What happens if we eat ghee every day: घी खाने को लेकर कई तरह के मिथक देखने के मिलते हैं. कई लोग इसे मोटापा से जोड़कर देखते हैं, उन्हें लगता है कि इसके सेवन से मोटापा से लेकर कई तरह की बीमारियां हो सकती है. इसके अलावा ये कोलेस्ट्रॉल को बिगाड़ देता है. इसलिए इसके सेवन से हर कोई बचना चाहता है. वहीं कुछ लोगों के घरों में गाय के घी का इस्तेमाल कई रूपों में किया जाता है. सब्जी में तड़का लगाने से लेकर रोटियों में घी लगाया जाता है.
दरअसल घी को डाइट में किस तरह से शामिल करना चाहिए, आज के आर्टिकल में हम जानेंगे कि घी में कौन-कौन से पोषक तत्व पाए जाते हैं? और किन लोगों को घी के सेवन से बचना चाहिए.
आयुर्वेद क्या कहता है?
आयुर्वेद में गाय के घी को अमृत के माना गया है. क्योंकि ये शरीर के वात और पित्त दोष को नेचुरल रूप से शांत करा है. घी एसिडिटी जैसी समस्याओं में राहत पहुंचाने का काम करता है. इसके अलावा ये दिमाग की सेहत के लिए भी लाभकारी है.
घी में पाए जाने वाले पोषक तत्व
गाय के घी में विटामिन A, विटामिन D, विटामिन E और विटामिन K2 जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं. इसके अलावा घी में 100 ग्राम में लगभग 880-900 कैलोरी होती है, जो शरीर को तुरंत और ठोस ऊर्जा देती है. इसके अलावा इसमें कई तरह के एसिड पाए जाते हैं. जैसे, ब्यूटायरिक एसिड, कंजुगेटेड लिनोलेइक जैसे एसिड पाए जाते हैं. ये एसिड आंतों के अच्छे बैक्टीरिया को पोषण देता है, सूजन (Inflammation) को कम करता है और पाचन तंत्र को स्वस्थ रखता है.
किन लोगों को नहीं खाना चाहिए घी?
कई लोगों के घरों में घी का सेवन किया जाता है. ऐसे में यह जानना बहुत जरूरी है कि किन लोगों को इसके सेवन से बचना चाहिए. उन्हें अपनी डाइट का हिस्सा न बनाएं.
हाई कोलेस्ट्रॉल वाले लोग
कई लोगों का कोलेस्ट्रॉल लेवल पहले से ही बिगड़ा रहता है. ऐसी स्थिति में घी का सेवन न करें. अगर आपका कोलेस्ट्रॉल लेवल हाई है तो घी के सेवन से बचें. क्योंकि घी में सैचुरेटेड फैट होता है, जो LDL कोलेस्ट्रॉल को बढ़ा सकता है.
दिल की बीमारी वाले लोग
चूंकि घी में सैचुरेटेड फैट होता है इसलिए दिल की बीमारी से जूझ रहे लोगों को इसका सेवन करने से बचना चाहिए. सैचुरेटेड फैट (Saturated Fat या संतृप्त वसा) वह फैट है जो कमरे के तापमान (Room Temperature) पर जम जाता है. सैचुरेटेड फैट दिल की सेहत के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है.
मोटापे से परेशान लोग
कैलोरी के मामले में घी काफी आगे है. एक चम्मच (लगभग 5 ग्राम) गाय के घी में औसतन 45 कैलोरी पाई जाती है. इसलिए जो लोग मोटापे से परेशान है उन्हें भी घी का सेवन करने से बचना चाहिए. घी खाने से वजन बढ़ सकता है.
फैटी लिवर वाले लोग
फैटी लिवर की समस्या से परेशान लोगों को भी घी का सेवन नहीं करना चाहिए. क्योंकि लिवर का फैट पचाने और उसका चयापचय (Metabolism) करने की क्षमता कमजोर हो जाती है. फैटी लिवर से जूझ रहे लोगों को डॉक्टर की सलाह से ही घी को डाइट का हिस्सा बनाना चाहिए.
कितनी मात्रा में खाएं घी?
एक एडल्ट व्यक्ति जो किसी भी बीमारी से नहीं जूझ रहा वह रोजाना 1 से 2 छोटे चम्मच (लगभग 5 से 10 मिलीग्राम) घी आसानी से खा सकता है. इतनी मात्रा में खाया गया घी शरीर को नुकसान पहुंचाए बिना अनेक प्रकार से लाभ पहुंचाता है. वहीं जरूरत से ज्यादा घी खाना फायदेमंद की बजाय नुकसानदायक साबित हो सकता है.
यह भी पढ़ें: 20 करोड़ लोग हार्ट ब्लॉकेज की समस्या से परेशान, लहसुन खाने से खुलेंगी बंद नसें!
FAQs
सवाल: क्या गाय का घी हेल्दी है?
जवाब: हां, सीमित मात्रा में गाय का घी हेल्दी माना जाता है.
सवाल: क्या डाइटिंग के दौरान घी खा सकते हैं?
जवाब: हां, नियंत्रित मात्रा में घी का सेवन किया जा सकता है.
सवाल: गाय का घी किस चीज का अच्छा स्रोत है?
जवाब: यह हेल्दी फैट और विटामिन A का अच्छा स्रोत है.
(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

