होमHealth News'रेबीज का इंजेक्शन लगा दो', बहन ने काटा तो अस्पताल पहुंचा युवक;...

‘रेबीज का इंजेक्शन लगा दो’, बहन ने काटा तो अस्पताल पहुंचा युवक; वायरल हो रहा ये मामला

Ghaziabad: रेबीज का इंजेक्शन कब लगवाना चाहिए? बच्चा-बच्चा जानता है कुत्ते के काटने पर रेबीज का इंजेक्शन लगाते हैं.

Ghaziabad: रेबीज का इंजेक्शन कब लगवाना चाहिए? आप कहेंगे कि ये कैसा बेतुका सवाल है. ये तो बच्चा-बच्चा जानता है कि कुत्ते के काटने के बाद रेबीज का इंजेक्शन लगवाया जाता है. लेकिन दिल्ली से सटे गाजियाबाद से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. जहां MSG अस्पताल में युवक पहुंचा, और डॉक्टरों से रेबीज का इंजेक्शन लगाने की मांग करता रहेगा. हालांकि फिट रहे इंडिया इस वायरल खबर की पुष्टि नहीं करता है.

आप कहेंगे कि इसमें क्या हैरान करने वाला है. कुत्ते ने काटा होगा तभी अस्पताल पहुंचा होगा. लेकिन उसे किसी कुत्ते, बंदर या फिर बिल्ली ने नहीं काटा था. बल्कि उसी की बहन ने काटा था. जिसकी शिकायत लेकर अस्पताल पहुंचा और डॉक्टर से रेबीज के इंजेक्शन लगवाने की मांग करता रहा. जिस तरह अभी आप चौंके, या फिर हंसे उसी तरह डॉक्टर भी काफी हैरान हो गए. क्या है ये मामला आइए डिटेल में जान लेते हैं.

बहन ने काटा, रेबीज का इंजेक्शन लगवाने पहुंचा शख्स

जानकारी के अनुसार ये मामला गाजियाबाद का बताया जा रहा है. यहीं के एक 35 वर्षीय युवक OPD पहुंचा उसने जांच के दौरान अपनी बायीं बाजू दिखाई और डॉक्टर से कहने लगा कि उसकी बहन ने उसे गुस्से में काट लिया. इसपर वो रेबीज के इंजेक्शन लगाने की मांग करता रहा. काफी घबराकर युवक ने डॉक्टर से कहा जल्दी कीजिए उसे रेबीज न हो. इसी डर के चलते वह सीधे अस्पताल पहुंच गया.

क्या डॉक्टर ने इंजेक्शन लगाया?

वहीं जब डॉक्टर ने युवक की पूरी बात सुनी तो रेबीज का इंजेक्शन लगाने से इनकार कर दिया. डॉक्टर ने युवक को काफी समझाया कि जब कोई इंसान अगर आपको काटने तो रेबीज फैलने का खतरा नहीं होता है. इसलिए ऐसे केस में घबराने की जरूरी नहीं है. बिल्कुल नॉर्मल ट्रीटमेंट से ये ठीक हो जाता है. क्योंकि युवक काफी घबराया हुआ था. डॉक्टरों ने उसे रेबीज नहीं टिटनेस का इंजेक्शन लगवाने की सलाह दी साथ ही कुछ दवाएं भी लिखकर दी. जिसके बाद युवक अपने घर पहुंचा. लेकिन ये मामला तेजी से अस्पताल में चर्चा का विषय बन गया. सोशल मीडिया पर भी इसकी काफी चर्चा होने लगी है.

यह भी पढ़ें: नॉर्मल दिखने वाली खांसी बन जाती है TB, जानें क्या है लक्षण और कब करवाएं डॉक्टर से जांच

(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. साथ ही Fit Rahe India इस Viral खबर की पुष्टि नहीं करता है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

author avatar
sarthak arora Senior Sub Editor
अपनी उंगलियों से खबरों को खटाखट लिखना, और लिखने से पहले पढ़ना और समझना. इस तरह पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव पाया. कार्य जारी है और इसी तरह लिखना, पढ़ना और सीखना निरंतर जारी रहेगा.
sarthak arora
sarthak arora
अपनी उंगलियों से खबरों को खटाखट लिखना, और लिखने से पहले पढ़ना और समझना. इस तरह पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव पाया. कार्य जारी है और इसी तरह लिखना, पढ़ना और सीखना निरंतर जारी रहेगा.
RELATED ARTICLES

क्या होता है यूरिक एसिड? जानें बढ़ जाए तो कैसे कर सकते हैं कंट्रोल

High Uric Acid Symptoms: यूरिक एसिड क्या होता है, क्यों बढ़ता है, इसके शुरुआती लक्षण क्या हैं और इसे कैसे कंट्रोल करें? जानिए डाइट, वजन और लाइफस्टाइल से जुड़े जरूरी उपाय.

जमीन पर बन रही थी सोया चाप, वायरल वीडियो के बाद मचा हड़कंप!

Soya Chaap Viral Video: सोया चाप बनाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें हाइजीन को लेकर सवाल उठे हैं. जानें क्या है पूरा मामला, फूड सेफ्टी विभाग ने क्या कार्रवाई की और किन बातों का रखें ध्यान.

बुखार में नहाना चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं Expert

Bukhar Mein Nahana Chahiye Ya Nahi: क्या बुखार में नहाने से बुखार बढ़ जाता है? जानें डॉक्टरों की सलाह, कब गुनगुने पानी से नहाना सुरक्षित है और किन परिस्थितियों में नहाना टाल देना चाहिए.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

क्या होता है यूरिक एसिड? जानें बढ़ जाए तो कैसे कर सकते हैं कंट्रोल

High Uric Acid Symptoms: यूरिक एसिड क्या होता है, क्यों बढ़ता है, इसके शुरुआती लक्षण क्या हैं और इसे कैसे कंट्रोल करें? जानिए डाइट, वजन और लाइफस्टाइल से जुड़े जरूरी उपाय.

ऐसे बनाएं रिच प्रोटीन ब्रेकफास्ट, मिनटों में होगा तैयार

High Protein Breakfast: सुबह का नाश्ता पूरे दिन की एनर्जी का काम करता है. इसलिए गलती से भी सुबह का नाश्ता स्किप नहीं होना चाहिए.

खांसी हो रही है तो कब पीना चाहिए कफ सिरप? जानें कब पड़ती है दवा की जरूरत

Khansi Mein Cough Syrup Kab Peena Chahiye: : खांसी शुरू होते ही कफ सिरप पीना सही है या नहीं? जानें सूखी और बलगम वाली खांसी में क्या फर्क है, कब दवा लेनी चाहिए और किन लक्षणों पर तुरंत डॉक्टर से मिलना जरूरी है.

जमीन पर बन रही थी सोया चाप, वायरल वीडियो के बाद मचा हड़कंप!

Soya Chaap Viral Video: सोया चाप बनाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें हाइजीन को लेकर सवाल उठे हैं. जानें क्या है पूरा मामला, फूड सेफ्टी विभाग ने क्या कार्रवाई की और किन बातों का रखें ध्यान.

Recent Comments