होमHealth Newsमशहूर गायिका आशा भोसले का निधन, इस बीमारी के चलते दुनिया को...

मशहूर गायिका आशा भोसले का निधन, इस बीमारी के चलते दुनिया को कहा अलविदा

Asha Bhosle Death: आशा भोसले को शनिवार शाम सांस लेने की तकलीफ के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उनका इलाज चल रहा था.

Asha Bhosle Death: संगीत की दुनिया का एक और सितारा हमेशा के लिए अलविदा कह गया. ये कोई छोटी-मोटी गायिका नहीं बल्कि मशहूर गायिका आशा भोसले हैं. आशा भोसले को शनिवार शाम सांस लेने की तकलीफ के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उनका इलाज चल रहा था. इलाज के दौरान उन्होंने मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में अंतिम सांस ली.

92 साल की मशहूर गायिका आशा भोसले फेफड़ों की बीमारी और उम्र संबंधी अन्य बीमारियों से जूझ रही थीं. आशा भोसले के बेटे आनंद भोसले ने मीडिया को इस बात की जानकारी दी कि मां नहीं रहीं, उनका सोमवार को सुबह 11 बजे से लोग उनका अंतिम दर्शन कर सकेंगे और शाम 4 बजे शिवाजी पार्क में उनका अंतिम संस्कार होगा.

किस बीमारी से पीड़ित थी आशा भोसले?

आशा भोसले उम्र संबंधी बीमारियों से जूझ रही थी. चेस्ट इंफेक्शन के कारण वह 92 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह गई. उम्र बढ़ने के साथ-साथ चेस्ट इंफेक्शन जैसी बीमारियां बढ़ जाती हैं, वहीं इस बीमारी को पहचानना मुश्किल होता है. चेस्ट इंफेक्शन के दौरान बुखार या खांसी के लक्षण दिखने की बजाए थकान, बहुत कमजोरी, नींद या भ्रम जैसे लक्षण महसूस होते हैं.

क्या होता है चेस्ट इंफेक्शन?

चेस्ट इंफेक्शन को सीने से जुड़ी एक बीमारी है जिसमें फेफड़ों या सांस की नलियों में संक्रमण फैल जाता है. बैक्टीरिया, वायरस या फंगस के कारण चेस्ट में सूजन हो जाती है. जिस कारण सांस लेने में तकलीफ, बलगम के साथ लगातार खांसी, सीने में दर्द, थकान और बुखार जैसा महसूस होता है. यह एक गंभीर और जानलेवा बीमारी है.

चेस्ट में इंफेक्शन के शुरुआती लक्षण

  • लगातार खांसी होना
  • सांस लेने में परेशानी होना
  • सीने में दर्द होना
  • बुखार आना
  • हल्की ठंड लगना
  • घबघराहट होना
  • थकान और कमजोरी महसूस होना

किन लोगों को चेस्ट इंफेक्शन का खतरा

चेस्ट इंफेक्शन का खतरा सबसे ज्यादा छोटे बच्चों, बुजुर्गों, धूम्रपान करने वालों, और कमजोर इम्यूनिटी वाले लोगों को होता है. इसके अलावा, अस्थमा, मधुमेह, या कैंसर जैसी पुरानी बीमारियों से पीड़ित व्यक्तियों में भी इस बीमारी के होने का खतरा ज्यादा रहता है.

यह भी पढ़ें: Alert! इन खानों में छुपा नमक बढ़ा रहा आपका BP, कितनी मात्रा में नमक का सेवन सुरक्षित

(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

author avatar
Surbhi . Content Writer
लिखने-पढ़ते लिखने की रूचि पैदा हुई. पिछले 1 साल से मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने की कोशिश कर रही हैं. फिलहाल फिट रहे इंडिया के साथ बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. इससे पहले जनता टीवी में सोशल मीडिया डिपार्टमेंट में काम किया. उन्हें लाइफस्टाइल, फूड, हेल्थ से जुड़े विषय में लिखने-पढ़ने और नई चीजें जानने का खूब शौक है.
Surbhi .

RELATED ARTICLES

क्या ज्यादा चाय पीने से हो सकती है Vitamin B12 की कमी! जानिए कितने कप चाय पीना सुरक्षित है

Tea Side Effects: क्या ज्यादा चाय पीने से Vitamin B12, आयरन और कैल्शियम की कमी हो सकती है? जानिए दिन में कितनी चाय पीनी चाहिए और सही समय क्या है.

बार-बार उल्‍टी आना…खराब गट हेल्थ का संकेत! शरीर पर डाल सकती है बुरा असर

Impact Of Poor Gut Health: हमारे आसपास ऐसे बहुत से लोग होते हैं जिनके शरीर में गैस, कब्ज और थकान जैसे लक्षण दिखाई देते हैं.

क्या होता है यूरिक एसिड? जानें बढ़ जाए तो कैसे कर सकते हैं कंट्रोल

High Uric Acid Symptoms: यूरिक एसिड क्या होता है, क्यों बढ़ता है, इसके शुरुआती लक्षण क्या हैं और इसे कैसे कंट्रोल करें? जानिए डाइट, वजन और लाइफस्टाइल से जुड़े जरूरी उपाय.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

क्या ज्यादा चाय पीने से हो सकती है Vitamin B12 की कमी! जानिए कितने कप चाय पीना सुरक्षित है

Tea Side Effects: क्या ज्यादा चाय पीने से Vitamin B12, आयरन और कैल्शियम की कमी हो सकती है? जानिए दिन में कितनी चाय पीनी चाहिए और सही समय क्या है.

बार-बार उल्‍टी आना…खराब गट हेल्थ का संकेत! शरीर पर डाल सकती है बुरा असर

Impact Of Poor Gut Health: हमारे आसपास ऐसे बहुत से लोग होते हैं जिनके शरीर में गैस, कब्ज और थकान जैसे लक्षण दिखाई देते हैं.

क्या होता है यूरिक एसिड? जानें बढ़ जाए तो कैसे कर सकते हैं कंट्रोल

High Uric Acid Symptoms: यूरिक एसिड क्या होता है, क्यों बढ़ता है, इसके शुरुआती लक्षण क्या हैं और इसे कैसे कंट्रोल करें? जानिए डाइट, वजन और लाइफस्टाइल से जुड़े जरूरी उपाय.

ऐसे बनाएं रिच प्रोटीन ब्रेकफास्ट, मिनटों में होगा तैयार

High Protein Breakfast: सुबह का नाश्ता पूरे दिन की एनर्जी का काम करता है. इसलिए गलती से भी सुबह का नाश्ता स्किप नहीं होना चाहिए.

Recent Comments