होमHealth Newsगैस-एसिडिटी की दवा ज्यादा खाना पड़ सकता है भारी! जानें शरीर पर...

गैस-एसिडिटी की दवा ज्यादा खाना पड़ सकता है भारी! जानें शरीर पर होने वाले नुकसान

Gas Acidity: गैस, एसिडिटी और अपच की दवाएं बिना डॉक्टर की सलाह के लंबे समय तक लेने से हड्डियों, लंग्स और शरीर पर बुरा असर पड़ सकता है. जानें एक्सपर्ट्स की सलाह और बचाव के उपाय.

Gas Acidity: गैस एसिडिटी, अपच ये सभी समस्याएं आज के समय में काफी आम हो गई हैं. इतनी आम कि हर तीसरा व्यक्ति इसका शिकार रहता ही है. हालांकि आराम के लिए कुछ लोग दवाओं का सेवन करते हैं. अपने साथ ही दवाएं रखते हैं ताकि अगर परेशानी हो तो उसे खा लिया जाए. जो लोग ऐसा करते हैं उनके लिए ये जानकारी काम आने वाली है.

दरअसल एक्सपर्ट्स का मानना है कि ज्यादा दवाएं खाने से गंभीर समस्याएं हो सकती हैं. उसमें भी अगर आप बिना डॉक्टर की सलाह के दवाओं का सेवन करते हैं, तो वो और भी गंभीर परिणाम दे सकती है. ये चिंता का विषय इसलिए भी है क्योंकि देशभर में ऐसी दवाओं की खपत पहले की तुलना में काफी बढ़ी हुई है जो ठीक नहीं.

क्या असर पड़ता है?

इस समस्या को लोग हल्के में लेते हैं. इसे सीरियसली नहीं लिया जाता है. लेकिन मेडिकल साइंस कहता है कि अगर आप लंबे समय तक ऐसी दवाएं खाते हैं, तो इसके शरीर पर बुरे असर पड़ते हैं. जैसे कैल्शिम और कुछ जरूरी पोषक तत्व पर असर पड़ता है. हड्डियां कमजोर होने लगती है. हड्डियां टूटने का दर्द अधिक रहता है, जो गंभीर परिणाम दे सकता है. एक्सपर्ट्स बताते हैं कि लंबे समय तक ऐसी दवाएं खाने से लंग्स पर असर पड़ता है.

लंग्स पर पड़ता बुरा असर

लंग्स पर इससे असर पड़ता है. साथ ही निमोनिया जैसी संक्रमण फैलने का जोखिम भी तेजी से बढ़ने लगता है. इसलिए ऐसी दवाओं का सेवन बिना डॉक्टर की सलाह के नहीं करना चाहिए. क्योंकि निमोनिया एक गंभीर संक्रमण है. इसके होने से स्थिती काफी बिगड़ सकती है.

बचने के क्या है उपाय?

बजाए दवाएं खाने के आपको दूसरे तरीके निकालने चाहिए जैसे अगर गैस, एसिडिटी, अपच की समस्या है तो अपनी आदतों में सुधार लाएं. जैसे लंबे समय तक भूखे न रहें. यानी थोड़ी-थोड़ी देर में खाना खाते रहें, शराब के सेवन से बचें, फास्ट- फूड, तला भुना या फिर अधिक मसालेदार खाना खाने से बचें, रोज कम से कम 30 मिनट एक्सरसाइज करें, पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं, अच्छी नींद लेना बहुत जरूरी है.

यह भी पढ़ें: क्या जलेबी-रबड़ी खाने से सच में ठीक हो जाता है माइग्रेन? वायरल दावे की जानिए पूरी सच्चाई

(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है. इस तरह के कॉन्टेंट को देखने के लिए आप हमारे Youtube चैनल के साथ जुड़ सकते हैं.)

author avatar
sarthak arora Senior Sub Editor
अपनी उंगलियों से खबरों को खटाखट लिखना, और लिखने से पहले पढ़ना और समझना. इस तरह पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव पाया. कार्य जारी है और इसी तरह लिखना, पढ़ना और सीखना निरंतर जारी रहेगा.
sarthak arora
sarthak arora
अपनी उंगलियों से खबरों को खटाखट लिखना, और लिखने से पहले पढ़ना और समझना. इस तरह पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव पाया. कार्य जारी है और इसी तरह लिखना, पढ़ना और सीखना निरंतर जारी रहेगा.
RELATED ARTICLES

क्या होता है यूरिक एसिड? जानें बढ़ जाए तो कैसे कर सकते हैं कंट्रोल

High Uric Acid Symptoms: यूरिक एसिड क्या होता है, क्यों बढ़ता है, इसके शुरुआती लक्षण क्या हैं और इसे कैसे कंट्रोल करें? जानिए डाइट, वजन और लाइफस्टाइल से जुड़े जरूरी उपाय.

जमीन पर बन रही थी सोया चाप, वायरल वीडियो के बाद मचा हड़कंप!

Soya Chaap Viral Video: सोया चाप बनाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें हाइजीन को लेकर सवाल उठे हैं. जानें क्या है पूरा मामला, फूड सेफ्टी विभाग ने क्या कार्रवाई की और किन बातों का रखें ध्यान.

बुखार में नहाना चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं Expert

Bukhar Mein Nahana Chahiye Ya Nahi: क्या बुखार में नहाने से बुखार बढ़ जाता है? जानें डॉक्टरों की सलाह, कब गुनगुने पानी से नहाना सुरक्षित है और किन परिस्थितियों में नहाना टाल देना चाहिए.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

क्या होता है यूरिक एसिड? जानें बढ़ जाए तो कैसे कर सकते हैं कंट्रोल

High Uric Acid Symptoms: यूरिक एसिड क्या होता है, क्यों बढ़ता है, इसके शुरुआती लक्षण क्या हैं और इसे कैसे कंट्रोल करें? जानिए डाइट, वजन और लाइफस्टाइल से जुड़े जरूरी उपाय.

ऐसे बनाएं रिच प्रोटीन ब्रेकफास्ट, मिनटों में होगा तैयार

High Protein Breakfast: सुबह का नाश्ता पूरे दिन की एनर्जी का काम करता है. इसलिए गलती से भी सुबह का नाश्ता स्किप नहीं होना चाहिए.

खांसी हो रही है तो कब पीना चाहिए कफ सिरप? जानें कब पड़ती है दवा की जरूरत

Khansi Mein Cough Syrup Kab Peena Chahiye: : खांसी शुरू होते ही कफ सिरप पीना सही है या नहीं? जानें सूखी और बलगम वाली खांसी में क्या फर्क है, कब दवा लेनी चाहिए और किन लक्षणों पर तुरंत डॉक्टर से मिलना जरूरी है.

जमीन पर बन रही थी सोया चाप, वायरल वीडियो के बाद मचा हड़कंप!

Soya Chaap Viral Video: सोया चाप बनाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें हाइजीन को लेकर सवाल उठे हैं. जानें क्या है पूरा मामला, फूड सेफ्टी विभाग ने क्या कार्रवाई की और किन बातों का रखें ध्यान.

Recent Comments