Benefits Of Sit-Ups: कई लोग जिम इसलिए जॉइन करते हैं क्योंकि उन्हें 6 पैक एब्स बनाने होते हैं. अधिकतर युवा 6 पैक एब्स बनाने के लिए ही जिम जॉइन करते हैं. लेकिन क्या आपको पता है कि एब्स बनाने के लिए आपको एक एक्सरसाइज करने की जरूरत है. इस एक्सरसाइज की मदद से आप आसानी से 6 पैक एब्स बना सकते हैं. आज के आर्टिकल में हम जानेंगे कि ऐसा कौन-सी एक्सरसाइज है जिसकी मदद से आप 6 पैक एब्स बना सकते हैं. चलिए जानते हैं.
हालांकि केवल सिट-अप्स करने से 6-पैक एब्स नहीं बनते, लेकिन यह पेट की मांसपेशियों को मजबूत करने में मदद करती है. अगर सिट-अप्स के साथ बैलेंस्ड डाइट, कार्डियो एक्सरसाइज करनी भी जरूरी होती है. बता दें कि सिट-अप एक पुरानी लेकिन कारगर एक्सरसाइज है. सिट-अप एब्डोमिनल मसल्स को मजबूत करने के साथ-साथ डाइजेशन सिस्टम को भी सुधारने में मदद करता है.
सिट-अप
सिट-अप (Sit-Up) एक्सरसाइज की मदद से आप पेट की मांसपेशियों को मजबूत बना सकते हैं. साथ ही ये पेट की चर्बी को भी कम करने में मदद करती है. इस एक्सरसाइज में व्यक्ति पीठ के बल लेटकर घुटनों को मोड़ता है और फिर पेट की मांसपेशियों की मदद से शरीर के ऊपरी हिस्से को उठाकर बैठने की स्थिति में लाता है. इसके बाद धीरे-धीरे वापस शुरुआती स्थिति में लौटता है.
सिट-अप के दौरान पेट की मांसपेशियों के अलावा कूल्हों (Hip Flexors) और कमर की कुछ मांसपेशियां भी एक्टिव होती हैं. इसी कारण यह एक्सरसाइज कोर स्ट्रेंथ, संतुलन और शारीरिक सहनशक्ति बढ़ाने में मददगार मानी जाती है. इसके लिए आपको किसी एक्यूपमेंट की भी जरूरत नहीं पड़ेगी. शुरुआत में एक हेल्पर की जरूरत पड़ सकती है, लेकिन प्रैक्टिस के बाद आपको किसी की जरूरत नहीं होगी.
सिट-अप करने के लाभ – Benefits Of Sit-Ups
पेट की मांसपेशियां होती हैं मजबूत
सिट-अप करने से पेट की मांसपेशियां मजबूत होती है. रोजाना सिट-अप करने से कोर स्ट्रेंथ बेहतर होती है. मजबूत कोर शरीर की कई दैनिक गतिविधियों को आसान बनाने में मदद करता है. इसके साथ ही अगर आप सिक्स पैक बनाना चाहते हैं, तो यह एक्सरसाइज आपके लिए बेहद कारगर साबित हो सकता है.
कोर स्ट्रेंथ बढ़ाने में मददगार
कोर केवल पेट की मांसपेशियों तक सीमित नहीं होता, बल्कि इसमें कमर, कूल्हों और पेल्विक क्षेत्र की मांसपेशियां भी शामिल होती हैं. सिट-अप करने से इन मांसपेशियों को मजबूती मिलती है, जिससे शरीर का संतुलन और स्थिरता बेहतर होता है.
मांसपेशियों की सहनशक्ति बढ़ाती
सिट-अप्स के रोजाना प्रैक्टिस से पेट और कमर की मांसपेशियों की सहनशक्ति बढ़ती है. इससे लंबे समय तक शारीरिक गतिविधियां करने में आसानी होती है और जल्दी थकान महसूस नहीं होती. साथ ही सिट-अप करने से रीढ़, कूल्हों और पैरों की हड्डियों में फ्लेक्सिबिलिटी बढ़ती है. ऐसे में शरीर में अकड़न की समस्या कम होती है.
सिट-अप करने का सही तरीका
- पीठ के बल जमीन पर लेट जाएं.
- घुटनों को मोड़ें और पैरों को जमीन पर टिकाकर रखें.
- दोनों हाथों को सिर के पीछे या छाती पर रखें.
- पेट की मांसपेशियों को कसते हुए शरीर के ऊपरी हिस्से को उठाएं.
- बैठने जैसी स्थिति तक आने के बाद धीरे-धीरे वापस नीचे जाएं.
- अपनी क्षमता के अनुसार इस प्रक्रिया को दोहराएं.
यह भी पढ़ें: FIFA World Cup 2026: फुटबॉल स्टैमिना बढ़ाने के लिए फॉलो करें ये टिप्स
FAQs
सवाल: 6 पैक एब्स के लिए कौन-सी एक्सरसाइज सबसे लोकप्रिय है?
जवाब: क्रंचेस (Crunches) 6 पैक एब्स बनाने के लिए सबसे लोकप्रिय एक्सरसाइज मानी जाती है.
सवाल: प्लैंक (Plank) कैसे करें?
जवाब: कोहनियों और पंजों के बल शरीर को सीधा रखें और 30-60 सेकंड तक इस स्थिति में बने रहें.
सवाल: लेग रेज़ (Leg Raises) करने का सही तरीका क्या है?
जवाब: पीठ के बल लेटकर दोनों पैरों को धीरे-धीरे ऊपर उठाएं और फिर बिना जमीन छुए नीचे लाएं. इससे निचले एब्स पर अच्छा प्रभाव पड़ता है.
(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

