होमWellnessBeautySkin Care में ये गलतियां बिगाड़ सकती हैं आपकी Skin Barrier

Skin Care में ये गलतियां बिगाड़ सकती हैं आपकी Skin Barrier

How to protect your skin from damage: जिस तरह से हम अपने शरीर का ध्यान रखते हैं. उसी तरह से हमें अपनी स्किन का ध्यान रखना भी जरूरी होता है. ताकि स्किन को गंभीर नुकसान से बचाया जा सके.

How to protect your skin from damage: जिस तरह से हम अपने शरीर का ध्यान रखते हैं. उसी तरह से हमें अपनी स्किन का ध्यान रखना भी जरूरी होता है. ताकि स्किन को गंभीर नुकसान से बचाया जा सके.

हम कई तरह का स्किन केयर रूटीन फॉलो करते हैं. स्किन केयर रूटीन (Skin Care Routine) फॉलो करने के लिए कई तरह के प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल किया जाता है. पाउडर, क्रीम, लोशन, सीरम या सनस्क्रीन, फेशवॉश. ये सभी स्किन केयर में काम आते हैं. लेकिन एक्सपर्ट कहते हैं कि कभी-कभार यही प्रोडक्ट आपकी स्किन बैरियर को नुकसान पहुंचा सकती है. आज के आर्टिकल में हम जानेंगे कि क्या होता है स्किन बैरियर, स्किन बैरियर डैमेज होने के लक्षण क्या हैं? साथ ही जानेंगे इससे बचाव के उपाय.

क्या होता है स्किन बैरियर? | What Is Skin Barrier

स्किन बैरियर (Skin Barrier) आपकी त्वचा की सबसे बाहरी परत होती है, जिसे ‘स्ट्रैटम कॉर्नियम’ (Stratum Corneum) भी कहा जाता है. यह एक प्राकृतिक सुरक्षा कवच (Armor) की तरह काम करता है, जो आपके शरीर और बाहरी दुनिया के बीच ढाल का काम करता है.

ये स्किन बैरियर, पर्यावरण के नुकसानदायक तत्वों, प्रदूषण, बैक्टीरिया और नमी के नुकसान से आपको बचाने के लिए काम करती है. जब स्किन की यह सुरक्षा कवच डैमेज हो जाती है, तो आपकी स्किन तुरंत कुछ खास प्रकार के संकेत देती है.

स्किन बैरियर डैमेज होने के संकेत | Symptoms of skin barrier damage

स्किन का सूखा पड़ना

स्किन बेरियर डैमेज होने का पहला संकेत है उसका सूखा पड़ना. अगर मॉइश्चराइजर लगाने के बाद भी आपकी स्किन सूखी रहती है तो ऐसे में अपको सतर्क हो जाने की जरूरत है. ऐसे में स्किन सूखी, खिंची हुई और बेजान नजर आती है. एक्सपर्ट कहते हैं कि डैमेज बेरियर स्किन के अंदर पानी को रोक नहीं पाता है, जिससे स्किन अंदर से ड्राई होने लगती है.

स्किन में जलन महसूस होना

स्किन बैरियर का दूसरा संकेत है. स्किन में जलन महसूस होना. किसी भी प्रकार का प्रोडक्टस इस्तेमाल करने पर स्किन में जलन होना. स्किन बैरियर का लक्षण है. उदाहरण के लिए, जिन स्किनकेयर प्रोडक्ट्स लगाने पर पहले आपको कोई दिक्कत नहीं होती थी, उन्हें लगाने पर भी अब जलन या चुभन होने लगे तो समझ जाएं कि आपके स्किन बेरियर में दिक्कत है. इसके अलावा प्रोडक्ट के इस्तेमाल से स्किन पर खुजली या रैशेज भी हो सकती है.

टेक्सचर में बदलाव

स्किन के टेक्सचर में बदलाव दिखना भी स्किन बैरियर के डैमेज होना का संकेत है. स्किन की ऊपरी परत पर पपड़ीदार पैच दिखने लगते हैं. स्किन निकलने लगती है. स्किन के छूने पर स्किन खुरदरी महसूस होती है.

एक्ने की समस्या होना

बार-बार पिंपल्स या ब्रेकआउट्स होना स्किन बैरियर के कमजोर होने का संकेत है. एक्सपर्ट कहते हैं कि जब स्किन की नेचुरल परत खराब हो जाती है तो बैक्टीरिया, धूल, प्रदूषण और अन्य बाहरी तत्व आसानी से स्किन में प्रवेश कर जाते हैं. इससे सूजन बढ़ सकती है और बार-बार मुंहासे निकलने लगते हैं.

ये प्रोडक्ट्स स्किन बैरियर को पहुंचा रहे नुकसान | These products are damaging the skin barrier

स्किन केयर प्रोडक्ट्स स्किन बैरियर (त्वचा की सुरक्षात्मक बाहरी परत) को नुकसान पहुंचा सकते हैं. कई बार अनजाने में या गलत उत्पादों के इस्तेमाल से स्किन का नेचुरल बैलेंस बिगड़ जाता है, जिससे स्किन रूखी, बेजान या संवेदनशील हो जाती है. एक्सपर्ट कहते हैं कि स्क्रब या केमिकल पील्स का बहुत ज्यादा इस्तेमाल करने से स्किन डैमेज होने लगती है. वहीं सल्फेट्स वाले फेसवॉश भी स्किन बैरियर को नुकसान पहुंचाते हैं. ऐसे फेसवॉश स्किन का नेचुरल ऑयल छीन लेते हैं.

स्किन बैरियर को नुकसान होने से बचाएं | Protect the skin barrier from damage.

  • स्किन टाइप के अनुसार हल्के और जेंटल स्किन केयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करें.
  • बार-बार एक्सफोलिएशन या हार्श केमिकल वाले प्रोडक्ट्स लगाने से बचें.
  • चेहरे को बहुत गर्म पानी से न धोएं.
  • रोजाना मॉइस्चराइजर लगाकर त्वचा की नमी बनाए रखें.
  • बाहर निकलते समय SPF 30 या उससे अधिक वाला सनस्क्रीन जरूर लगाएं.
  • पर्याप्त पानी पिएं, संतुलित आहार लें और अच्छी नींद लें.
  • अगर स्किन में लगातार जलन, लालिमा या बार-बार ब्रेकआउट्स हों, तो त्वचा विशेषज्ञ से सलाह लें.

यह भी पढ़ें: हेयर प्रोडक्ट खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान, जरूर करें प्री-कंडीशनिंग

FAQs

सवाल: स्किन बैरियर क्या होता है और इसका काम क्या है?

जवाब: स्किन बैरियर त्वचा की सबसे बाहरी सुरक्षात्मक परत होती है. यह त्वचा में नमी बनाए रखने, बैक्टीरिया, प्रदूषण और अन्य बाहरी हानिकारक तत्वों से बचाने का काम करती है.

सवाल: किन कारणों से स्किन बैरियर कमजोर हो सकता है?

जवाब: हार्श फेसवॉश, जरूरत से ज्यादा एक्सफोलिएशन, बार-बार नए स्किन केयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल, धूप, प्रदूषण और अत्यधिक गर्म पानी से चेहरा धोने जैसी आदतें स्किन बैरियर को नुकसान पहुंचा सकती हैं.

सवाल: स्किन बैरियर को मजबूत रखने के लिए क्या करना चाहिए?

जवाब: अपनी स्किन टाइप के अनुसार हल्के (जेंटल) प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करें, मॉइस्चराइजर और सनस्क्रीन नियमित लगाएं, पर्याप्त पानी पिएं और जरूरत से ज्यादा स्किन केयर प्रोडक्ट्स का उपयोग करने से बचें.

(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

author avatar
Surbhi . Content Writer
लिखने-पढ़ते लिखने की रूचि पैदा हुई. पिछले 1 साल से मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने की कोशिश कर रही हैं. फिलहाल फिट रहे इंडिया के साथ बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. इससे पहले जनता टीवी में सोशल मीडिया डिपार्टमेंट में काम किया. उन्हें लाइफस्टाइल, फूड, हेल्थ से जुड़े विषय में लिखने-पढ़ने और नई चीजें जानने का खूब शौक है.
Surbhi .
Surbhi .
लिखने-पढ़ते लिखने की रूचि पैदा हुई. पिछले 1 साल से मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने की कोशिश कर रही हैं. फिलहाल फिट रहे इंडिया के साथ बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. इससे पहले जनता टीवी में सोशल मीडिया डिपार्टमेंट में काम किया. उन्हें लाइफस्टाइल, फूड, हेल्थ से जुड़े विषय में लिखने-पढ़ने और नई चीजें जानने का खूब शौक है.
RELATED ARTICLES

बरसात के मौसम में शरीर में दर्द क्यों होता है? कम करने के 5 टिप्स

5 Tips to Reduce Body Pain and Stiffness During the Monsoon: कई लोगों को बारिश के दिनों में शरीर में अकड़न-जकड़न की समस्या रहती है.

Cancer Survivors: मेंटल हेल्थ कम करने में मदद करेगा स्मार्टफोन, नई स्टडी के दावे

Digital Mental Health Treatment: जब कई मरीजों तक समय पर मानसिक स्वास्थ्य सेवाएं नहीं पहुंच पाती तो यह गंभीर स्थिति बन सकती है.

ग्लोइंग स्किन के लिए सिर्फ 2 मिनट ही काफी, ऐसे करें स्किन केयर

Glowing Skin hacks: चेहरा धोना के बाद 2 मिनट अगर आप सही तरीके से स्किन केयर करते हैं तो आप ग्लोइंग स्किन बरकरार रख सकते हैं.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

जमीन पर बन रही थी सोया चाप, वायरल वीडियो के बाद मचा हड़कंप!

Soya Chaap Viral Video: सोया चाप बनाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें हाइजीन को लेकर सवाल उठे हैं. जानें क्या है पूरा मामला, फूड सेफ्टी विभाग ने क्या कार्रवाई की और किन बातों का रखें ध्यान.

बुखार में नहाना चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं Expert

Bukhar Mein Nahana Chahiye Ya Nahi: क्या बुखार में नहाने से बुखार बढ़ जाता है? जानें डॉक्टरों की सलाह, कब गुनगुने पानी से नहाना सुरक्षित है और किन परिस्थितियों में नहाना टाल देना चाहिए.

खाना नहीं खा पा रही एक्टर दीपिका कक्कड़, जानें हेल्थ अपडेट, देखा पूरा वीडियो

Sehat Ki Khabar Fit Rahe India: सेहत की खबर फिट रहे इंडिया में हम जानेंगे आज की तीन बड़ी खबरों के बारे में.

घर-मंदिरो में जलने वाली धूपबत्ती से हो सकता है Air Pollution! Dr. Arvind Kumar से जानें

Lung Health Expert: दिल्ली छोड़ देने से प्रदूषण से बचा जा सकता है? पहाड़ी इलाकों की हवा भी अब पहले जैसी शुद्ध नहीं रही? डॉ. ने कई मिथकों का खुलासा किया.

Recent Comments