होमWellnessHome RemediesCOPD: सांस की तकलीफ को न करें नजरअंदाज, अपनाएं ये उपाय

COPD: सांस की तकलीफ को न करें नजरअंदाज, अपनाएं ये उपाय

COPD (Chronic Obstructive Pulmonary Disease): फेफड़ों की एक गंभीर और धीरे-धीरे बढ़ने वाली बीमारी है, जिसमें सांस लेने में लगातार परेशानी होने लगती है

COPD (Chronic Obstructive Pulmonary Disease): फेफड़ों की एक गंभीर और धीरे-धीरे बढ़ने वाली बीमारी है, जिसमें सांस लेने में लगातार परेशानी होने लगती है. इस समस्या में हवा के आने-जाने का रास्ता छोटा हो हो जाता है, जिससे सांस फूलना, लगातार खांसी, बलगम आना और सीने में जकड़न जैसी समस्याएं होती हैं. धूम्रपान इसका सबसे बड़ा कारण माना जाता है.

लेकिन आज के समय में धीरे-धीरे प्रदूषण की अदृश्य चादर हमारे चारों तरफ फैल गई है ऐसे में प्रदूषण भी इस समस्या का कारण बनात है. लगातार हानिकारक गैसों के संपर्क में रहने से भी इसका खतरा बढ़ जाता है. लेकिन समय पर समस्याओं के लक्षणों की पहचार करके कुछ घरेलू उपचारों से आप इस समस्या को बढ़ने से रोक सकते हैं.

ऑब्सट्रक्टिव पल्मोनरी डिजीज (COPD) की पहचान और लक्षण

पहचान कैसे करें?

  • बार-बार सांस फूलना
  • लंबे समय तक रहने वाली खांसी
  • लगातार बलगम आना
  • फेफड़ों की जांच स्पाइरोमेट्री (Spirometry) से पुष्टि

मुख्य लक्षण

  • थोड़ी मेहनत में भी सांस चढ़ना
  • सीने में जकड़न
  • घरघराहट (Wheezing)
  • सुबह ज्यादा खांसी और बलगम
  • बार-बार सांस का संक्रमण
  • थकान और कमजोरी महसूस होना

ये तरीके आएंगे काम

सांस लेने में दिक्कत हो तो क्या करें

अगर अचानक सांस लेने में परेशानी महसूस हो रही है, तो घबराने की जरूरत नहीं है. एक नाक बंद करके दूसरे नाक से धीरे-धीरे 5 बार सांस अंदर लें और बाहर छोड़ें. फिर दूसरा नाक बंद करके इसी तरह से सांस लें. इससे कुछ लोगों को शांत महसूस हो सकता है और सांस की गति सामान्य करने में मदद मिल सकती है. लेकिन अगर सांस लेने में ज्यादा परेशानी महसूस हो तो डॉक्ट से सलाह लेना ही बेहतर है.

भाप लेना

अगर नाक बंद है या जुकाम की वजह से सांस लेने में दिक्कत हो रही है, तो हल्की भाप लेने से नाक खुलने और आराम महसूस होने में मदद मिल सकती है. इसके लिए गर्म पानी की भाप लें. ध्यान रखें कि बहुत गर्म भाप से चेहरे या सांस की नली को नुकसान हो सकता है, इसलिए भाप लेते समय सावधानी रखें.

हल्दी, घी और दूध का सेवन करें

हल्दी में ऐसे तत्व होते हैं जिनमें सूजन कम करने वाले गुण पाए जाते हैं. रात में हल्दी वाला गर्म दूध पीने से कुछ लोगों को गले में आराम मिल सकता है. इसमें थोड़ा घी मिलाना एक पुरान तरीका है.

यह भी पढ़ें: Arthritis Remedy: अर्थराइटिस में दर्द कम करने के 5 आसान घरेलू तरीके

FAQs

सवाल: सांस लेने में दिक्कत होने पर सबसे पहले क्या करना चाहिए?

जवाब: घबराएं नहीं। आराम से बैठ जाएं, धीरे-धीरे गहरी सांस लेने की कोशिश करें. यदि परेशानी लगातार बनी रहे या बढ़ जाए, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें.

सवाल: क्या भाप लेने से सांस लेने में राहत मिलती है?

जवाब: अगर नाक बंद होने या जुकाम की वजह से सांस लेने में दिक्कत है, तो भाप लेने से कुछ राहत मिल सकती है. लेकिन यह फेफड़ों की गंभीर बीमारी का इलाज नहीं है.

सवाल: क्या हल्दी वाला दूध फेफड़ों की बीमारी को ठीक कर सकता है?

जवाब: नहीं, हल्दी वाला दूध गले और शरीर को आराम पहुंचा सकता है, लेकिन यह COPD या अन्य फेफड़ों की बीमारियों का इलाज नहीं है. सही इलाज के लिए डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है.

(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

author avatar
Surbhi . Content Writer
लिखने-पढ़ते लिखने की रूचि पैदा हुई. पिछले 1 साल से मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने की कोशिश कर रही हैं. फिलहाल फिट रहे इंडिया के साथ बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. इससे पहले जनता टीवी में सोशल मीडिया डिपार्टमेंट में काम किया. उन्हें लाइफस्टाइल, फूड, हेल्थ से जुड़े विषय में लिखने-पढ़ने और नई चीजें जानने का खूब शौक है.
Surbhi .
Surbhi .
लिखने-पढ़ते लिखने की रूचि पैदा हुई. पिछले 1 साल से मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने की कोशिश कर रही हैं. फिलहाल फिट रहे इंडिया के साथ बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. इससे पहले जनता टीवी में सोशल मीडिया डिपार्टमेंट में काम किया. उन्हें लाइफस्टाइल, फूड, हेल्थ से जुड़े विषय में लिखने-पढ़ने और नई चीजें जानने का खूब शौक है.
RELATED ARTICLES

बरसात के मौसम में शरीर में दर्द क्यों होता है? कम करने के 5 टिप्स

5 Tips to Reduce Body Pain and Stiffness During the Monsoon: कई लोगों को बारिश के दिनों में शरीर में अकड़न-जकड़न की समस्या रहती है.

Cancer Survivors: मेंटल हेल्थ कम करने में मदद करेगा स्मार्टफोन, नई स्टडी के दावे

Digital Mental Health Treatment: जब कई मरीजों तक समय पर मानसिक स्वास्थ्य सेवाएं नहीं पहुंच पाती तो यह गंभीर स्थिति बन सकती है.

ग्लोइंग स्किन के लिए सिर्फ 2 मिनट ही काफी, ऐसे करें स्किन केयर

Glowing Skin hacks: चेहरा धोना के बाद 2 मिनट अगर आप सही तरीके से स्किन केयर करते हैं तो आप ग्लोइंग स्किन बरकरार रख सकते हैं.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

जमीन पर बन रही थी सोया चाप, वायरल वीडियो के बाद मचा हड़कंप!

Soya Chaap Viral Video: सोया चाप बनाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें हाइजीन को लेकर सवाल उठे हैं. जानें क्या है पूरा मामला, फूड सेफ्टी विभाग ने क्या कार्रवाई की और किन बातों का रखें ध्यान.

बुखार में नहाना चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं Expert

Bukhar Mein Nahana Chahiye Ya Nahi: क्या बुखार में नहाने से बुखार बढ़ जाता है? जानें डॉक्टरों की सलाह, कब गुनगुने पानी से नहाना सुरक्षित है और किन परिस्थितियों में नहाना टाल देना चाहिए.

खाना नहीं खा पा रही एक्टर दीपिका कक्कड़, जानें हेल्थ अपडेट, देखा पूरा वीडियो

Sehat Ki Khabar Fit Rahe India: सेहत की खबर फिट रहे इंडिया में हम जानेंगे आज की तीन बड़ी खबरों के बारे में.

घर-मंदिरो में जलने वाली धूपबत्ती से हो सकता है Air Pollution! Dr. Arvind Kumar से जानें

Lung Health Expert: दिल्ली छोड़ देने से प्रदूषण से बचा जा सकता है? पहाड़ी इलाकों की हवा भी अब पहले जैसी शुद्ध नहीं रही? डॉ. ने कई मिथकों का खुलासा किया.

Recent Comments