होमDiet20 करोड़ लोग हार्ट ब्लॉकेज की समस्या से परेशान, लहसुन खाने से...

20 करोड़ लोग हार्ट ब्लॉकेज की समस्या से परेशान, लहसुन खाने से खुलेंगी बंद नसें!

Heart Blockage Remedies: 20 करोड़ लोग इस बीमारी के साथ जी रहे हैं और दिल के दौरे जैसी समस्याओं से हर साल लाखों लोग गंभीर रूप से बीमार पड़ते हैं。

Eating garlic can open blocked arteries: लहसुन का इस्तेमाल खासतौर पर सब्जी में तड़का लगाने, बेस तैयार करने, स्वाद और सुगंध बढ़ाने के लिए किया जाता है. लेकिन कई लोगों को लहसुन की सुगंध पसंद नहीं होती. उन्हें उनमें से आने वाली गंध बदबू लगती है. लेकिन क्या आपको पता है ये छोटा-सा मसाला सेहत के लिहाज से काफी फायदेमंद माना जाता है. ये दिल की सेहत को दुरूस्त करने का काम करती है.

गौरतलब है कि बीते दिन ही भारत के पूर्व निशानेबाज और कोच जसपाल राणा (Jaspal Rana) का निधन दिल संबंधित बीमारी के कारण हुआ. अगर दिल से जुड़ी बीमारियों के आंकड़ों के बारे में बात करें तो, एक अनुमान के अनुसार, वैश्विक स्तर पर लगभग 20 करोड़ लोग इस बीमारी के साथ जी रहे हैं और दिल के दौरे जैसी समस्याओं से हर साल लाखों लोग गंभीर रूप से बीमार पड़ते हैं。वहीं भारत में हृदय एवं रक्तवाहिका संबंधी बीमारियां (Cardiovascular Diseases) मौत और बीमारी का सबसे बड़ा कारण बन चुकी हैं.

वैरिकोज़ वेन स्पेशलिस्ट और वैस्कुलर सर्जन डॉ. सुमित कपाड़िया ने लहसुन को लेकर वीडियो शेयर कर जरूरी जानकारी शेयर की है. सर्जन के अनुसार लहसुन दिल तक खून पहुंचाने वाली नसों के ब्लॉकेज को ठीक करने में मदद करता है, जिससे नसों में खून का बहाव सही तरीके से हो पाता है. गौरतलब है कि जब दिल तक खून पहुंचाने वाली नसों में ब्लॉकेज हो जाचा है तो, सीने में दर्द, सांस फूलना और हार्ट अटैत तक का खतरा पैदा हो जाता है.

लहसुन से साफ हो सकती है दिल की ब्लॉकेज

डॉक्टर के अनुसार दिल में जब ब्लॉकेज का संकट पैदा हो जाता है तो वह किसी गंभीर खतरे से कम नहीं होता. ये ब्लॉकेज किसी सख्त पत्थर की तरह होती है. ऐसे में इस ब्लॉकेज को साफ करने के लिए आप लहसुन की कलियों का सेवन कर सकते हैं. ये लहसुन की कलियां कई तरह से फायदा पहुचाने का काम करती है. इसे आप किसी भी तरह से अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं.

यहां देखें पूरा वीडियो

डॉक्टर बताते हैं कि लहसुन आपकी रक्त वाहिनियों को रिलैक्स करता है और ब्लड प्रेशर को कम करता है. इसीलिए लहसुन को एक पाइप रिलैक्सर की तरह देखना चाहिए पाइपर क्लीनर की तरह नहीं. लेकिन, लहसुन के भरोसे अपनी दवा बंद नहीं करनी चाहिए. इसे एक हेल्पर की तरह देखें हीलर की तरह नहीं.

क्या होता है दिल की ब्लॉकेज?

दिल में ब्लॉकेज को मेडिकल भाषा में कोरोनरी आर्टरी डिजीज (CAD) या एथेरोस्क्लेरोसिस (Atherosclerosis) कहा जाता है. इसमें दिल तक खून और ऑक्सीजन पहुंचाने वाली नसों (धमनियों) में फैट, कोलेस्ट्रॉल और फैट, कैल्शियम और अन्य पदार्थ जमा होकर प्लाक बना लेते हैं. यह प्लाक धीरे-धीरे नसों को छोटा कर देते हैं. ऐसे में दिल तक भरपूर मात्रा में ब्लड नहीं पहुंच पाता. बता दें कि जब ब्लॉकेज बढ़ने लगती है, तो व्यक्ति को सीने में दर्द, सांस फूलना, थकान या बेचैनी जैसे लक्षण महसूस हो सकते हैं. यदि ब्लॉकेज बहुत ज्यादा हो जाए या प्लाक फटकर खून का थक्का बना दे, तो हार्ट अटैक का खतरा भी पैदा हो सकता है.

एक्सपर्ट कहते हैं कि हार्ट ब्लॉकेज कोई अचानक होने वाली प्रक्रिया नहीं है. हार्ट में ब्लॉकेज की समस्या सालों से धीरे-धीरे विकसित होती है. हाई कोलेस्ट्रॉल, हाई ब्लड प्रेशर, डायबिटीज, धूम्रपान, मोटापा, तनाव और शारीरिक गतिविधि की कमी इसके प्रमुख कारण हैं.

लहसुन को डाइट में कैसे शामिल करें

सुबह खाली पेट: 1-2 कच्ची लहसुन की कलियां पानी के साथ खा सकते हैं। हालांकि पेट की समस्या वाले लोगों को डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए.
दाल और सब्जियों में तड़का: लहसुन को बारीक काटकर या कूटकर दाल, सब्जी और करी में डालें.
लहसुन-अदरक पेस्ट: रोजमर्रा की ग्रेवी और सब्जियों में इस्तेमाल करें.
चटनी के रूप में: लहसुन की चटनी या थेचा बनाकर भोजन के साथ खा सकते हैं.
सूप में: वेजिटेबल या चिकन सूप में लहसुन मिलाकर स्वाद और पोषण बढ़ाया जा सकता है.
सलाद ड्रेसिंग में: ऑलिव ऑयल और नींबू के रस के साथ लहसुन मिलाकर हेल्दी ड्रेसिंग तैयार की जा सकती है.
भुना हुआ लहसुन: रोस्टेड गार्लिक को सूप, सलाद या रोटी के साथ खाया जा सकता है.

यह भी पढ़ें: Summer Diet: लंच में क्या खाएं—रोटी या चावल? हेल्थ एक्सपर्ट्स की राय जानें

FAQs

सवाल: क्या लहसुन हार्ट की ब्लॉकेज खोल सकता है?

जवाब: नहीं, लहसुन ब्लॉकेज नहीं खोल सकता.

सवाल: क्या Garlic प्लाक को पिघला देता है?

जवाब: नहीं, इसका कोई वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है.

सवाल: हार्ट को स्वस्थ रखने के लिए क्या जरूरी है?

जवाब: संतुलित आहार, व्यायाम और नियमित जांच.

(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

author avatar
Surbhi . Content Writer
लिखने-पढ़ते लिखने की रूचि पैदा हुई. पिछले 1 साल से मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने की कोशिश कर रही हैं. फिलहाल फिट रहे इंडिया के साथ बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. इससे पहले जनता टीवी में सोशल मीडिया डिपार्टमेंट में काम किया. उन्हें लाइफस्टाइल, फूड, हेल्थ से जुड़े विषय में लिखने-पढ़ने और नई चीजें जानने का खूब शौक है.
Surbhi .
Surbhi .
लिखने-पढ़ते लिखने की रूचि पैदा हुई. पिछले 1 साल से मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने की कोशिश कर रही हैं. फिलहाल फिट रहे इंडिया के साथ बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. इससे पहले जनता टीवी में सोशल मीडिया डिपार्टमेंट में काम किया. उन्हें लाइफस्टाइल, फूड, हेल्थ से जुड़े विषय में लिखने-पढ़ने और नई चीजें जानने का खूब शौक है.
RELATED ARTICLES

इन चीज़ों के साथ भूलकर भी ना खाएं बादाम, जानें सेवन का बेस्ट तरीका

Best Foods To Eat With Almonds: ड्राई फ्रूट्स में बादाम ऐसा सुपरफूड माना जाता है, जिसे बच्चे से लेकर बड़ा सभी खाना पसंद करते हैं.

कैंसर से लड़ने के बाद Dipika Kakar ने शेयर की अपनी डाइट, जानें कैसे रखती हैं ख्याल

Dipika Kakar Diet: टीवी एक्टर्स दीपिका कक्कड़ कैंसर से भारी जंग के बाद अपनी डाइट का पूरा ख्याल रखती है. अपने ब्लॉग में उन्होंने लेटेस्ट अपडेट शेयर कि.

Fruits खाने के लिए जानें सही समय, इन सवालों को भी करें दूर

Is it good to eat fruit at night: हर दिन फलों का सेवन किया जाता है. लेकिन इसकी टाइमिंग का ध्यान रखना भी बेहद जरूरी होता है.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

जमीन पर बन रही थी सोया चाप, वायरल वीडियो के बाद मचा हड़कंप!

Soya Chaap Viral Video: सोया चाप बनाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें हाइजीन को लेकर सवाल उठे हैं. जानें क्या है पूरा मामला, फूड सेफ्टी विभाग ने क्या कार्रवाई की और किन बातों का रखें ध्यान.

बुखार में नहाना चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं Expert

Bukhar Mein Nahana Chahiye Ya Nahi: क्या बुखार में नहाने से बुखार बढ़ जाता है? जानें डॉक्टरों की सलाह, कब गुनगुने पानी से नहाना सुरक्षित है और किन परिस्थितियों में नहाना टाल देना चाहिए.

खाना नहीं खा पा रही एक्टर दीपिका कक्कड़, जानें हेल्थ अपडेट, देखा पूरा वीडियो

Sehat Ki Khabar Fit Rahe India: सेहत की खबर फिट रहे इंडिया में हम जानेंगे आज की तीन बड़ी खबरों के बारे में.

घर-मंदिरो में जलने वाली धूपबत्ती से हो सकता है Air Pollution! Dr. Arvind Kumar से जानें

Lung Health Expert: दिल्ली छोड़ देने से प्रदूषण से बचा जा सकता है? पहाड़ी इलाकों की हवा भी अब पहले जैसी शुद्ध नहीं रही? डॉ. ने कई मिथकों का खुलासा किया.

Recent Comments