Health Benefits Of Seeds: गर्मियों में तापमान बढ़ने के साथ-साथ तापमान में उमस, गर्मी दिनों-दिन बढ़ती जाती है. गर्म वातावरण में शरीर को ठंडा रखना मुश्किल हो जाता है. वहीं हम नारियल पानी, शिंकजी जैसे तरल पदार्थ का सेवन करते हैं., जिससे शरीर ठंडा बना रहे. लेकिन अगर हम बात करें की कुछ खास प्रकार के सीड्स भी शरीर को ठंडा बनाने में मदद करते हैं तो आज के आर्टिकल में हम जानेंगे कि ऐसे कौन से बीज हैं जो शरीर को ठंडा रखने में मदद करते हैं. चलिए जानते हैं.
तरबूज, सौंफ, खीरे और सब्जा के बीज का सेवन शरीर के लिए फायदेमंद माना जाता है. इनमें हाई फाइबर के साथ-साथ शरीर को ठंडा रखने के गुण भी पाए जाते हैं. ये बीज पेट की गर्मी, डिहाइड्रेशन और पाचन संबंधी समस्याओं को भी दूर करने में मददगार होते हैं.
गर्मियों में इन बीज का सेवन रहेगा फायदेमंद
सौंफ के बीज
गर्मियों में सौंफ के बीज का सेवन फायदेमंद माना जाता है. आयुर्वेद में सौंफ का खास महत्व बताया गया है. सौंफ वात और पित्त दोष को शांत करने में मदद करता है. साथ ही ये पेट की समस्याओं को भी दूर रखने में मदद करता है. इसके अलावा सौंफ के बीज में ऐसे गुण होते है जो शरीर से जहरीले तत्व बाहर निकालने में मदद करते हैं, जिन लोगों को गर्मी से अपच या मतली की तकलीफ रहती है उन्हें सौंफ के बीजों का सेवन करना चाहिए.
खीरे के बीज
मार्किट में खीर खूब मिलते हैं. इसके सेवन से शरीर ठंडा रहता है. इनमें हाई फाइबर के साथ-साथ एंटीऑक्सीडेंट, मिनरल्स और विटामिन जैसे खास गुण पाए जाते है. खीरे के बीज कम कैलोरी वाले होते हैं, जो पाचन में सुधार करने, पेट को ठंडक देने, वजन घटाने, हड्डियों के स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद माने जाते हैं. इसके अलावा ये स्किन में ग्लो लाने का काम भी करते हैं.
सब्जा के बीज (तुलसी के बीज)
सब्जा के बीज इन्हें बहुत ही कम लोग जानते हैं. इन्हें तुलसी के बीज भी कहा जाता है. आपको बता दें कि सब्जा के बीज तुकमारिया भी कहा जाता है. सब्जा के बीज शरीर को ठंडक देने, वजन घटाने, और पाचन सुधारने के गुणों के लिए जाने जाते हैं. इनमें भरपूर मात्रा में फाइबर, प्रोटीन, आयरन और एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो पेट की गर्मी, एसिडिटी, कब्ज को कम करते हैं.
तरबूज के बीज
अगर हम कहें कि गर्मियों में तरबूज के बीजों का सेवन भी फायदेमंद रहेगा, तो गलत नहीं है. जी हां, कई लोग तरबूज को खाकर इनके बीजों को फेंक देते हैं. लेकिन तरबूज में जितने मिनरल्स पाए जाते हैं उतने ही तरबूज के बीज भी पोषक तत्व से भरपूर होते हैं. इनमें प्रोटीन, मैग्नीशियम, आयरन, जिंक और हेल्दी फैट भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं. इनके सेवन से न सिर्फ शरीर ठंडा रहता है बल्कि दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद माने जाते हैं.
यह भी पढ़ें: मां की सेहत के लिए वरदान ये फूड्स, बढ़ती उम्र में Diet का ऐसे रखें ख्याल
(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है. इस तरह के कॉन्टेंट को देखने के लिए आप हमारे Youtube चैनल के साथ जुड़ सकते हैं. )
FAQs
1. गर्मियों में बीजों का सेवन क्यों करना चाहिए?
गर्मियों में बीजों का सेवन करना चाहिए क्योंकि वे शरीर को ठंडक, ऊर्जा और आवश्यक पोषक तत्व प्रदान करते हैं.
2. बीज शरीर को कैसे लाभ पहुंचाते हैं?
बीज शरीर को हाइड्रेट रखते हैं, पाचन सुधारते हैं और कमजोरी दूर करने में मदद करते हैं.
3. गर्मियों में कौन-से बीज अधिक लाभदायक होते हैं?
गर्मियों में चिया, तरबूज, खरबूज और अलसी के बीज अधिक लाभदायक माने जाते हैं.

