Sitting On Floor Benefits: अक्सर बड़े-बुजुर्गों से आपने ये कहते हुए सुना होगा कि नीचे बैठकर खाया करो सेहत के लिए अच्छा होता है. लेकिन आजकल जमाना काफी आगे निकल चुका है, तो नीचे बैठकर खाने की आदत भी चली गई है. आज कई भारतीय घरों में ही डाइनिंग टेबल का इस्तेमाल किया जाता है. लेकिन ट्रेडिशनल तरीका सेहत को काफी लाभ पहुंचा सकता है.
आज का खराब लाइफस्टाइल और ऐसी आदतें सेहत को नुकसान ही पहुंचा रही हैं इससे कई लाभ नहीं मिल पा रहा. लेकिन अगर पुरानी आदत वापस अपना लिया जाए तो क्या इससे फायदा मिलेगा? या यूं कहां जाए कि नीचे बैठकर खाने से कैसे फायदा मिलता है, तो इसका जवाब है कि इसके पीछे एक साइंस छिपी हुई है. यानी साइंस भी ये बिलीव करता है कि आप अगर नीचे बैठकर खाना खाते हैं, तो ये आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है.
जमीन पर बैठने से क्या होगा?
आप सोचेंगे और पूछेंगे कि आखिर कुछ नहीं होता है. लेकिन जो लोगों को नीचे बैठकर ही खाने की आदत होती है उन्हें कई फायदे मिलते हैं. उनके बारे में आइए जान लेते हैंः
कोर स्टेबिलिटी
ये आपकी च्वाइस है कि आप चेयर पर बैठकर ही खाना पसंद करते हैं क्योंकि उसके भी अपने फायदे हैं. सपोर्ट मिलता है, जिन लोगों को समस्या होती है. कमर में दर्द होती है, तो उनके लिए ये फायदेमंद हो सकता है. लेकिन अगर आप नीचे बैठकर खाते हैं, तो इससे कोर स्टेबिलिटी बढ़ जाती है. चेयर पर बैठने से ये स्टेबिलीटी कमजोर हो जाती है.
हिप्स में कम स्ट्रेस
जब हम चेयर पर बैठते हैं, तो हमारे हिप्स पर स्ट्रेस अधिक पड़ता है. जो हिप्स में टाइटनेस का ही कारण बन जाता है. लेकिन जब जमीन पर हम बैठते हैं, तो हिप्स का प्रेशर कम हो जाता है. क्योंकि हम पोश्चर को बदल सकते हैं. यानी ये आपके हिप्स के लिए काफी रिलैक्सिंग है.
एक्स्ट्रा मसल एक्टिविटी
अब नीचे बैठने से मसल्स को फायदा मिलता है. क्योंकि ज्यादा एक्टिवीटी होती है. नीचे बैठते समय पॉजिशन भी स्क्वाटिंग रेस्ट पोजिशन मानी जाती है. जो फायदेमंद है. साथ ही हिप्स, घुटनों और टखनों की रेंज ऑफ मोशन में काफी सुधार देखने को मिलता है. बॉडी की मोबिलिटी और उसके साथ बैलेंस अच्छा बना रहता है.
इन बातों का रखें खास ख्याल
वहीं नीचे बैठने के सिर्फ फायदे नहीं होते. अगर आपको कुछ प्रॉब्लम है तो नीचे बैठने से बचना चाहिए. जैसे अगर कमर में दर्द की शिकायत रहती है, गर्दन में दर्द होती है तो नीचे बैठने से आपको बचना चाहिए. इतना ही नहीं जो लोगों को घुटने में समस्या है घुटने में परेशानी है ऐसे लोगों को जमीन पर नहीं बैठना चाहिए. क्योंकि जब हम जमीन पर बैठते हैं तो सबसे अधिक प्रेशर ज्वाइंट्स में आ जाता है.
यह भी पढ़ें: क्या स्मार्टफोन बढ़ा रहा है डिप्रेशन का खतरा? रिसर्च में बुजुर्गों को लेकर हुआ बड़ा खुलासा
(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है. इस तरह के कॉन्टेंट को देखने के लिए आप हमारे Youtube चैनल के साथ जुड़ सकते हैं.)

