होमHealth NewsAlert! 24 घंटे में कितनी चाय पीनी चाहिए? ज्यादा सेवन कर सकता...

Alert! 24 घंटे में कितनी चाय पीनी चाहिए? ज्यादा सेवन कर सकता खून की कमी!

Ek Din Me Kitni Chai Piye: 24 घंटे के अंदर कितनी मात्रा में चाय का सेवन करना चाहिए? चाय सिर्फ ड्रिंक नहीं बल्कि ये दिलों से जुड़ा ऐसा पेय पदार्थ है जो लोगों के चेहरे पर खुशी ले आता है.

Ek Din Me Kitni Chai Piye: 24 घंटे के अंदर कितनी मात्रा में चाय का सेवन करना चाहिए? चाय सिर्फ ड्रिंक नहीं बल्कि ये दिलों से जुड़ा ऐसा पेय पदार्थ है जो लोगों के चेहरे पर खुशी ले आता है. हर गली-मोहल्ले के नुक्कड़ पर चाय की दुकान मिल ही जाती है. और वहां पर लोगों का समूह जो चाय की चुस्कियां ले रहा होता है. लेकिन जरूरत से ज्यादा चाय का सेवन शरीर को नुकसान पहुंचा सकता है.

लोग अपने दिन की शुरूआत चाय के साथ करते हैं. लेकिन इसकी मात्रा का ध्यान रखने बेहद जरूरी है. क्योंकि एक्सपर्ट कहते हैं कि इसकी मात्रा ज्यााद होने पर सेहत को कई तरह के नुकसान पुहंचा सकती है. इसलिए इसकी मात्रा का ध्यान रखना जरूरी है. आज के आर्टिकल में हम जानेंगे 24 घंटे के अंदर कितनी मात्रा में चाय पीनी चाहिए. बता दें कि चाय का ज्यादा सेवन शरीर में एसिडिटी, अनिद्रा, और घबराहट की समस्या कर सकता है, चाय में मौजूद टैनिन शरीर में आयरन को सोखने की क्षमता को कम कर देते हैं, जिससे एनीमिया (खून की कमी) और थकान हो सकती है. इसलिए कोशिश करे कि चाय का सेवन कम करें.

24 घंटे में कितनी चाय पीनी चाहिए?

एक्सपर्ट्स के अनुसार, एक एडल्ट व्यक्ति को 24 घंटे में 2 से 3 कप (करीब 300-400 मिलीग्राम कैफीन) से अधिक चाय का सेवन नहीं करना चाहिए. क्योंकि चाय में कैफीन की मात्रा होती है जो नींद में कमी, एसिडिटी, और शरीर में आयरन की कमी कर सकती है.

चाय पीने के नुकसान

  • चाय का सेवन पेट से जुड़ी समस्याएं कर सकता है. गैस, एसिडिटी, और सीने में जलन जैसी समस्या कर देता है.
  • चाय में कैफीन के कारण नींद आने में दिक्कत हो सकती है. इसलिए अगर आप जरूरत से ज्यादा चाय का सेवन करते हैं तो ये आपकी नींद को नुकसान पहुंच सकता है.
  • चाय का सेवन शरीर में आयरन की कमी कर सकता है. चाय में मौजूद टैनिन (Tannins) नाम का तत्व भोजन से मिलने वाले आयरन को बांध (bind) लेता है. इस कारण आंतें आयरन को अवशोषित नहीं कर पाती और वह बिना पचे शरीर से बाहर निकल जाता है. इसलिए आपको भोजन के तुरंत बाद चाय पीने से बचना चाहिए.
  • चाय के सेवन से हड्डियों पर भी बुरा असर पड़ता है. इनमें मौजूद कैफीन, टैनिन और ऑक्सालेट के कारण हड्डियों को नुकसान पहुंचाता है. चाय पीने से शरीर में कैल्शियम का अवशोषण प्रभावित होता है, जिससे हड्डियां कमजोर हो सकती हैं.
  • चाय में मौजूद एसिड के कारण दांतों की चमक कम हो जाती है और वे पीले होने लगते हैं.

कैफीन क्या है?

कैफीन एक प्राकृतिक रूप से पाया जाने वाला उत्तेजक (Stimulant) पदार्थ है, जो मुख्य रूप से हमारे मस्तिष्क और केंद्रीय तंत्रिका तंत्र को सक्रिय करता है. यह थकान मिटाने, मानसिक सतर्कता (Alertness) बढ़ाने और ऊर्जा का अहसास कराने के लिए जाना जाता है. वहीं हमारे दिमाग में ‘एडेनोसिन’ (Adenosine) नाम का एक रसायन बनता है, जो हमें प्राकृतिक रूप से थकान और नींद का अहसास कराता है. लेकिन जब हम कैफीन का सेवन करते हैं तो ये कैफीन सीधे रूप से एडेनोसिन पर असर करता है. यह दिमाग के रिसेप्टर्स पर एडेनोसिन की जगह खुद बैठ जाता है, जिससे थकान और नींद का संकेत दिमाग तक नहीं पहुंच पाता, जिससे हमें नींद का एहसास नहीं होता.

यह भी पढ़ें: Viral News: टिटनेस का बूस्टर डोज लगावाने के बाद नाबालिग की मौत, जानें इसका पूरा शेड्यूल

(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है. इस तरह के कॉन्टेंट को देखने के लिए आप हमारे Youtube चैनल के साथ जुड़ सकते हैं.)

author avatar
Surbhi . Content Writer
लिखने-पढ़ते लिखने की रूचि पैदा हुई. पिछले 1 साल से मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने की कोशिश कर रही हैं. फिलहाल फिट रहे इंडिया के साथ बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. इससे पहले जनता टीवी में सोशल मीडिया डिपार्टमेंट में काम किया. उन्हें लाइफस्टाइल, फूड, हेल्थ से जुड़े विषय में लिखने-पढ़ने और नई चीजें जानने का खूब शौक है.
Surbhi .

RELATED ARTICLES

क्या ज्यादा चाय पीने से हो सकती है Vitamin B12 की कमी! जानिए कितने कप चाय पीना सुरक्षित है

Tea Side Effects: क्या ज्यादा चाय पीने से Vitamin B12, आयरन और कैल्शियम की कमी हो सकती है? जानिए दिन में कितनी चाय पीनी चाहिए और सही समय क्या है.

बार-बार उल्‍टी आना…खराब गट हेल्थ का संकेत! शरीर पर डाल सकती है बुरा असर

Impact Of Poor Gut Health: हमारे आसपास ऐसे बहुत से लोग होते हैं जिनके शरीर में गैस, कब्ज और थकान जैसे लक्षण दिखाई देते हैं.

क्या होता है यूरिक एसिड? जानें बढ़ जाए तो कैसे कर सकते हैं कंट्रोल

High Uric Acid Symptoms: यूरिक एसिड क्या होता है, क्यों बढ़ता है, इसके शुरुआती लक्षण क्या हैं और इसे कैसे कंट्रोल करें? जानिए डाइट, वजन और लाइफस्टाइल से जुड़े जरूरी उपाय.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

क्या ज्यादा चाय पीने से हो सकती है Vitamin B12 की कमी! जानिए कितने कप चाय पीना सुरक्षित है

Tea Side Effects: क्या ज्यादा चाय पीने से Vitamin B12, आयरन और कैल्शियम की कमी हो सकती है? जानिए दिन में कितनी चाय पीनी चाहिए और सही समय क्या है.

बार-बार उल्‍टी आना…खराब गट हेल्थ का संकेत! शरीर पर डाल सकती है बुरा असर

Impact Of Poor Gut Health: हमारे आसपास ऐसे बहुत से लोग होते हैं जिनके शरीर में गैस, कब्ज और थकान जैसे लक्षण दिखाई देते हैं.

क्या होता है यूरिक एसिड? जानें बढ़ जाए तो कैसे कर सकते हैं कंट्रोल

High Uric Acid Symptoms: यूरिक एसिड क्या होता है, क्यों बढ़ता है, इसके शुरुआती लक्षण क्या हैं और इसे कैसे कंट्रोल करें? जानिए डाइट, वजन और लाइफस्टाइल से जुड़े जरूरी उपाय.

ऐसे बनाएं रिच प्रोटीन ब्रेकफास्ट, मिनटों में होगा तैयार

High Protein Breakfast: सुबह का नाश्ता पूरे दिन की एनर्जी का काम करता है. इसलिए गलती से भी सुबह का नाश्ता स्किप नहीं होना चाहिए.

Recent Comments