होमHealth Newsक्या जूता सुंघाने से दूर होती है मिर्गी की समस्या? जानें क्या...

क्या जूता सुंघाने से दूर होती है मिर्गी की समस्या? जानें क्या कहते हैं एक्सपर्ट

Epilepsy Attack Treatment Myth: मिर्गी एक न्यूरोलॉजिकल बीमारी है, जिसमें दिमाग की इलेक्ट्रिकल गतिविधि असामान्य हो जाती है. विशेषज्ञों के मुताबिक दौरे के दौरान जूता या मोजा सुंघाने से कोई फायदा नहीं होता, यह सिर्फ एक मिथक है.

Epilepsy Attack Treatment Myth: फिल्मों में सीरियल्स में या फिर एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री ने अक्सर लोगों को मिर्गी के दौरे के बारे में ये जानकारी दी है कि जब कोई व्यक्ति इसका शिकार होता है तो उसे जूता या फिर मोजा सुंघा दिया जाए तो वो ठीक हो जाता है. अब इसे देखा देखी लोग सच में ऐसा करने भी लगते हैं.

यानी अगर कोई व्यक्ति मिर्गी के दौरे का शिकार हुआ है तो लोगों के दिमाग में सबसे पहले वही तस्वीर क्लिक होती है कि जूता-चप्पल सुंघा दो ठीक हो जाएगा. कुछ लोग पानी पिलाने लगते हैं. हालांकि ये आज से नहीं होता आ रहा है पिछले काफी समय से ऐसा देखा जा रहा है. लेकिन सवाल ये कि क्या ऐसा सच में होता है? क्या सच में मिर्गी का दौरा ठीक हो जाता है या फिर ये महज एक मिथक है?

दिमाग से जुड़ी एक समस्या है

दरअसल ये बीमारी दीमाग से जुड़ी न्यूरोलॉजिकल समस्या है. डॉक्टर्स भी अक्सर यही सलाह देते हैं. इसमें दिमाग की एक्टीविटी करने की क्षमता अचानक असमान्य हो जाती है. जब ऐसी कंडिशन होती है मरीज को झटके आ सकते हैं जिसे लोग मिर्गी का दौरा बोलते हैं. ये कुछ सेकंड के लिए होता है. अगर इलाज सही तरीके से किया जाए तो मरीज ठीक हो सकता है. लेकिन क्या जूता सुंघाना सही इलाज होता है या फिर नहीं?

क्या जूता सुंघाने से दूर होती समस्या?

अगर इस सवाल के जवाब की बात करें तो इसका जवाब है नहीं. डॉक्टर्स भी ऐसा मानते हैं कि जूता, चप्पल या फिर मोजा सुंघाने से उसे होश आ जाता है ये सिर्फ मिथक है. इसका इलाज के लिए कोई साइंटिफिक कनेक्शन नहीं है. एक्सपर्ट्स मानते है कि अधिकतर मामलों में 1-2 मिनट के अंदर ही मिर्गी का दौरा खत्म हो जाता है. अब ऐसे में जब लोग जूता-चप्पल सुंघाते हैं, तो महज 1-2 मिनट में मरीज नॉर्मल हो जाता है. जिसे लेकर लोग मानते है कि ये जूता-चप्पल सुंघाने से हुआ है. जबकि मरीज दौरे का नेचुरल टाइम पूरा होने के कारण सामान्य होता है.

किस उम्र में होती है ये समस्या?

बात करें कि आखिर किस उम्र में ये समस्या होती है? तो इसका जवाब है कि ये किसी भी उम्र में हो सकती है. दरअसल हमारे दिमाग न्यूरॉन्स को एकसाथ भेजते हैं. जब ये एकसाथ भेजते हैं, तो ये इलेक्ट्रिकल सिग्नल भेजने लगती हैं. जिसके कारण दिमाग का कामकाज करने का तरीका कुछ समय के लिए रुक जाता है. इसे ही दौरा पड़ना कह सकते हैं.

आमतौर पर ये समस्या एक से 2 मिनट में ठीक हो जाती है. ऐसी कंडिशन में व्यक्ति बेहोश होकर गिर सकता है. इस कंडिशन के कई कारण हो सकते हैं. जैसे सिर पर गंभीर रूप से चोट लगना, तेज बुखार होना, स्ट्रोक आना, दिमाग में किसी तरह का इंफेक्शन आना, ऑक्सीजन की कमी होना, ब्लड शुगर का ज्यादा होना, ब्रेन ट्यूमर या फिर कुछ मामलों में कारण जेनेटिक से जुड़ा भी हो सकता है.

क्या होते हैं इसके लक्षण?

अगर इसके लक्षणों की बात की जाए तो हर मरीज में कम होते हैं. जैसेः

  • बेहोशी होना
  • हाथ-पैरों में तेज झटके आना
  • शरीर में अकड़न महसूस होना
  • मुंह से झाग निकलना
  • जबड़ा जकड़ जाना
  • कुछ सेकंड एकटक देखते रहना
  • चक्कर आना

यह भी पढ़ें: FSSAI की बड़ी कार्रवाई! ‘हेल्दी’, ‘ऑर्गेनिक’ के नाम पर गुमराह कर रहीं कंपनियां, कई ब्रांड्स को नोटिस

(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है. इस तरह के कॉन्टेंट को देखने के लिए आप हमारे Youtube चैनल के साथ जुड़ सकते हैं.)

author avatar
sarthak arora Senior Sub Editor
अपनी उंगलियों से खबरों को खटाखट लिखना, और लिखने से पहले पढ़ना और समझना. इस तरह पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव पाया. कार्य जारी है और इसी तरह लिखना, पढ़ना और सीखना निरंतर जारी रहेगा.
sarthak arora
sarthak arora
अपनी उंगलियों से खबरों को खटाखट लिखना, और लिखने से पहले पढ़ना और समझना. इस तरह पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव पाया. कार्य जारी है और इसी तरह लिखना, पढ़ना और सीखना निरंतर जारी रहेगा.
RELATED ARTICLES

क्या होता है यूरिक एसिड? जानें बढ़ जाए तो कैसे कर सकते हैं कंट्रोल

High Uric Acid Symptoms: यूरिक एसिड क्या होता है, क्यों बढ़ता है, इसके शुरुआती लक्षण क्या हैं और इसे कैसे कंट्रोल करें? जानिए डाइट, वजन और लाइफस्टाइल से जुड़े जरूरी उपाय.

जमीन पर बन रही थी सोया चाप, वायरल वीडियो के बाद मचा हड़कंप!

Soya Chaap Viral Video: सोया चाप बनाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें हाइजीन को लेकर सवाल उठे हैं. जानें क्या है पूरा मामला, फूड सेफ्टी विभाग ने क्या कार्रवाई की और किन बातों का रखें ध्यान.

बुखार में नहाना चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं Expert

Bukhar Mein Nahana Chahiye Ya Nahi: क्या बुखार में नहाने से बुखार बढ़ जाता है? जानें डॉक्टरों की सलाह, कब गुनगुने पानी से नहाना सुरक्षित है और किन परिस्थितियों में नहाना टाल देना चाहिए.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

क्या होता है यूरिक एसिड? जानें बढ़ जाए तो कैसे कर सकते हैं कंट्रोल

High Uric Acid Symptoms: यूरिक एसिड क्या होता है, क्यों बढ़ता है, इसके शुरुआती लक्षण क्या हैं और इसे कैसे कंट्रोल करें? जानिए डाइट, वजन और लाइफस्टाइल से जुड़े जरूरी उपाय.

ऐसे बनाएं रिच प्रोटीन ब्रेकफास्ट, मिनटों में होगा तैयार

High Protein Breakfast: सुबह का नाश्ता पूरे दिन की एनर्जी का काम करता है. इसलिए गलती से भी सुबह का नाश्ता स्किप नहीं होना चाहिए.

खांसी हो रही है तो कब पीना चाहिए कफ सिरप? जानें कब पड़ती है दवा की जरूरत

Khansi Mein Cough Syrup Kab Peena Chahiye: : खांसी शुरू होते ही कफ सिरप पीना सही है या नहीं? जानें सूखी और बलगम वाली खांसी में क्या फर्क है, कब दवा लेनी चाहिए और किन लक्षणों पर तुरंत डॉक्टर से मिलना जरूरी है.

जमीन पर बन रही थी सोया चाप, वायरल वीडियो के बाद मचा हड़कंप!

Soya Chaap Viral Video: सोया चाप बनाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें हाइजीन को लेकर सवाल उठे हैं. जानें क्या है पूरा मामला, फूड सेफ्टी विभाग ने क्या कार्रवाई की और किन बातों का रखें ध्यान.

Recent Comments