Ebola Virus Detect in Rajasthan: राजस्थान की राजधानी जयपुर से एक चौंकाने वाला और हैरान करने वाला मामला सामने आया है. दरअसल जयपुर में इबोला का संदिग्ध वायरस सामने आया है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार जयपुर एयरपोर्ट से एक विदेशी महिला की जांच की गई. जिसके बाद उनमें इबोला के लक्षण मिले. बताया गया कि महिला युगांडा से घूमकर के आई हैं.
हालांकि फिलहाल सैंपल ले लिए गए हैं और पुणे की लैब में टेस्ट के लिए भेजा गया है. उम्मीद की जा रही है कि अगले दो दिनों में रिपोर्ट सामने आ पाएगी. जिसके बाद कंफर्म हो पाएगा कि आखिर महिला इबोला से संक्रमित हैं या फिर नहीं. वहीं मामला सामने आने के बाद ही महिला को जयपुर के RUHS अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवा दिया गया है.
कहां है महिला?
वहीं इस जानकारी के सामने आने के बाद ही महिला को अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया. जयपुर के RUHS अस्पताल में फिलहाल महिला इलाज करवा रही है, और उन्हें आइसोलेशन वार्ड में रखा गया हुआ है. हालांकि महिला में इबोला के लक्षण सामने आने के बाद ही स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर है, और एहतियात बरते जा रहे हैं.
महिला का किया जा रहा इलाज
इस जानकारी के सामने आने के बाद ही महिला को आइसोलेट कर लिया गया. हालांकि ये कंफर्म नहीं हुआ कि महिला इबोला से ग्रसित हैं, या फिर नहीं रिपोर्ट सामने आने के बाद ही पुष्टि की जा सकेगी और किसी नतीजे पर पहुंचा जा सकता है. लेकिन एहतियातन फिलहाल उन्हें निगरानी में रखते हुए जरूरी इलाज किए जा रहे हैं. जयपुर एयरपोर्ट पर जांच के दौरान ही उसमें लक्षण पाए गए थे. उसके बाद अस्पताल में फिर से उसकी जांच की गई और उसे संदिग्ध मानते हुए आइसोलेशन में कर दिया गया है.
हैदराबाद से भी सामने आया था मामला
हालांकि सिर्फ जयपुर ही नहीं बल्कि हैदराबाद और दुर्ग से भी इबोला के संदिग्ध मामले सामने आए थे. जिसके बाद ही अलर्ट रहते हुए संदिग्ध मरीजों को आइसोलेशन वॉर्ड में रख दिया गया था. हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर गुरुवार को पहुंचे एक सूडानी नागरिक को इबोला जैसे संदिग्ध लक्षण दिखाई देने के बाद आगे की जांच के लिए आइसोलेशन में भेजा गया है. यात्री हाल ही में दक्षिण सूडान और युगांडा की यात्रा कर लौटा था.
यह भी पढ़ें: इन लोगों को नहीं चलना चाहिए नंगे पांव! फायदा नहीं हो जाएगा नुकसान
(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है. इस तरह के कॉन्टेंट को देखने के लिए आप हमारे Youtube चैनल के साथ जुड़ सकते हैं.)

