Shweta Tiwari Favorite Snacks: टीवी एक्ट्रेस श्वेता तिवारी अपने किरदार से घर-घर में पहचाने जाने वाली मशहूर एक्ट्रेस कि लिस्ट में शामिल हैं. इसके अलावा अपनी फिटनेस के लिए भी खूब पहचानी जाती है. 45 साल की उम्र में वह किसी यंगस्टर्स से कम नहीं लगती. हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी पोस्ट कर बताया कि उन्हें कौन-सा स्ट्रीट फूड खाना पसंद है.
बता दें कि सिर्फ श्वेता तिवारी ही नहीं बल्कि बॉलीवुड से लेकर सभी सितारे मुंबई के इस स्ट्रीट फूड के दीवाने हैं. अगर आप कभी मुंबई का रूख करते हैं तो आपके ये गली-गली देखने को मिल जाएगा. इसके स्वाद और स्टाइल के कारण लोग इसे स्ट्रीट फूड को बड़े चाव के साथ खाते हैं.
क्या है वह स्ट्रीट फूड?
एक्ट्रेस ने मुंबई की खास डिश वड़ा-पाव को अपना फेवरेट फूड बताया है. वह कहती हैं कि वह इसकी दीवानी हैं. दरअसल ये फूड न सिर्फ सितारों की पसंद है. बल्कि इस डिश के कारण पूरा महाराष्ट्र पहचाना जाता है. यहां पर आपको हर गली या नुक्कड़ में वड़ा-पाव ठेला-दुकान मिल जाएगी.

श्वेता तिवारी ने अपने पोस्ट में लिखा, ‘True Mumbaikar with her comfort food’. एक्ट्रेस के हिसाब से उन्हें जब भी भूख लगती है या चटपटा खाने का मन करता है तो अपने फेवरेट फूड वड़ा-पाव का स्वाद चखती हैं.
क्यों फेमस है वड़ा पाव?
वड़ा पाव मुंबई का सबसे पसंदीदा स्ट्रीट फूड है. ये फूड राज्य की पहचान है. इसके इतने प्रसिद्ध होने का मुख्य कारण इसका सस्ता होना, चलते-फिरते (On-the-go) आसानी से खाया जाना और चटपटा स्वाद है.
कहा जाता है कि 1960 के दशक में दादर स्टेशन के बाहर अशोक वैद्य नाम के एक विक्रेता ने इसकी शुरुआत की थी. एक ओद्योगिक शहर होने के कारण सभी कामगारों को पेट भरने के लिए ये खाना बेहतर विकल्प लगता था. यह एक ऐसा स्नैक है जिसे बिना किसी प्लेट या चम्मच के, हाथों से आसानी से चलते-फिरते खाया जा सकता है.मुंबई की तेज भागती जिंदगी में यह व्यस्त लोगों के लिए एकदम सटीक बैठता है. वहीं 1960 के दशक के शुरूआती दौर में तेजी से विकास का पीछा कर रही मुंबई शहर की मिलों में काम करने वाले मजदूरों और आम जनता के लिए पेट भरने और पैसे बचाने के लिए यह सबसे बेहतरीन और किफायती विकल्प था.
आलू के मसालेदार वड़े (Batata Vada) को जब नरम पाव के बीच हरी मिर्च, लहसुन की सूखी चटनी (ठेचा) और मीठी चटनी के साथ परोसा जाता है, तो इसका स्वाद बहुत ही शानदार लगता है. वड़ा पाव ने मुंबई के स्थानीय लोगों का ऐसा दिल जीता कि यह शहर की संस्कृति का एक अहम हिस्सा बन गया है.
यह भी पढ़ें: Alert! 24 घंटे में कितनी चाय पीनी चाहिए? ज्यादा सेवन कर सकता खून की कमी!
(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है. इस तरह के कॉन्टेंट को देखने के लिए आप हमारे Youtube चैनल के साथ जुड़ सकते हैं.)

