होमHealth NewsFSSAI में निकली कई पदों पर भर्ती! खाने-पीने की चीजों पर निगरानी...

FSSAI में निकली कई पदों पर भर्ती! खाने-पीने की चीजों पर निगरानी होगी और तेज

Food Safety Officer Recruitment: FSSAI ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को फूड सेफ्टी ऑफिसर और डिज़िग्नेटेड ऑफिसर के खाली पद जल्द भरने के निर्देश दिए हैं. खाद्य सुरक्षा निगरानी और जांच को मजबूत करने पर जोर.

Food Safety Officer Recruitment: खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण यानी FSSAI में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए एक खुशखबर सामने आई है. दरअसल एक बैठक के दौरान FSSAI ने ग्रुप A और ग्रुप C के कई पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन प्रोसेस की प्रक्रिया को शुरू कर दिया है.

जानकारी के मुताबिक ये भर्ती कॉन्ट्रैक्ट बेस्ड यानी शॉर्ट टर्म के लिए की जाने वाली है. इसलिए इच्छुक उम्मीदवार FSSAI के पोर्टल पर जाकर अपने आप को रजिस्टर कर सकते हैं. इतना ही नहीं आवेदन की तारिख 6 जून से शुरू हो चुकी है, और उम्मीदवार 26 जून तक ही अप्लाई कर सकते हैं.

स्वीकार नहीं किए जाएंगे ये आवेदन

इतना ही नहीं FSSAI ने साफ और कड़े शब्दों में कहा है कि जो उम्मीदवार 26 जून के बाद भर्ती के लिए अप्लाई करता है, उसके आवदेन स्वीकार नहीं किए जाएंगे. कट ऑफ के बेसिस पर एलिजिबीलीटी देखी जाएगी. इसकी भी तारीख 26 जून होगी.यानी उम्मीदवार की आयु और अन्य योग्यताओं का आकलन इसी तारीख के आधार पर किया जाएगा.

राज्यों और प्रदेशों को निर्देश

इतना ही नहीं देशभर में खाने पीने की चीजों उनकी क्वालिटी को सुरक्षित और बेहतर बनाने के लिए भी FSSAI ने केंद्र शासित प्रदेशों और राज्यों को बड़ा निर्देश दिया है. FSSAI के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) राजित पुनहानी ने सभी राज्यों और UTs से कहा है कि वे जल्द से जल्द फूड सेफ्टी ऑफिसर (FSO) और डिज़िग्नेटेड ऑफिसर (DO) के खाली पदों को भरें, ताकि खाद्य सुरक्षा नियमों को जमीन पर और प्रभावी ढंग से लागू किया जा सके.

बैठक में लाइसेंस और रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को आसान बनाने, लंबित आवेदनों को कम करने, न्यूट्रास्यूटिकल्स और हेल्थ सप्लीमेंट्स की सही लेबलिंग सुनिश्चित करने तथा खाद्य विज्ञापनों में किए जाने वाले भ्रामक दावों पर रोक लगाने जैसे मुद्दों पर भी चर्चा हुई. साथ ही पर्यावरण के अनुकूल पैकेजिंग को बढ़ावा देने पर भी जोर दिया गया.

यह भी पढ़ें: FSSAI का बड़ा एक्शन, माइक्रो स्ट्रेस और पुरुषों का पेट; सेहत की 3 फटाफट हेल्थ खबरें

(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है. इस तरह के कॉन्टेंट को देखने के लिए आप हमारे Youtube चैनल के साथ जुड़ सकते हैं.)

author avatar
sarthak arora Senior Sub Editor
अपनी उंगलियों से खबरों को खटाखट लिखना, और लिखने से पहले पढ़ना और समझना. इस तरह पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव पाया. कार्य जारी है और इसी तरह लिखना, पढ़ना और सीखना निरंतर जारी रहेगा.
sarthak arora
sarthak arora
अपनी उंगलियों से खबरों को खटाखट लिखना, और लिखने से पहले पढ़ना और समझना. इस तरह पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव पाया. कार्य जारी है और इसी तरह लिखना, पढ़ना और सीखना निरंतर जारी रहेगा.
RELATED ARTICLES

क्या होता है यूरिक एसिड? जानें बढ़ जाए तो कैसे कर सकते हैं कंट्रोल

High Uric Acid Symptoms: यूरिक एसिड क्या होता है, क्यों बढ़ता है, इसके शुरुआती लक्षण क्या हैं और इसे कैसे कंट्रोल करें? जानिए डाइट, वजन और लाइफस्टाइल से जुड़े जरूरी उपाय.

जमीन पर बन रही थी सोया चाप, वायरल वीडियो के बाद मचा हड़कंप!

Soya Chaap Viral Video: सोया चाप बनाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें हाइजीन को लेकर सवाल उठे हैं. जानें क्या है पूरा मामला, फूड सेफ्टी विभाग ने क्या कार्रवाई की और किन बातों का रखें ध्यान.

बुखार में नहाना चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं Expert

Bukhar Mein Nahana Chahiye Ya Nahi: क्या बुखार में नहाने से बुखार बढ़ जाता है? जानें डॉक्टरों की सलाह, कब गुनगुने पानी से नहाना सुरक्षित है और किन परिस्थितियों में नहाना टाल देना चाहिए.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

क्या होता है यूरिक एसिड? जानें बढ़ जाए तो कैसे कर सकते हैं कंट्रोल

High Uric Acid Symptoms: यूरिक एसिड क्या होता है, क्यों बढ़ता है, इसके शुरुआती लक्षण क्या हैं और इसे कैसे कंट्रोल करें? जानिए डाइट, वजन और लाइफस्टाइल से जुड़े जरूरी उपाय.

ऐसे बनाएं रिच प्रोटीन ब्रेकफास्ट, मिनटों में होगा तैयार

High Protein Breakfast: सुबह का नाश्ता पूरे दिन की एनर्जी का काम करता है. इसलिए गलती से भी सुबह का नाश्ता स्किप नहीं होना चाहिए.

खांसी हो रही है तो कब पीना चाहिए कफ सिरप? जानें कब पड़ती है दवा की जरूरत

Khansi Mein Cough Syrup Kab Peena Chahiye: : खांसी शुरू होते ही कफ सिरप पीना सही है या नहीं? जानें सूखी और बलगम वाली खांसी में क्या फर्क है, कब दवा लेनी चाहिए और किन लक्षणों पर तुरंत डॉक्टर से मिलना जरूरी है.

जमीन पर बन रही थी सोया चाप, वायरल वीडियो के बाद मचा हड़कंप!

Soya Chaap Viral Video: सोया चाप बनाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें हाइजीन को लेकर सवाल उठे हैं. जानें क्या है पूरा मामला, फूड सेफ्टी विभाग ने क्या कार्रवाई की और किन बातों का रखें ध्यान.

Recent Comments