होमHealth Newsभीषण गर्मी से हजार से अधिक लोगों की मौत, लोगों ने बचने...

भीषण गर्मी से हजार से अधिक लोगों की मौत, लोगों ने बचने के लिए निकाला ये उपाय; VIDEO वायरल

Europe Heatwave: यूरोप में भीषण गर्मी के बीच लोग राहत पाने के लिए IKEA स्टोर पहुंच रहे हैं. वायरल वीडियो चर्चा में है, जानें क्या है पूरा मामला और हीटवेव का असर.

Europe Heatwave: यूरोप इस समय भीषण गर्मी की मार झेल रहा है. राजधानी पैरिस में लोग गर्मी की समस्या से परेशान है. इसे लेकर एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. वीडियो में दिख रहे विजुएल्स ने लोगों को हैरान कर डाला. हालांकि इस गर्मी से स्थानिय लोगों का जीना बेहाल हो गया है.

अब किसी तरह राहत पाने के लिए लोगों ने एक तरकीब निकाल डाली है. जिसकी इस समय खूब चर्चा हो रही है. क्योंकि वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. लोगों ने अपने घरों से बाहर निकलकर IKEA स्टोर की शरण लेना शुरू कर दिया है. क्योंकि स्टोर एयर कंडिशनड था.

वीडियो हो रहा वायरल

ये वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो के कैप्शन में लिखा गया कि गर्मी से बचने के लिए लोग IKEA स्टोर का आनंद ले रहे हैं. ऐसा ही देखा भी जा रहा है. क्योंकि IKEA एक फर्नीचर स्टोर है, तो वहां मौजूद लोग स्टोर के अंदर रखे फर्नीचर पर आराम फरमा रहे हैं. सामान नहीं खरीद रहे हैं. गर्मी से ठंडक पाने के लिए ऐसा किया जा रहा है. स्टोर का नजारा किसी सार्वजनिक लाउंज जैसा लग रहा है.

यूरोप में जारी है रेड अलर्ट

गर्मी के मौसम में अपनी एक्सट्रा केयर करनी पड़ती है. क्योंकि गर्मी के मौसम में डिहाइड्रेशन और कई भी समस्या हो सकती है. इतना ही नहीं पश्चिमी यूरोप के बड़े हिस्से फ्रांस, जर्मनी, इटली, स्पेन और दक्षिणी इंग्लैंड में इस समय भयंकर लू की मार झेल रहा है. जानकारी है कि 30 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पारा है. कई तो ऐसी भी जगहें हैं जहां पारा 40 डिग्री पार हो गया है.

वीडियो में दिख रहा नजारा भले ही अट्रैक्ट कर रहा हो. लेकिन साइंटिस्ट ने इसे अफ्रिका की ओर से आ रही गर्म हवा को कारण माना है. जिसके चलते साफ आसमान में भी प्रेशर कूकर जैसा माहौल बन रहा है. एक्सपर्ट्स चेतावनी दे रहे हैं कि माहौल और भी खराब हो सकती है. यानी लू और ज्यादा देखने को मिल सकती है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार फ्रांस में इस भीषण गर्मी के कारण महज चार दिनों में 1000 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है. जो बेहद गंभीर और चौंकाने वाली बात है.

यह भी पढ़ें: ज़मीन पर बैठकर खाना खाने से शरीर में क्या होता है? जानें साइंस क्या कहती है और किन लोगों को नहीं करना चाहिए ऐसा

(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है. इस तरह के कॉन्टेंट को देखने के लिए आप हमारे Youtube चैनल के साथ जुड़ सकते हैं.)

author avatar
sarthak arora Senior Sub Editor
अपनी उंगलियों से खबरों को खटाखट लिखना, और लिखने से पहले पढ़ना और समझना. इस तरह पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव पाया. कार्य जारी है और इसी तरह लिखना, पढ़ना और सीखना निरंतर जारी रहेगा.
sarthak arora

RELATED ARTICLES

क्या ज्यादा चाय पीने से हो सकती है Vitamin B12 की कमी! जानिए कितने कप चाय पीना सुरक्षित है

Tea Side Effects: क्या ज्यादा चाय पीने से Vitamin B12, आयरन और कैल्शियम की कमी हो सकती है? जानिए दिन में कितनी चाय पीनी चाहिए और सही समय क्या है.

बार-बार उल्‍टी आना…खराब गट हेल्थ का संकेत! शरीर पर डाल सकती है बुरा असर

Impact Of Poor Gut Health: हमारे आसपास ऐसे बहुत से लोग होते हैं जिनके शरीर में गैस, कब्ज और थकान जैसे लक्षण दिखाई देते हैं.

क्या होता है यूरिक एसिड? जानें बढ़ जाए तो कैसे कर सकते हैं कंट्रोल

High Uric Acid Symptoms: यूरिक एसिड क्या होता है, क्यों बढ़ता है, इसके शुरुआती लक्षण क्या हैं और इसे कैसे कंट्रोल करें? जानिए डाइट, वजन और लाइफस्टाइल से जुड़े जरूरी उपाय.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

क्या ज्यादा चाय पीने से हो सकती है Vitamin B12 की कमी! जानिए कितने कप चाय पीना सुरक्षित है

Tea Side Effects: क्या ज्यादा चाय पीने से Vitamin B12, आयरन और कैल्शियम की कमी हो सकती है? जानिए दिन में कितनी चाय पीनी चाहिए और सही समय क्या है.

बार-बार उल्‍टी आना…खराब गट हेल्थ का संकेत! शरीर पर डाल सकती है बुरा असर

Impact Of Poor Gut Health: हमारे आसपास ऐसे बहुत से लोग होते हैं जिनके शरीर में गैस, कब्ज और थकान जैसे लक्षण दिखाई देते हैं.

क्या होता है यूरिक एसिड? जानें बढ़ जाए तो कैसे कर सकते हैं कंट्रोल

High Uric Acid Symptoms: यूरिक एसिड क्या होता है, क्यों बढ़ता है, इसके शुरुआती लक्षण क्या हैं और इसे कैसे कंट्रोल करें? जानिए डाइट, वजन और लाइफस्टाइल से जुड़े जरूरी उपाय.

ऐसे बनाएं रिच प्रोटीन ब्रेकफास्ट, मिनटों में होगा तैयार

High Protein Breakfast: सुबह का नाश्ता पूरे दिन की एनर्जी का काम करता है. इसलिए गलती से भी सुबह का नाश्ता स्किप नहीं होना चाहिए.

Recent Comments