Ear Wax Cleaning Tips: कई लोग कान की सफाई खुद ही घर पर कर लेते हैं. आप कहेंगे कि आखिर इसमें हर्ज ही क्या है. कान की सफाई के लिए बाहर थोड़े जा सकते हैं. हालांकि हर्ज नहीं लेकिन कई लोग सफाई करते हुए बिल्कुल ध्यान नहीं देते. दरअसल कुछ लोग कॉटन बड्स, हेयरपिन, माचिस की तीली या फिर कई नुकीली चीज का इस्तेमाल कर लेते हैं.
इस कारण ये जानना जरूरी है कि कान की सफाई करने में कोई हर्ज नहीं लेकिन एक्सपर्ट्स का कहना है कि कान की मैल पूरी तरह बेकार नहीं होती. दरअसल कान में मौजूद धूल हमारे कान में बैक्टीरिया और इंफेक्शन के बढ़ने से उन्हें बचाते हैं. इसलिए डॉक्टर कहते हैं कि कान में अगर मैल है भी तो पूरी तरह से बेकार नहीं है.
इन चीजों से नहीं करनी चाहिए कान की सफाई
जैसा की बताया कि कॉटन के बड्स को लोग सुरक्षित मानते हैं. कई बार नुकीली चीज को कान में डालकर मैल बाहर निकालने का प्रयास करते हैं. अगर आप भी ऐसा ही सोचकर सफाई करते हैं, तो ये कानों को खराब कर सकता है. दरअसल ऐसे आपका कान साफ नहीं हो रहा उल्टा कान की मैल बाहर निकलने के बजाए अंदर जा सकती है. कानों में दर्द हो सकता है, इंफेक्शन बढ़ सकता है, सुनने में दिक्कत हो सकती है. सूजन की शिकायत हो सकती है.
कैसे करें कानों की सफाई?
आप कहेंगे कि अगर इन तरीकों से नहीं तो फिर कैसे कानों को साफ किया जाए? तो इसका जवाब है इरिगेशन क्लीनिंग. ये क्या होता है? तो बता दें कि ये एक ऐसी प्रोफेशनल तकनीक हैं. जहां हल्का गुनगुना पानी या फिर सलाइन वॉटर की मदद ली जाती है. इसी से कान की मैल को धीरे-धीरे बाहर निकाला जाता है. इस प्रोसेस से कान की सफाई में काफी आसानी होती है.
खुद कर सकते हैं इरिगेशन क्लीनिंग?
याद रहे कि आप इरिगेशन क्लीनिंग खुद नहीं कर सकते. इसे सिर्फ एक्सपर्ट की निगरानी में किया जाता है. वहीं ध्यान रहें कि अगर कान में ज्यादा मैल हो तो उसे निकालने में काफी परेशानी हो सकती है. हालांकि ये बहुत ही कम लोग जानते हैं कि कान अपनी सफाई खुद करना जानता है. क्योंकि एक नैचुरल तंत्र कानों के पास होता है. वहीं कुछ लोग सफाई करते समय कुछ ऐसी गलतियां कर बैठते हैं जिससे कान डैमेज तक हो जाते हैं. इसलिए कानों को कभी भी कॉटन बड्स, हेयपिन, चाभी या फिर किसी भी नुकीली चीजों का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए.
यह भी पढ़ें: फ्री होगा मिर्गी का इलाज! दिल्ली एम्स ने शुरू की कई नई सुविधाएं
(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है. इस तरह के कॉन्टेंट को देखने के लिए आप हमारे Youtube चैनल के साथ जुड़ सकते हैं. )

