होमExplainers6 साल से आंखें बंद नहीं कर पा रही महिला! कॉस्मेटिक सर्जरी...

6 साल से आंखें बंद नहीं कर पा रही महिला! कॉस्मेटिक सर्जरी करवाना पड़ा भारी; जानें कैसे?

Cosmetic Surgery Side Effect: चीन में एक महिला की डबल आईलिड सर्जरी कथित रूप से गलत होने के बाद उसकी आंखों की पलकें सामान्य रूप से बंद होना बंद हो गईं. लगातार आंसू बहने, दर्द और मानसिक तनाव के कारण उसकी जिंदगी बुरी तरह प्रभावित हुई है.

Cosmetic Surgery Side Effect: चीन से एक हैरान और चौकाने वाला मामला सामने आया है. दरअसल एक महिला को प्लास्टिक सर्जरी करवाना इतना भारी पड़ा कि वो पिछले छह सालों से अपनी आंखों को बंद नहीं कर पा रही हैं. एक गलत सर्जरी और महिला की आंखें चौबीसें घंटे खुली रहती है. सिर्फ एक गलत सर्जरी ने महिला को मुश्किल में डाल दिया.

जानकारी है कि महिला अब अपनी आंखें नहीं बंद कर पा रही है. चौबीसो घंटे महिला की आंखे खुली रहने के कारण उनके आंसू बहते रहते हैं. जिससे की महिला की लाइफ काफी मुश्किल बन चुकी है. इस सर्जरी के बाद तमाम सवाल सर्जरी को लेकर तमाम सवाल पैदा हो रहे हैं.

कौन सी सर्जरी कराई थी?

ये जानकारी साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट की एक रिपोर्ट के जरिए सामने आई. बता दें कि महिला का नाम वांग है. वांग ने साल 2020 में सूजौ शहर के एक कॉस्मेटिक क्लिनिक से डबल आईलिड सर्जरी करवाई थी. इसके लिए महिला ने अच्छी खासी कीमत भी चुकाई. सर्जरी की कीमत करीब 12 हजार युआन यानी लगभग 1.7 लाख रुपये सर्जरी में खर्च किए गए हैं. आपको बता दें कि ये सर्जरी पूर्वी एशिया में काफी आम है. इस सर्जरी में आंखे बड़ी और खूबसूरत दिखाई दिखती हैं. लेकिन वांग का यह फैसला उनके जीवन की सबसे बड़ी भूल साबित हुआ.

सर्जरी के बाद महिला का बुरा हाल

हालांकि इस सर्जरी के बाद महिला का बुरा हाल हुआ. क्योंकि वांग को आंखों में भयानक दर्द और सूजन होने लगी. कंडिशन इतनी बिगड़ी कि उनकी पलकें बाहर की तरफ मुड़ गई. लगातार आंखों से पानी गिरने लगा. जिसके बाद महिला को तुरंत अस्पताल ले जाया गया. महिला ने बताया कि सर्जरी गलत तरीके से की गई जिसके कारण उनकी टीयर ग्लैंड डैमेज हो गई थी. हालांकि डॉक्टरों ने ठीक करने की कोशिश की लेकिन नुकसान काफी ज्यादा हो गया था. अब वांग की पलकें पूरी झपकना बंद हो गई हैं.

डेली लाइफ हो रही अफेक्ट

वहीं इस दर्दनाक हादसे के बाद महिला का बयान भी सामने आया उन्होंने बताया कि इस सर्जरी के बाद वो मानसिक रूप से काफी अफेक्ट हुई हैं. क्योंकि इस सर्जरी के कारण वो ऑफिस जाने या फिर किसी से मिलने में शर्म महसूस कर रही हैं. जिसके चलते और डिप्रेशन और अनिद्रा की समस्या का शिकार हो गई हैं. 2022 में स्थानीय प्रशासन ने उनकी स्थिति को देखते हुए उन्हें ग्रेड-9 की विकलांगता की कैटेगरी में डाल दिया.

कॉस्मेटिक सर्जरी कराने से पहले किन बातों का रखें ध्यान?

हालांकि ये कोई पहला मामला नहीं है जो चीन से सामने आया है, कई मामले सामने आते रहते हैं. जिसके चलते सर्जरी से पहले आपको कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए. जैसे बिना जांच पड़ताल के क्लिनिक न चुनें. कुछ लोग सस्ते इलाज के चक्कर में भी फंस जाते हैं. जिसके चक्कर में नहीं फंसना चाहिए. सर्जरी से पहले डॉक्टर ने जो सर्जरी की है उनके रिकॉर्ड्स और फीडबैक की जानकारी जरूर लें.

यह भी पढ़ें: मां के गर्भ में पल रहे बच्चे के लिए जानलेवा हो सकता है एयर पॉल्यूशन, रिसर्च में बड़ा खुलासा!

(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है. इस तरह के कॉन्टेंट को देखने के लिए आप हमारे Youtube चैनल के साथ जुड़ सकते हैं.)

author avatar
sarthak arora Senior Sub Editor
अपनी उंगलियों से खबरों को खटाखट लिखना, और लिखने से पहले पढ़ना और समझना. इस तरह पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव पाया. कार्य जारी है और इसी तरह लिखना, पढ़ना और सीखना निरंतर जारी रहेगा.
sarthak arora
sarthak arora
अपनी उंगलियों से खबरों को खटाखट लिखना, और लिखने से पहले पढ़ना और समझना. इस तरह पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव पाया. कार्य जारी है और इसी तरह लिखना, पढ़ना और सीखना निरंतर जारी रहेगा.
RELATED ARTICLES

खांसी हो रही है तो कब पीना चाहिए कफ सिरप? जानें कब पड़ती है दवा की जरूरत

Khansi Mein Cough Syrup Kab Peena Chahiye: : खांसी शुरू होते ही कफ सिरप पीना सही है या नहीं? जानें सूखी और बलगम वाली खांसी में क्या फर्क है, कब दवा लेनी चाहिए और किन लक्षणों पर तुरंत डॉक्टर से मिलना जरूरी है.

Baby Teething Symptoms: दांत निकलते समय बच्चा क्यों रोता है? जानें चिड़चिड़ापन कम करने के आसान और सुरक्षित उपाय

Baby Teething Symptoms: जानें दांत निकलते समय बच्चे क्यों रोते और चिड़चिड़े हो जाते हैं. एक्सपर्ट्स के बताए सुरक्षित उपाय और देखभाल के आसान टिप्स.

World IVF Day 2026: कब कराना चाहिए IVF? जानिए किसे होती है जरूरत, सफलता किन बातों पर करती है निर्भर

World IVF Day 2026: IVF क्या है, किन लोगों को इसकी जरूरत पड़ती है, कब फर्टिलिटी एक्सपर्ट से सलाह लेनी चाहिए और सफलता किन बातों पर निर्भर करती है, जानिए.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

क्या होता है यूरिक एसिड? जानें बढ़ जाए तो कैसे कर सकते हैं कंट्रोल

High Uric Acid Symptoms: यूरिक एसिड क्या होता है, क्यों बढ़ता है, इसके शुरुआती लक्षण क्या हैं और इसे कैसे कंट्रोल करें? जानिए डाइट, वजन और लाइफस्टाइल से जुड़े जरूरी उपाय.

ऐसे बनाएं रिच प्रोटीन ब्रेकफास्ट, मिनटों में होगा तैयार

High Protein Breakfast: सुबह का नाश्ता पूरे दिन की एनर्जी का काम करता है. इसलिए गलती से भी सुबह का नाश्ता स्किप नहीं होना चाहिए.

खांसी हो रही है तो कब पीना चाहिए कफ सिरप? जानें कब पड़ती है दवा की जरूरत

Khansi Mein Cough Syrup Kab Peena Chahiye: : खांसी शुरू होते ही कफ सिरप पीना सही है या नहीं? जानें सूखी और बलगम वाली खांसी में क्या फर्क है, कब दवा लेनी चाहिए और किन लक्षणों पर तुरंत डॉक्टर से मिलना जरूरी है.

जमीन पर बन रही थी सोया चाप, वायरल वीडियो के बाद मचा हड़कंप!

Soya Chaap Viral Video: सोया चाप बनाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें हाइजीन को लेकर सवाल उठे हैं. जानें क्या है पूरा मामला, फूड सेफ्टी विभाग ने क्या कार्रवाई की और किन बातों का रखें ध्यान.

Recent Comments