होमHealth News30 के बाद रोज़ करें सिर्फ 30 मिनट कार्डियो! हार्ट हो जाएगा...

30 के बाद रोज़ करें सिर्फ 30 मिनट कार्डियो! हार्ट हो जाएगा Happy

Daily cardio benefits: 30 की उम्र के बाद रोज़ 30 मिनट कार्डियो करने से हार्ट मजबूत रहता है, स्ट्रेस कम होता है और फिटनेस बेहतर होती है. जानिए सही तरीका और जरूरी सावधानियां.

Daily cardio benefits: ‘अगर आप फिट हैं, तो लाइफ हिट है’. ये बात महज एक डायलोग नहीं और न ही सिर्फ सुनाने मात्र है. अगर आप इस बात को मान लेते हैं, तो लाइफ में आने वाली तमाम मुश्किलों का हंसते-हंसते सामना कर सकते हो. इसलिए कोशिश कीजिए कि आप अपनी मेंटल और फिजिकल हेल्थ दोनों को बेहतर बनाए.

लेकिन बढ़ती उम्र के साथ लोग अपनी सेहत का खास ख्याल नहीं रख पाते. भले ही लोग हेल्थ को लेकर अवेयर हुए हैं. लेकिन आज भी कई लोग हैं जो अपने स्वास्थ्य का अच्छा ख्याल नहीं रख पाते हैं. नतीजा कम उम्र में ही क्रोनिक बीमारियां उन्हें घेर लेती है. जैसे हार्ट से जुड़ी समस्याएं और मेंटल हेल्थ से संबंधित बीमारियां ऐसे लोगों को जकड़ लेती है.

इस उम्र के बाद बढ़ रहा खतरा

पहले के समय में हार्ट संबंधित समस्याएं सिर्फ बुजुर्गों तक सीमित रहती थी. लेकिन आज ऐसा समय है जब 30 या फिर उसके आसपास वाले लोग भी हार्ट संबंधित या फिर उससे जुड़ी समस्या का शिकार होते जा रहे हैं. इसलिए 30 के बाद अपनी सेहत का खास ख्याल रखना जरूरी हो जाता है. लेकिन सवाल अब भी यही कि आखिर आप ऐसा क्या कर सकते हैं कि आप 30 के बाद एकदम फिट नजर आएं? इसकी जानकारी हम आपके लिए लेकर आए हैं. चलिए डिटेल में जानते हैं.

30 की उम्र के बाद कीजिए ये एक्सरसाइज

एक्पर्ट्स आपको सलाह देंगे कि आप फिट रहना चाहते हैं, तो रोजाना एक्सरसाइज कीजिए जो सही भी है. रोजाना 30 मिनट कार्डियो करना बहुत जरूरी माना जाता है. लेकिन कार्डियो करते समय भी आपको कुछ बातों का खास ख्याल रखना चाहिए. अगर आप 30 की उम्र के आस-पास हैं या फिर उससे अधिक उम्र के हैं, तो आपको रोजाना कार्डियो करना चाहिए. ये आदत आपके हार्ट मसल को मजबूत बनाने में काफी सहायक होगी. साथ ही हार्ट अटैक या फिर कम उम्र में होने वाली बीमारियों के खतरे का रिस्क काफी कम हो सकता है. कार्डियो को दिल के लिए सबसे अच्छी एक्सरसाइज में माना जाता है.

स्ट्रेस की समस्या से परेशान

हर किसी की लाइफ में एक ऐसा स्टेज आता है जब आप एक उम्र के बाद सीरियस हो जाते हैं. स्ट्रेस आपको घेरने लगता है क्योंकि जिम्मेदारियां अधिक होती है. लेकिन अगर आप लगातार स्ट्रेस लेते रहते हैं, तो ये भी आपकी हेल्थ पर असर डालेगा. इसलिए स्ट्रेस को दूर करने के लिए भी 30 के बाद आपको कार्डियो करवना चाहिए जो मेंटल हेल्थ में सुधार लाने में मदद करता है. स्ट्रेस में राहत मिलती है. ऐसा इसलिए हमारे दिमाग में हैप्पी हार्मोन्स रिलीज होते हैं जो आपको अच्छा महसूस करवाते हैं और आपके स्ट्रेस को दूर करने में मदद करते हैं. ऐसा सिर्फ कार्डियो से किया जा सकता है.

इन बातों का रखें खास ख्याल

अब आपको कुछ बातों का खास ख्याल रखना चाहिए. जैसे अगर आप अभी शुरुआत करने जा रहे हैं, तो धीरे-धीरे इसे अपनी लाइफस्टाइल में उतारे और बढ़ाते जाएं. अचानक से पावर को बढ़ा देना या फिर अधिक देर तक एक्सरसाइज करना आपकी हेल्थ पर असर डाल सकता है. खासतौर पर हार्ट अटैक पर हार्ट हेल्थ खराब हो सकती है. शुरुआत के लिए आपको पहले 4 से 5 दिन ब्रिस्क वॉक यानी तेज चाल चलनी चाहिए. इसके बाद इसे धीरे-धीरे बढ़ाएं.

वहीं सिर्फ एक्सरसाइज कर लेने से काम नहीं चलेगा. आपको सही डाइट भी फॉलो करनी होगी. अच्छा लाइफस्टाइल अपनाना होगा जो आपको आगे हेल्दी रखने में काफी मदद करेगा. हालांकि अगर कोई व्यक्ति हार्ट से संबंधित समस्याओं का सामाना पहले से कर रहा है उसे कोई बीमारी है तो ऐसे व्यक्तियों को इस एक्सरसाइज को करने से पहले अपने डॉक्टर से पहले सलाह लें.

यह भी पढ़ें: कई कैंसर मरीज की पहुंच से बाहर ये दो दवा, मामले में CJI की एंट्री, क्या सस्ती हो पाएंगी?

(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है. इस तरह के कॉन्टेंट को देखने के लिए आप हमारे Youtube चैनल के साथ जुड़ सकते हैं.)

author avatar
sarthak arora Senior Sub Editor
अपनी उंगलियों से खबरों को खटाखट लिखना, और लिखने से पहले पढ़ना और समझना. इस तरह पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव पाया. कार्य जारी है और इसी तरह लिखना, पढ़ना और सीखना निरंतर जारी रहेगा.
sarthak arora
sarthak arora
अपनी उंगलियों से खबरों को खटाखट लिखना, और लिखने से पहले पढ़ना और समझना. इस तरह पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव पाया. कार्य जारी है और इसी तरह लिखना, पढ़ना और सीखना निरंतर जारी रहेगा.
RELATED ARTICLES

क्या होता है यूरिक एसिड? जानें बढ़ जाए तो कैसे कर सकते हैं कंट्रोल

High Uric Acid Symptoms: यूरिक एसिड क्या होता है, क्यों बढ़ता है, इसके शुरुआती लक्षण क्या हैं और इसे कैसे कंट्रोल करें? जानिए डाइट, वजन और लाइफस्टाइल से जुड़े जरूरी उपाय.

जमीन पर बन रही थी सोया चाप, वायरल वीडियो के बाद मचा हड़कंप!

Soya Chaap Viral Video: सोया चाप बनाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें हाइजीन को लेकर सवाल उठे हैं. जानें क्या है पूरा मामला, फूड सेफ्टी विभाग ने क्या कार्रवाई की और किन बातों का रखें ध्यान.

बुखार में नहाना चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं Expert

Bukhar Mein Nahana Chahiye Ya Nahi: क्या बुखार में नहाने से बुखार बढ़ जाता है? जानें डॉक्टरों की सलाह, कब गुनगुने पानी से नहाना सुरक्षित है और किन परिस्थितियों में नहाना टाल देना चाहिए.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

क्या होता है यूरिक एसिड? जानें बढ़ जाए तो कैसे कर सकते हैं कंट्रोल

High Uric Acid Symptoms: यूरिक एसिड क्या होता है, क्यों बढ़ता है, इसके शुरुआती लक्षण क्या हैं और इसे कैसे कंट्रोल करें? जानिए डाइट, वजन और लाइफस्टाइल से जुड़े जरूरी उपाय.

ऐसे बनाएं रिच प्रोटीन ब्रेकफास्ट, मिनटों में होगा तैयार

High Protein Breakfast: सुबह का नाश्ता पूरे दिन की एनर्जी का काम करता है. इसलिए गलती से भी सुबह का नाश्ता स्किप नहीं होना चाहिए.

खांसी हो रही है तो कब पीना चाहिए कफ सिरप? जानें कब पड़ती है दवा की जरूरत

Khansi Mein Cough Syrup Kab Peena Chahiye: : खांसी शुरू होते ही कफ सिरप पीना सही है या नहीं? जानें सूखी और बलगम वाली खांसी में क्या फर्क है, कब दवा लेनी चाहिए और किन लक्षणों पर तुरंत डॉक्टर से मिलना जरूरी है.

जमीन पर बन रही थी सोया चाप, वायरल वीडियो के बाद मचा हड़कंप!

Soya Chaap Viral Video: सोया चाप बनाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें हाइजीन को लेकर सवाल उठे हैं. जानें क्या है पूरा मामला, फूड सेफ्टी विभाग ने क्या कार्रवाई की और किन बातों का रखें ध्यान.

Recent Comments