होमHealth NewsViral News: टिटनेस का बूस्टर डोज लगावाने के बाद नाबालिग की मौत,...

Viral News: टिटनेस का बूस्टर डोज लगावाने के बाद नाबालिग की मौत, जानें इसका पूरा शेड्यूल

Tetanus Injection: किसी को लोहे युक्त चीज़ों से चोट लग जाए तो कहा जाता है कि टिटनेस ना हो जाए तो इसके लिए टिटनेस का टीका तुंरत प्रभाव से लगवा लें.

Tetanus Injection: किसी को लोहे युक्त चीज़ों से चोट लग जाए तो कहा जाता है कि टिटनेस ना हो जाए तो इसके लिए टिटनेस का टीका तुंरत प्रभाव से लगवा लें. लेकिन क्या आपको पता है कि यही टीका जो जान बचाने के काम आता है. वहीं जान भी ले सकता है.

दरअसल नासिक से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है, जहां 17 साल बच्ची को टिटनेस का टीका लगाया गया तो कुछ मिनट के बाद ही उसने चक्कर आने की शिकायत की. उसके बाद वह सड़क पर गिर गई और जिला सिविल हॉस्पिटल पहुंचने पर उसे मृत घोषित किया गया. इस खबर के बाद सोशल मीडिया पर कई तरह का ट्रेंड चल रहा है. फिलहाल मामले में विस्तृत जांच की जा रही है. एक स्पेशल निगरानी टीम इस बात को पता लगाने में जुटी की कि क्या वाकई टिटनेस टीका के कारण बच्ची की मौत हुई या फिर इसके पीछे अन्य कोई कारण है.

क्या है टिटनेस?

बता दें कि टिटनेस की बीमारी ‘क्लोस्ट्रीडियम टेटानी’ (Clostridium tetani) नाम के बैक्टीरिया के कारण होता है. इसके जीवाणु मुख्य रूप से मिट्टी, धूल, और जंग लगे लोहे पर पाए जाते हैं.

क्या है पूरा मामला?

महाराष्ट्र के नासिक शहर में एक टीकाकरण शिविर में 17 साल की बच्ची को टिटनेस का टीका लगाया गया. जिसके बाद उसकी मौत ने टिटनेस टीका पर कई तरह के सवाल खड़े कर दिए. यह मामला खुटवडनगर क्षेत्र की है, जहां नगर निगम की ओर से नियमित टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा था. वह अपने पिता के साथ टीका लगवाने के लिए शिविर में पहुंची थी. यहां टीका लगवाने के कुछ मिनट बाद उसे चक्कर आया और वह सड़क पर गिर पड़ी. इसके बाद उसे तुरंत प्रभाव से अस्पताल पहुंचाया गया लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

कब-कब लगवाया जाता है टिटनेस का टीका?

बच्चों को टिटनेस का इंजेक्शन जन्म से लेकर 15-16 साल की उम्र के बीच कई चरणों में लगाया जाता है. सामान्य चोट या दुर्घटना के समय दिए जाने वाले बूस्टर डोज के अलावा, नियमित टीकाकरण (रूटीन इम्यूनाइजेशन) के तहत इसका शेड्यूल इस प्रकार है.

बचपन का टीकाकरण: यह टीका मुख्य रूप से 2, 4 और 6 महीने की उम्र में लगाया जाता है (DPT या DTaP टीके के रूप में हैं.

बूस्टर डोज

  • 15 से 18 महीने की उम्र में.
  • 4 से 6 साल की उम्र में.
  • 10 साल की उम्र में (Td या टिटनेस और डिप्थीरिया का टीका).
  • 16 साल की उम्र में (Td बूस्टर).

चोट लगने पर टिटनेस इंजेक्शन (आपातकालीन स्थिति)

वहीं अगर किसी को भी कोई गहरी या गंदी चोट (जंग लगे लोहे से या मिट्टी में) लग जाती है, तो चोट लगने के 24 से 48 घंटे के भीतर टिटनेस का इंजेक्शन लगवाना ज़रूरी होता है. लेकिन अगर बच्चे का नियमित टीकाकरण समय पर हुआ है, तो चोट लगने पर अलग से इंजेक्शन लगवाने की ज़रूरत नहीं पड़ती है. फिर भी, यदि आखिरी बूस्टर डोज को 5 साल से अधिक का समय बीत गया हो, तो डॉक्टर की सलाह पर टीका लगवाया जा सकता है.

यह भी पढ़ें: मोटापा घटाने में दवा नहीं, यह 45 मिनट की प्रक्रिया निकली ज्यादा असरदार! स्टडी में बड़ा खुलासा

(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है. इस तरह के कॉन्टेंट को देखने के लिए आप हमारे Youtube चैनल के साथ जुड़ सकते हैं.)

author avatar
Surbhi . Content Writer
लिखने-पढ़ते लिखने की रूचि पैदा हुई. पिछले 1 साल से मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने की कोशिश कर रही हैं. फिलहाल फिट रहे इंडिया के साथ बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. इससे पहले जनता टीवी में सोशल मीडिया डिपार्टमेंट में काम किया. उन्हें लाइफस्टाइल, फूड, हेल्थ से जुड़े विषय में लिखने-पढ़ने और नई चीजें जानने का खूब शौक है.
Surbhi .

RELATED ARTICLES

क्या ज्यादा चाय पीने से हो सकती है Vitamin B12 की कमी! जानिए कितने कप चाय पीना सुरक्षित है

Tea Side Effects: क्या ज्यादा चाय पीने से Vitamin B12, आयरन और कैल्शियम की कमी हो सकती है? जानिए दिन में कितनी चाय पीनी चाहिए और सही समय क्या है.

बार-बार उल्‍टी आना…खराब गट हेल्थ का संकेत! शरीर पर डाल सकती है बुरा असर

Impact Of Poor Gut Health: हमारे आसपास ऐसे बहुत से लोग होते हैं जिनके शरीर में गैस, कब्ज और थकान जैसे लक्षण दिखाई देते हैं.

क्या होता है यूरिक एसिड? जानें बढ़ जाए तो कैसे कर सकते हैं कंट्रोल

High Uric Acid Symptoms: यूरिक एसिड क्या होता है, क्यों बढ़ता है, इसके शुरुआती लक्षण क्या हैं और इसे कैसे कंट्रोल करें? जानिए डाइट, वजन और लाइफस्टाइल से जुड़े जरूरी उपाय.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

क्या ज्यादा चाय पीने से हो सकती है Vitamin B12 की कमी! जानिए कितने कप चाय पीना सुरक्षित है

Tea Side Effects: क्या ज्यादा चाय पीने से Vitamin B12, आयरन और कैल्शियम की कमी हो सकती है? जानिए दिन में कितनी चाय पीनी चाहिए और सही समय क्या है.

बार-बार उल्‍टी आना…खराब गट हेल्थ का संकेत! शरीर पर डाल सकती है बुरा असर

Impact Of Poor Gut Health: हमारे आसपास ऐसे बहुत से लोग होते हैं जिनके शरीर में गैस, कब्ज और थकान जैसे लक्षण दिखाई देते हैं.

क्या होता है यूरिक एसिड? जानें बढ़ जाए तो कैसे कर सकते हैं कंट्रोल

High Uric Acid Symptoms: यूरिक एसिड क्या होता है, क्यों बढ़ता है, इसके शुरुआती लक्षण क्या हैं और इसे कैसे कंट्रोल करें? जानिए डाइट, वजन और लाइफस्टाइल से जुड़े जरूरी उपाय.

ऐसे बनाएं रिच प्रोटीन ब्रेकफास्ट, मिनटों में होगा तैयार

High Protein Breakfast: सुबह का नाश्ता पूरे दिन की एनर्जी का काम करता है. इसलिए गलती से भी सुबह का नाश्ता स्किप नहीं होना चाहिए.

Recent Comments