होमHealth NewsGene Therapy और Stem Cell इलाज पर बड़ा फैसला! सरकार ने बदले...

Gene Therapy और Stem Cell इलाज पर बड़ा फैसला! सरकार ने बदले नियम, मरीजों को मिलेगा सुरक्षित इलाज

Gene Therapy India: केंद्र सरकार ने Gene Therapy, Stem Cell और Xenografts को केंद्रीय लाइसेंसिंग फ्रेमवर्क में शामिल किया है. जानिए नए नियमों से मरीजों और इलाज पर क्या असर होगा.

Gene Therapy India: केंद्र सरकार ने सेल या फिर स्टेम सेल से तैयार हुए प्रोडक्ट्स जैसे जीन थेराप्यूटिक प्रोडक्ट्स और ज़ेनोग्राफ्ट्स को सेंट्रली लाइसेंस अप्रूविंग फ्रेमवर्क के तहत लाने के लिए ड्रग्स रूल्स, 1945 में बदलाव किया है. इसे लेकर गुरुवार को एक बयान सामने आया है. जिसमें कहा गया कि सरकार के इस कदम से एडवांस्ड और उभरती हुई मेडिकल टेक्नोलॉजी की रेगुलेटरी निगरानी मज़बूत होगी.

साथ ही ये कदम उन जरूरी दवाओं और बायोलॉजिकल प्रोडक्ट्स की रेंज को बढ़ाएगा. जिनपर ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट के तहत केंद्र और राज्य अथॉरिटीज़ की जॉइंट रेगुलेटरी निगरानी होती है, जिसमें पहले से ही वैक्सीन, बड़े वॉल्यूम वाले पैरेंटरल और r-DNA बेस्ड दवाएं शामिल हैं.

क्या है इस बदलाव का मकसद?

स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के बयान में कहा गया है कि इस बदलाव का मकसद तेज़ी से बदल रही मेडिकल टेक्नोलॉजी के लिए देश भर में रेगुलेटरी स्टैंडर्ड्स में एक जैसा होना पक्का करना है. मंत्रालय ने कहा कि यह बदलाव नई टेक्नोलॉजी के लिए रेगुलेटरी सख्ती बढ़ाएगा और साइंटिफिक तरक्की और दुनिया की सबसे अच्छी प्रैक्टिस के हिसाब से भारत के रेगुलेटरी फ्रेमवर्क को मज़बूत करेगा.

जीन थेराप्यूटिक प्रोडक्ट्स?

अब जान लेते हैं जीन थेराप्यूटिक प्रोडक्ट्स क्या होते हैं. बता दें कि इनमें जीन रिप्लेसमेंट, जीन एडिटिंग प्रोडक्ट्स शामिल होते हैं. जिनका इस्तेमाल जेनेटिक डिसऑर्डर, साथ ही कई तरह के कैंसर के इलाज में किया जाता है. वहीं ज़ेनोग्राफ्ट्स जानवरों के टिशू से बने प्रोडक्ट्स हैं, जैसे हार्ट वाल्व, जिन्हें इंसानों में ट्रांसप्लांट किया जा सकता है और जिनका इस्तेमाल कार्डियोलॉजी और ऑर्थोपेडिक्स में किया जाता है

मरीजों को क्या फायदा होगा?

सरकार के इस फैसले के बाद इन आधुनिक इलाजों की मंजूरी और निगरानी केंद्र और राज्य सरकार मिलकर करेंगे. इससे पूरे देश में एक जैसे नियम लागू होंगे, रेगुलेटरी सिस्टम मजबूत होगा और मरीजों को सुरक्षित और गुणवत्ता वाले इलाज मिलने की संभावना बढ़ेगी.

यह भी पढ़ें: बच्चा हेल्दी दिखता है, लेकिन अंदर से कमजोर? ICMR-NIN ने पोषण की कमी पकड़ने का निकाला आसान तरीका

(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है. इस तरह के कॉन्टेंट को देखने के लिए आप हमारे Youtube चैनल के साथ जुड़ सकते हैं.)

author avatar
sarthak arora Senior Sub Editor
अपनी उंगलियों से खबरों को खटाखट लिखना, और लिखने से पहले पढ़ना और समझना. इस तरह पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव पाया. कार्य जारी है और इसी तरह लिखना, पढ़ना और सीखना निरंतर जारी रहेगा.
sarthak arora
sarthak arora
अपनी उंगलियों से खबरों को खटाखट लिखना, और लिखने से पहले पढ़ना और समझना. इस तरह पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव पाया. कार्य जारी है और इसी तरह लिखना, पढ़ना और सीखना निरंतर जारी रहेगा.
RELATED ARTICLES

जमीन पर बन रही थी सोया चाप, वायरल वीडियो के बाद मचा हड़कंप!

Soya Chaap Viral Video: सोया चाप बनाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें हाइजीन को लेकर सवाल उठे हैं. जानें क्या है पूरा मामला, फूड सेफ्टी विभाग ने क्या कार्रवाई की और किन बातों का रखें ध्यान.

बुखार में नहाना चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं Expert

Bukhar Mein Nahana Chahiye Ya Nahi: क्या बुखार में नहाने से बुखार बढ़ जाता है? जानें डॉक्टरों की सलाह, कब गुनगुने पानी से नहाना सुरक्षित है और किन परिस्थितियों में नहाना टाल देना चाहिए.

20–35 की उम्र में बढ़ रहा Fatty Liver, हाई BP बना साइलेंट किलर, दीपिका कक्कड़ के कैंसर पर बड़ा अपडेट

Sehat Ki Khabar में जानिए 20–35 साल के लोगों में बढ़ते Fatty Liver के मामले, हाई BP क्यों है साइलेंट किलर और दीपिका कक्कड़ के स्टेज-2 लिवर कैंसर का नया अपडेट.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

ऐसे बनाएं रिच प्रोटीन ब्रेकफास्ट, मिनटों में होगा तैयार

High Protein Breakfast: सुबह का नाश्ता पूरे दिन की एनर्जी का काम करता है. इसलिए गलती से भी सुबह का नाश्ता स्किप नहीं होना चाहिए.

खांसी हो रही है तो कब पीना चाहिए कफ सिरप? जानें कब पड़ती है दवा की जरूरत

Khansi Mein Cough Syrup Kab Peena Chahiye: : खांसी शुरू होते ही कफ सिरप पीना सही है या नहीं? जानें सूखी और बलगम वाली खांसी में क्या फर्क है, कब दवा लेनी चाहिए और किन लक्षणों पर तुरंत डॉक्टर से मिलना जरूरी है.

जमीन पर बन रही थी सोया चाप, वायरल वीडियो के बाद मचा हड़कंप!

Soya Chaap Viral Video: सोया चाप बनाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें हाइजीन को लेकर सवाल उठे हैं. जानें क्या है पूरा मामला, फूड सेफ्टी विभाग ने क्या कार्रवाई की और किन बातों का रखें ध्यान.

बुखार में नहाना चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं Expert

Bukhar Mein Nahana Chahiye Ya Nahi: क्या बुखार में नहाने से बुखार बढ़ जाता है? जानें डॉक्टरों की सलाह, कब गुनगुने पानी से नहाना सुरक्षित है और किन परिस्थितियों में नहाना टाल देना चाहिए.

Recent Comments