होमHealth Newsशरीर में आम दिखने वाले बदलाव कैंसर का रूप, समय रहते पहचानें...

शरीर में आम दिखने वाले बदलाव कैंसर का रूप, समय रहते पहचानें इसके शुरूआती लक्षण

Early Symptoms of Cancer: कैंसर के कुछ शुरूआती लक्षण होते हैं जिसे पहचान कर आप अपनों की समय रहते जान बचा सकते हैं.

Early Symptoms of Cancer: कैंसर एक ऐसी बीमारी है जिसमें व्यक्ति का सारा पैसा खर्च हो जाता है, यहां तक कि पैसे के साथ-साथ पूरी भावनाएं, एनर्जी सभी खर्च हो जाते हैं. कई मामलों में खुशकिस्मत लोग इस बीमारी से उबर भी जातें हैं लेकिन कुछ मामलों में कैंसर व्यक्ति को खा जाता है. लेकिन इस बीमारी के शुरूआती लक्षणों की पहचान कर ली जाए तो आप व्यक्ति को समय रहते बचा सकते हैं.

कैंसर एक ऐसी बीमारी है जो शरीर में धीरे-धीरे पनप रही होती है और इसके शुरूआती लक्षण व्यक्ति को समझ में नहीं आते. यह बीमारी शरीर में अंदर ही अंदर इस तरह बढ़ रही होती है कि व्यक्ति को इसके ज्यादा होने पर ही पता चल पाता है. इसलिए लोग इस बीमारी की पहचान नहीं कर पाते. लेकिन इस बीमारी के कुछ सामान्य लक्षण होते हैं जिसमें व्यक्ति को अलर्ट हो जाना चाहिए और समय रहते डॉक्टर से जांच करा लेनी चाहिए. कैंसर के कुछ शुरूआती लक्षण होते हैं जिसे पहचान कर आप अपनों की समय रहते जान बचा सकते हैं.

कैंसर खतरनाक बीमारी

कैंसर एक ऐसी खतरनाक बीमारी है जिसमें शरीर की कोशिकाएं अनियंत्रित होकर बढ़ने लगती हैं और आस-पास के सेल्स को खराब करती है. कैंसर 100 से अधिक बीमारियों का एक समूह है, जो शरीर के किसी भी हिस्से में शुरू हो सकती है और दूसरे अंगों में फैल सकती है. यह मुख्य रूप से कोशिकाओं के जीन में म्यूटेशन में बदलाव के कारण होती है.

लास्ट स्टेज में पता चलता कैंसर

कैंसर की बीमारी जल्दी पता नहीं चलती, कई मामलों में लोगों को लगता है कि शरीर में हो रहे बदलाव किसी छोटी-मोटी बीमारी के लक्षण हैं, लेकिन जब तक उन्हें कैंसर के बारे में पता चलता है तब तक काफी देर हो चुकी होती है. बता दें कि कैंसर कोई अचानक होने वाली बीमारी नहीं है, बल्कि इसके म्यूटेशन जीन में धीरे-धीरे बढ़ रहे होते हैं. शुरूआती स्टेज में इसके लक्षण बहुत हल्के और आम होते हैं.

जब तक व्यक्ति इस बीमारी के बारे में पता करता है तब तक उसकी बीमारी लास्ट स्टेज तक जा चुकी होती है. जिससे व्यक्ति का बचना नामुमकिन होता है. बता दें कि किसी भी बीमारी की लास्ट स्टेज सबसे खतरनाक होती है. बीमारी के लास्ट स्टेज पर पहुंचने के बाद इलाज बहुत मुश्किल हो जाता है और बीमारी से रिकवर होने की संभावना भी काफी हद तक कम हो जाती है.

कैंसर के आम लक्षण

जब व्यक्ति को अचानक अपने शरीर में किसी तरह के बदलाव नजर आने लगे तो आपको चौंकना हो जानें की जरूरत होती है. कैंसर के आम लक्षणओं में कहा जाता है कि बिना किसी कारण वजन कम होना, लगातार थकान और कमजोरी महसूस होना, शरीर के किसी हिस्से में दर्द बने रहना, शरीर में गांठ या सूजन दिखाई देना, किसी घाव का लंबे समय तक न भरना, भूख में अचानक बदलाव होना या फिर खाना निगलने में कठिनाई होना जैसे लक्षण कैंसर की ओर इशारा करते हैं. इसलिए अगर शरीर में किसी तरह के बिना वजह बदलाव दिख रहे हो तो अपको डॉक्टर के पास तुरंत जाना चाहिए.

ऐसा होगा कैंसर से बचाव

कैंसर से बचने के लिए आपको अपना हेल्थचेकअप कराते रहना चाहिए. अगर किसी प्रकार के कोई लक्षण नजर आते हैं तो तुरंत डॉक्टर से सलाह लें. सबसे जरूरी बात है कि आपको शरीर में किसी प्रकार के लक्षण नजर आते हैं तो तुरंत डॉक्टर के पास जाना चाहिए. जिससे बीमारी को शुरूआती स्टेज पर ही रोका जा सके. बता दें कि अगर कैंसर को शुरूआती स्टेज में पहचान लिया जाए तो व्यक्ति को बचाना आसान हो जाता है.

यह भी पढ़ें: मशहूर गायिका आशा भोसले का निधन, इस बीमारी के चलते दुनिया को कहा अलविदा

(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)




author avatar
Surbhi . Content Writer
लिखने-पढ़ते लिखने की रूचि पैदा हुई. पिछले 1 साल से मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने की कोशिश कर रही हैं. फिलहाल फिट रहे इंडिया के साथ बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. इससे पहले जनता टीवी में सोशल मीडिया डिपार्टमेंट में काम किया. उन्हें लाइफस्टाइल, फूड, हेल्थ से जुड़े विषय में लिखने-पढ़ने और नई चीजें जानने का खूब शौक है.
Surbhi .
Surbhi .
लिखने-पढ़ते लिखने की रूचि पैदा हुई. पिछले 1 साल से मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने की कोशिश कर रही हैं. फिलहाल फिट रहे इंडिया के साथ बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. इससे पहले जनता टीवी में सोशल मीडिया डिपार्टमेंट में काम किया. उन्हें लाइफस्टाइल, फूड, हेल्थ से जुड़े विषय में लिखने-पढ़ने और नई चीजें जानने का खूब शौक है.
RELATED ARTICLES

क्या होता है यूरिक एसिड? जानें बढ़ जाए तो कैसे कर सकते हैं कंट्रोल

High Uric Acid Symptoms: यूरिक एसिड क्या होता है, क्यों बढ़ता है, इसके शुरुआती लक्षण क्या हैं और इसे कैसे कंट्रोल करें? जानिए डाइट, वजन और लाइफस्टाइल से जुड़े जरूरी उपाय.

जमीन पर बन रही थी सोया चाप, वायरल वीडियो के बाद मचा हड़कंप!

Soya Chaap Viral Video: सोया चाप बनाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें हाइजीन को लेकर सवाल उठे हैं. जानें क्या है पूरा मामला, फूड सेफ्टी विभाग ने क्या कार्रवाई की और किन बातों का रखें ध्यान.

बुखार में नहाना चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं Expert

Bukhar Mein Nahana Chahiye Ya Nahi: क्या बुखार में नहाने से बुखार बढ़ जाता है? जानें डॉक्टरों की सलाह, कब गुनगुने पानी से नहाना सुरक्षित है और किन परिस्थितियों में नहाना टाल देना चाहिए.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

क्या होता है यूरिक एसिड? जानें बढ़ जाए तो कैसे कर सकते हैं कंट्रोल

High Uric Acid Symptoms: यूरिक एसिड क्या होता है, क्यों बढ़ता है, इसके शुरुआती लक्षण क्या हैं और इसे कैसे कंट्रोल करें? जानिए डाइट, वजन और लाइफस्टाइल से जुड़े जरूरी उपाय.

ऐसे बनाएं रिच प्रोटीन ब्रेकफास्ट, मिनटों में होगा तैयार

High Protein Breakfast: सुबह का नाश्ता पूरे दिन की एनर्जी का काम करता है. इसलिए गलती से भी सुबह का नाश्ता स्किप नहीं होना चाहिए.

खांसी हो रही है तो कब पीना चाहिए कफ सिरप? जानें कब पड़ती है दवा की जरूरत

Khansi Mein Cough Syrup Kab Peena Chahiye: : खांसी शुरू होते ही कफ सिरप पीना सही है या नहीं? जानें सूखी और बलगम वाली खांसी में क्या फर्क है, कब दवा लेनी चाहिए और किन लक्षणों पर तुरंत डॉक्टर से मिलना जरूरी है.

जमीन पर बन रही थी सोया चाप, वायरल वीडियो के बाद मचा हड़कंप!

Soya Chaap Viral Video: सोया चाप बनाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें हाइजीन को लेकर सवाल उठे हैं. जानें क्या है पूरा मामला, फूड सेफ्टी विभाग ने क्या कार्रवाई की और किन बातों का रखें ध्यान.

Recent Comments