Weight Loss Study: भारत तेजी से मोटापे की दर बढ़ती जा रही है. NFHS-6 की हालिया रिपोर्ट बताती है कि 15 से 49 साल की 30.7 प्रतिशत महिलाएं और 27.3 प्रतिशत पुरुष ज्यादा वजन या फिर मोटापे की समस्या से परेशान हैं. अब हैदराबाद में स्थित AIG अस्पताल ने मशहूर इंटरनेशनल हेल्थ जर्नल एंडोस्कोपी में एक स्टडी पब्लिश की है.
स्टजडी में मोटापे के दो जाने माने नॉन सर्जिकल तरीकों को कंपेयर किया गया है. पहला एंडोस्कोपिक स्लीप गैस्ट्रोप्लास्टी यानी (ESG) ये मुंह से किए जाने वाले 45 मिनट का बिना चीर-फाड़ के पेट की शेप बदलने का प्रोसेस है. इसी के साथ सेमाग्लूटाइड 14 Mg जो मुख्य रूप से वजन कम करने वाली दवा है. जिसने इस समय कई लोगों का ध्यान है.
क्या कहती है स्टडी?
अब इन स्टडी में वजन कम करने के लिए इन दो पॉसिबिलीटीज को कंपेयर किया गया. जिसमें मोटापे के इलाज के लिए चौंकाने वाले नतीजे सामने आए. नतीजे कहते हैं कि ESG प्रोसेस से लोगों का कम समय में वजन कम हुआ है. हालांकि सेमाग्लूटाइड से भी वजन कम करने में मदद मिलती है. लेकिन नतीजों में जानकारी मिली कि मरीज ने छह महीनों में शरीर का कुल वजन एवरेज 12.72 प्रतिशत तक कम कर लिया. जबकि सेमाग्लूटाइड दवा के सेवन पर ये महज 8.67 प्रतिशत ही था. ESG के 70% मरीज़ों ने दवा लेने पर 43% की तुलना में कम से कम 10% वज़न कम किया.
150 लोगों के डेटा से हुआ खुलासा
जानकारी के अनुसार ये जनवरी 2024 और अप्रैल 2025 के बीच AIG अस्पताल में इलाज के लिए 150 अडल्ट पीड़ित आए ये उनके असली भारतीय मरीज का डेटा है, जो एक ऐसा नज़रिया देता है जो अक्सर ग्लोबल मोटापे की रिसर्च में नहीं होता है, जो पश्चिमी ट्रायल आबादी की ओर झुका होता है.
मोटापे कम करने के लिए ये उपाय
मोटापा कम करने के लिए आपको डाइट में बदलाव करना होगा. वजन कम करने के लिए आपको उतनी कैलोरी नहीं खानी चाहिए, जितनी आप बर्न करते हैं. फाइबर और प्रोटीन से भरपूर खाना खाए. साबुत अनाज, दालें, हरी सब्जियां, और मौसमी फल शामिल करें. प्रोसेस्ड और मीठे खाद्य पदार्थों से बचें, कोल्ड ड्रिंक, बिस्कुट, केक और तली हुई चीजें वजन बढ़ाती हैं.
यह भी पढ़ें: घर के काम में दर्द सहती रही महिला, रीढ़ की बीमारी बनी पैरालिसिस की वजह; AIIMS डॉक्टर की चेतावनी
(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है. इस तरह के कॉन्टेंट को देखने के लिए आप हमारे Youtube चैनल के साथ जुड़ सकते हैं.)

