Ebola Virus Spread In Air or Not: इबोला वायरस के मामले कांगो में तेजी से फैलते जा रहे हैं. मीडिया रिपोर्ट्स बताती हैं कि अब तक का आंकड़ा हजार पार हो चुका है. मृतकों की भी संख्या कम नहीं है, जानकारी है कि अब तक 247 लोगों की मौत हो चुकी है. क्योंकि मामले बढ़ते जा रहे हैं, और मृतकों की भी संख्या बढ़ती जा रही है जो एक सवाल पैदा करती है.
कई लोगों के मन में इस वायरस को लेकर सवाल हैं कि क्या इबोला भी कोरोना की तरह हवा के जरिए फैलता है? अगर हां तो इससे कैसे बचा जा सकता है. आइए डिटेल में इसके बारे में जान लेते हैं. WHO ने इसपर जानकारी दी है.
क्या हवा में फैलता है इबोला वायरस?
WHO यानी विश्व स्वास्थ्य संगठन का कहना है कि इबोला कोरोना जैसा वायरस नहीं है, तो ये हवा से नहीं फैलता है. लेकिन अगर कोई व्यक्ति इसका शिकार हुआ है और वही संक्रमित व्यक्ति आपके सामने छींकता है, खांसता है, तो उसके पार्टिकल्स हवा में रहते हैं, और कई देर तक रह सकते हैं. इसलिए ये कोरोना की तरह वायरस नहीं है. यानी ये बात साफ होती है कि ये हवा के जरिए नहीं फैलता है.
ऐसे फैलता है इबोला वायरस
अब जान लेते हैं कि अगर हवा से नहीं तो कैसे फैलता है? तो इसका जवाब है कि आप किसी ऐसे मरीज की कॉन्टैक्ट में आते हैं जो इसका पहले से ही शिकार हैं अगर उनकी बॉडी से फ्लूइड्स निकलें और आप उसके कॉन्टैक्ट में आ गए तो आप इबोला का शिकार हो सकते हैं. अब सवाल हैं कि आखिर कौन से फ्लूइड्स तो इसमें शामिल हैंः
- मरीज का खून (Blood).
- उल्टी (Vomit).
- पॉटी या दस्त (Stools).
- थूक, पसीना या यूरीन (Urine).
कोई भी हेल्दी इंसान संक्रमित व्यक्ति के ऐसे फ्लूइड्स के संपर्क में आता है तो वो इस वायरस की चपेट में आ सकता है. हालांकि सिर्फ फ्लूइड्स या फिर संक्रमित व्यक्ति के कॉन्टैक्ट में आने से नहीं बल्कि अगर कोई व्यक्ति पीड़ित द्वारा छुए गए किसी भी सामान का इस्तेमाल करता है तो भी ये फैल सकता है. जैसेः
- चादर
- कपड़े
- बिस्तर
- नीडल्स
इन सभी चीजों का इस्तेमाल अगर ऐसे सामान को छू भी लिया जाता है तो ये वायरस तेजी से फैल सकता है. क्योंकि संभव है इन चीजों पर भी संक्रमित व्यक्ति का फ्लूइड किसी न किसी तरह से आ चुका हो तो ये तेजी से दूसरे हेल्दी इंसान में भी फैल सकता है. इसलिए सावधानी बरतनी बहुत जरूरी है.
कोरोना से काफी आसान
विश्व स्वास्थ्य संगठन का लोगों से ये भी कहना है कि आम लोग इससे घबराएं नहीं बल्कि सावधानी बरतें. ये वायरस हवा के जरिए नहीं फैलता. इसलिए इससे घबराने की नहीं बल्कि सचेत रहने की जरूरत है. क्योंकि ये कोरोना की तरह हवा के जरिए नहीं फैलता है. इसलिए केवल अपने आसपास साफ-सफाई बनाए रखें. अपनी सही देखभाल करें और इंफेक्शन वाले इलाकों से दूरी बनाना ही आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है.
यह भी पढ़ें: AI ने कर दिखाया चमत्कार! सिर से जुड़ी जुड़वां बहनों को 40 घंटे की सर्जरी से मिली नई जिंदगी
(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

