI चैटबॉट लॉच किया है. अब लाभार्थियों को WhatsApp पर ही आयुष्मान योजना से जुड़ी सभी प्रकार की सुविधा बिना देरी के मिलेगी. इससे सरकारी दफ्तर जाने की जरूरत नहीं होगी. साथ ही हेल्पलाइन पर कॉल करने की झंझट भी खत्म होगी.

आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (PM-JAY) दुनिया की सबसे बड़ी सरकारी स्वास्थ्य बीमा योजनाओं में से एक है. इस योजना के तहत देश के करीब 55 करोड़ लोग लाभ लेने के पात्र हैं. सरकार अब तक 43 करोड़ से अधिक आयुष्मान कार्ड जारी कर चुकी है. योजना के माध्यम से पात्र परिवारों को हर साल 5 लाख रुपये तक का कैशलेस इलाज मिलता है. देशभर के हजारों सरकारी और निजी अस्पताल इस योजना से जुड़े हैं, जिससे जरूरतमंद लोगों को इलाज की सुविधा आसानी से मिल रही है.

क्या है आयुष्मान सारथी AI चैटबॉट?

आयुष्मान सारथी एक आधिकारिक AI आधारित WhatsApp चैटबॉट है, जिसे आयुष्मान भारत योजना के लाभार्थियों की मदद के लिए तैयार किया गया है. इसकी मदद से लोग घर बैठे 24×7 कई जरूरी सेवाओं का इस्तेमाल कर सकते हैं.

कौन-कौन सी सेवाएं मिलेंगी?

  • आयुष्मान भारत योजना में अपनी पात्रता (Eligibility) जांच सकते हैं.
  • नया आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए आवेदन कर सकते हैं.
  • आयुष्मान कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं.
  • e-KYC दोबारा कर सकते हैं.
  • आधार कार्ड लिंक कर सकते हैं.
  • कार्ड को लॉक या अनलॉक कर सकते हैं.
  • इलाज का रिकॉर्ड देख सकते हैं.
  • वॉलेट बैलेंस चेक कर सकते हैं.
  • 70 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए आयुष्मान वय वंदना कार्ड से जुड़ी सेवाओं का लाभ ले सकते हैं.

शिकायत दर्ज करने की सुविधा

इस सुविधा के जरिए अब अस्पताल ढूढंने में परेशानियों का सामनना नहीं करना पड़ेगा. आयुष्मान सारथी AI चैटबॉट की मदद से लोग अपने नजदीकी आयुष्मान योजना से जुड़े अस्पताल तक आसानी से पहुंच सकेंगे. इसके अलावा शिकायत दर्ज करना, शिकायत ट्रैक करना, जरूरत पड़ने पर शिकायत वापस लेना और अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद फीडबैक देना भी आसान होगा.

कैसे करें इस्तेमाल?

  • WhatsApp नंबर +91 72908 23838 पर “HI” भेजें.
  • या सरकार द्वारा जारी QR Code स्कैन करें.
  • इसके बाद WhatsApp पर सभी उपलब्ध सेवाओं के विकल्प दिखाई देंगे.

क्या फायदा होगा?

सरकार का कहना है कि यह चैटबॉट सीधे PM-JAY प्लेटफॉर्म से जुड़ा है, जिससे लोगों को रियल-टाइम जानकारी मिलेगी. इससे सेवाएं तेज होंगी, पारदर्शिता बढ़ेगी और सरकारी दफ्तरों के चक्कर कम लगाने पड़ेंगे. खासकर ग्रामीण क्षेत्रों और डिजिटल सेवाओं का कम अनुभव रखने वाले लोगों के लिए यह सुविधा काफी उपयोगी साबित हो सकती है.

यह भी पढ़ें: कब सामान्य तिल बन जाता है स्किन कैंसर? इन संकेतों को बिल्कुल न करें नजरअंदाज

(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है. इस तरह के कॉन्टेंट को देखने के लिए आप हमारे Youtube चैनल के साथ जुड़ सकते हैं.)

author avatar
Surbhi . Content Writer
लिखने-पढ़ते लिखने की रूचि पैदा हुई. पिछले 1 साल से मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने की कोशिश कर रही हैं. फिलहाल फिट रहे इंडिया के साथ बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. इससे पहले जनता टीवी में सोशल मीडिया डिपार्टमेंट में काम किया. उन्हें लाइफस्टाइल, फूड, हेल्थ से जुड़े विषय में लिखने-पढ़ने और नई चीजें जानने का खूब शौक है.
Surbhi .
Surbhi .
लिखने-पढ़ते लिखने की रूचि पैदा हुई. पिछले 1 साल से मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने की कोशिश कर रही हैं. फिलहाल फिट रहे इंडिया के साथ बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. इससे पहले जनता टीवी में सोशल मीडिया डिपार्टमेंट में काम किया. उन्हें लाइफस्टाइल, फूड, हेल्थ से जुड़े विषय में लिखने-पढ़ने और नई चीजें जानने का खूब शौक है.
RELATED ARTICLES

बार-बार उल्‍टी आना…खराब गट हेल्थ का संकेत! शरीर पर डाल सकती है बुरा असर

Impact Of Poor Gut Health: हमारे आसपास ऐसे बहुत से लोग होते हैं जिनके शरीर में गैस, कब्ज और थकान जैसे लक्षण दिखाई देते हैं.

क्या होता है यूरिक एसिड? जानें बढ़ जाए तो कैसे कर सकते हैं कंट्रोल

High Uric Acid Symptoms: यूरिक एसिड क्या होता है, क्यों बढ़ता है, इसके शुरुआती लक्षण क्या हैं और इसे कैसे कंट्रोल करें? जानिए डाइट, वजन और लाइफस्टाइल से जुड़े जरूरी उपाय.

जमीन पर बन रही थी सोया चाप, वायरल वीडियो के बाद मचा हड़कंप!

Soya Chaap Viral Video: सोया चाप बनाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें हाइजीन को लेकर सवाल उठे हैं. जानें क्या है पूरा मामला, फूड सेफ्टी विभाग ने क्या कार्रवाई की और किन बातों का रखें ध्यान.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

बार-बार उल्‍टी आना…खराब गट हेल्थ का संकेत! शरीर पर डाल सकती है बुरा असर

Impact Of Poor Gut Health: हमारे आसपास ऐसे बहुत से लोग होते हैं जिनके शरीर में गैस, कब्ज और थकान जैसे लक्षण दिखाई देते हैं.

क्या होता है यूरिक एसिड? जानें बढ़ जाए तो कैसे कर सकते हैं कंट्रोल

High Uric Acid Symptoms: यूरिक एसिड क्या होता है, क्यों बढ़ता है, इसके शुरुआती लक्षण क्या हैं और इसे कैसे कंट्रोल करें? जानिए डाइट, वजन और लाइफस्टाइल से जुड़े जरूरी उपाय.

ऐसे बनाएं रिच प्रोटीन ब्रेकफास्ट, मिनटों में होगा तैयार

High Protein Breakfast: सुबह का नाश्ता पूरे दिन की एनर्जी का काम करता है. इसलिए गलती से भी सुबह का नाश्ता स्किप नहीं होना चाहिए.

खांसी हो रही है तो कब पीना चाहिए कफ सिरप? जानें कब पड़ती है दवा की जरूरत

Khansi Mein Cough Syrup Kab Peena Chahiye: : खांसी शुरू होते ही कफ सिरप पीना सही है या नहीं? जानें सूखी और बलगम वाली खांसी में क्या फर्क है, कब दवा लेनी चाहिए और किन लक्षणों पर तुरंत डॉक्टर से मिलना जरूरी है.

Recent Comments