होमHealth NewsFSSAI की बड़ी कार्रवाई! ‘हेल्दी’, ‘ऑर्गेनिक’ के नाम पर गुमराह कर रहीं...

FSSAI की बड़ी कार्रवाई! ‘हेल्दी’, ‘ऑर्गेनिक’ के नाम पर गुमराह कर रहीं कंपनियां, कई ब्रांड्स को नोटिस

FSSAI Notice To Many Companies: भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने भ्रामक विज्ञापन और गलत उत्पाद दावों को लेकर कई फूड कंपनियों को नोटिस जारी किया है. जांच में कई ब्रांड्स के हेल्दी, ऑर्गेनिक, वीगन और जीरो मैदा जैसे दावे नियमों के अनुरूप नहीं पाए गए.

FSSAI Notice To Many Companies: भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने उन कंपनियों के खिलाफ सख्ती शुरू कर दी है जो अपने फूड प्रोडक्ट्स के बारे में भ्रामक दावे कर रही हैं. इसके तहत कई फूड कंपनियों और फूड बिजनेस ऑपरेटर्स (FBOs) को नोटिस भेजकर जवाब मांगा गया है.

FSSAI का कहना है कि कई कंपनियां अपने प्रोडक्ट्स के नाम, पैकेजिंग और विज्ञापनों में ‘हेल्दी’, ‘ऑर्गेनिक’, ‘वीगन’, ‘जीरो मैदा’ और ‘विटामिन’ जैसे शब्दों का इस्तेमाल कर रही हैं, जिससे ग्राहक भ्रमित हो सकते हैं. जांच के दौरान कई मामलों में पाया गया कि उत्पादों की वास्तविक जानकारी उनके दावों से मेल नहीं खाती थी। कुछ कंपनियां तो अपने दावों को साबित करने के लिए जरूरी दस्तावेज भी नहीं दिखा सकीं. यह खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के नियमों के खिलाफ माना गया है.

किन उत्पादों और ब्रांड्स पर हुई कार्रवाई?

  1. Healthy Master और Vision to Serve

FSSAI के मुताबिक इन ब्रांड नामों से ग्राहकों को यह लग सकता है कि ये उत्पाद खास तौर पर स्वास्थ्य के लिए बेहतर हैं, जबकि नाम उत्पाद की असली प्रकृति को स्पष्ट नहीं करते.

  1. NewHerbs True Vitamin

नियामक ने ‘True Vitamin’ शब्द पर आपत्ति जताई है. FSSAI का कहना है कि यह शब्द खाद्य नियमों में परिभाषित नहीं है और ग्राहकों को गलत संदेश दे सकता है.

  1. Plant B Based Vegan Brand

कंपनी ने अपने उत्पाद को ‘वीगन’ बताया, लेकिन उसके पास वीगन फूड के लिए जरूरी मंजूरी और लाइसेंस नहीं था. इसलिए यह दावा भ्रामक माना गया.

  1. The Health Factory Maida-Free Whole Wheat Bread और Zero Maida Pizza Base

FSSAI के अनुसार इन उत्पादों में गेहूं का आटा और ग्लूटेन मौजूद हैं. ऐसे में ‘जीरो मैदा’ जैसे दावे ग्राहकों को भ्रमित कर सकते हैं.

  1. Truvvi Healthy Mix Veggie Chips, Healthy Ragi Chips और Healthy Moong Dal Chips

इन उत्पादों के नाम में ‘हेल्दी’ शब्द का इस्तेमाल किया गया है. लेकिन इनमें अन्य कई सामग्री भी शामिल हैं, इसलिए केवल ‘हेल्दी’ बताना सही नहीं माना गया.

  1. Healthy Choice Healthy Food और Healthy Life Poha

नियामक के अनुसार ऐसे नाम ग्राहकों को यह विश्वास दिला सकते हैं कि ये उत्पाद अन्य विकल्पों की तुलना में अधिक स्वास्थ्यवर्धक हैं, जो नियमों के अनुरूप नहीं है.

  1. Emami Healthy & Tasty

FSSAI ने ‘Healthy & Tasty’ नाम पर सवाल उठाया है. उसका कहना है कि यह नाम उत्पाद को लेकर भ्रामक धारणा बना सकता है.

  1. Health Aid

नियामक के मुताबिक ‘Health Aid’ नाम से यह संकेत मिलता है कि उत्पाद विशेष स्वास्थ्य लाभ देता है, जबकि ऐसा दावा नियमों के अनुसार साबित होना चाहिए.

  1. ऑर्गेनिक उत्पादों पर भी कार्रवाई

FSSAI ने Organic Wisdom, Shine Organic, Two Brothers Organic Farms और World of Organic जैसे ब्रांड्स पर भी कार्रवाई की है. इन कंपनियों ने ‘ऑर्गेनिक’ शब्द का इस्तेमाल किया, लेकिन उनके पास जरूरी प्रमाणपत्र, जैसे NPPOP/PGS सर्टिफिकेशन या ‘Jaivik Bharat’ लोगो नहीं था.

  1. अनार जूस पर सवाल

FSSAI ने Storia Juice Pomegranate उत्पाद पर आपत्ति जताई है. उत्पाद के नाम से लगता है कि इसमें मुख्य रूप से अनार का जूस है, जबकि इसमें केवल 4% अनार जूस कंसंट्रेट पाया गया.

  1. Lota Water

कंपनी ने अपने पैकेज्ड पानी में मिनरल्स मिलाने का दावा किया. लेकिन नियमों के अनुसार केवल जोड़े गए पोषक तत्वों को विशेष स्वास्थ्य लाभ के रूप में प्रचारित नहीं किया जा सकता.

कंपनियों को क्या निर्देश दिए गए?

FSSAI ने सभी संबंधित कंपनियों को निर्देश दिया है कि वे खाद्य सुरक्षा कानूनों का पालन करें और अपने उत्पादों के नाम, लेबल और विज्ञापनों में ऐसे दावे न करें जो ग्राहकों को गुमराह करें. प्राधिकरण का कहना है कि उपभोक्ताओं को सही और पारदर्शी जानकारी देना कंपनियों की जिम्मेदारी है.

क्यों है यह कार्रवाई महत्वपूर्ण?

स्वास्थ्य विशेषज्ञों का मानना है कि आजकल ‘हेल्दी’, ‘ऑर्गेनिक’, ‘वीगन’, ‘जीरो मैदा’ और ‘विटामिन’ जैसे शब्दों का इस्तेमाल ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए बड़े पैमाने पर किया जाता है. ऐसे में FSSAI की यह कार्रवाई उपभोक्ताओं को सही जानकारी देने और उनके हितों की रक्षा करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.

यह भी पढ़ें: प्रेशर कुकर से घर में बना ली डायलिसिस मशीन! 13 साल तक करता रहा इलाज

(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है. इस तरह के कॉन्टेंट को देखने के लिए आप हमारे Youtube चैनल के साथ जुड़ सकते हैं.)

author avatar
sarthak arora Senior Sub Editor
अपनी उंगलियों से खबरों को खटाखट लिखना, और लिखने से पहले पढ़ना और समझना. इस तरह पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव पाया. कार्य जारी है और इसी तरह लिखना, पढ़ना और सीखना निरंतर जारी रहेगा.
sarthak arora
sarthak arora
अपनी उंगलियों से खबरों को खटाखट लिखना, और लिखने से पहले पढ़ना और समझना. इस तरह पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव पाया. कार्य जारी है और इसी तरह लिखना, पढ़ना और सीखना निरंतर जारी रहेगा.
RELATED ARTICLES

जमीन पर बन रही थी सोया चाप, वायरल वीडियो के बाद मचा हड़कंप!

Soya Chaap Viral Video: सोया चाप बनाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें हाइजीन को लेकर सवाल उठे हैं. जानें क्या है पूरा मामला, फूड सेफ्टी विभाग ने क्या कार्रवाई की और किन बातों का रखें ध्यान.

बुखार में नहाना चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं Expert

Bukhar Mein Nahana Chahiye Ya Nahi: क्या बुखार में नहाने से बुखार बढ़ जाता है? जानें डॉक्टरों की सलाह, कब गुनगुने पानी से नहाना सुरक्षित है और किन परिस्थितियों में नहाना टाल देना चाहिए.

20–35 की उम्र में बढ़ रहा Fatty Liver, हाई BP बना साइलेंट किलर, दीपिका कक्कड़ के कैंसर पर बड़ा अपडेट

Sehat Ki Khabar में जानिए 20–35 साल के लोगों में बढ़ते Fatty Liver के मामले, हाई BP क्यों है साइलेंट किलर और दीपिका कक्कड़ के स्टेज-2 लिवर कैंसर का नया अपडेट.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

ऐसे बनाएं रिच प्रोटीन ब्रेकफास्ट, मिनटों में होगा तैयार

High Protein Breakfast: सुबह का नाश्ता पूरे दिन की एनर्जी का काम करता है. इसलिए गलती से भी सुबह का नाश्ता स्किप नहीं होना चाहिए.

खांसी हो रही है तो कब पीना चाहिए कफ सिरप? जानें कब पड़ती है दवा की जरूरत

Khansi Mein Cough Syrup Kab Peena Chahiye: : खांसी शुरू होते ही कफ सिरप पीना सही है या नहीं? जानें सूखी और बलगम वाली खांसी में क्या फर्क है, कब दवा लेनी चाहिए और किन लक्षणों पर तुरंत डॉक्टर से मिलना जरूरी है.

जमीन पर बन रही थी सोया चाप, वायरल वीडियो के बाद मचा हड़कंप!

Soya Chaap Viral Video: सोया चाप बनाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें हाइजीन को लेकर सवाल उठे हैं. जानें क्या है पूरा मामला, फूड सेफ्टी विभाग ने क्या कार्रवाई की और किन बातों का रखें ध्यान.

बुखार में नहाना चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं Expert

Bukhar Mein Nahana Chahiye Ya Nahi: क्या बुखार में नहाने से बुखार बढ़ जाता है? जानें डॉक्टरों की सलाह, कब गुनगुने पानी से नहाना सुरक्षित है और किन परिस्थितियों में नहाना टाल देना चाहिए.

Recent Comments