होमHealth News5 लीटर पानी पीने से ICU पहुंचा युवक! जानें कारण और क्या...

5 लीटर पानी पीने से ICU पहुंचा युवक! जानें कारण और क्या है सही तरीका

Heatwave Health Risks: अब तक आपने ये सुना होगा कि तेज गर्मी हो रही है. इस गर्मी से बचने के लिए जितना अधिक हो सके पानी का सेवन करें.

Heatwave Health Risks: अब तक आपने ये सुना होगा कि तेज गर्मी हो रही है. इस गर्मी से बचने के लिए जितना अधिक हो सके पानी का सेवन करें. आपने सुना होगा कि हर व्यक्ति को 3 से 4 लीटर पानी जरूर पीना चाहिए. ऐसा करने से शरीर डिहाइड्रेट नहीं होता. लेकिन आर सोचिए कि कोई व्यक्ति 5 लीटर पानी पिए और अस्पताल पहुंच जाए.

क्या आपने सुना है कि कोई व्यक्ति 5 लीटर पानी पीने के बाद ICU पहुंच गया. दरअसल दिल्ली से एक ऐसा ही मामला सामने आया है. जहां एक व्यक्ति ने 5 लीटर पानी पिया और अस्पताल में पहुंच गया. इस मामले ने इस बात पर सवाल खड़े कर दिए कि क्या पानी नहीं पीना चाहिए?

ICU में भर्ती हुआ युवक

जानकारी के अनुसार दिल्ली में रहने वाले 25 वर्षीय युवक ने पूरे दिन में करीब पांच लीटर पानी पीता रहा. इसके कुछ ही घंटों बाद उसकी तबियत इतनी खराब हुई कि उसे ICU में भर्ती करवाना पड़ा. ये मामला बताता है कि सिर्फ पानी पीना ही जरूरी नहीं होता है. इसके लिए आपको सही तरीके से पानी पीना चाहिए. जिससे की शरीर सही तरीके से हाइड्रेट रहे.

चक्कर और उल्टी महसूस होने लगी

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार 25 वर्षीय युवक बाहर तेज गर्मी में बाइक से काम करता था. युवक का मानना था कि ऐसी गर्मी में ज्यादा पानी पीना सही है. ऐसा कई लोगों से सुना भी बोता है. वहीं इसी कारण युवक पांच लीतर पानी पीता रहा. इस दौरान उसने न फल खाया, न किसी तरह की ड्रिंक ली, न नमक का सेवन किया. इत कारण शाम को उसे चक्कर आने लगे, उस्टी जैसा महसूस हुआ. इन संकेतों के बाद भी युवक ने इसे इग्नोर किया. जिसके कारण धीरे-धीरे तबियत बिगड़ने लगी.

बोली धीमी कंफ्यूजन होने लगी

बताया गया कि इसी के साथ उसकी बोली धीमे होने लगी और वह कंफ्यूज होने लगा. जिसे देखते हुए उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया. डॉक्टर ने जांच के दौरान पाया कि युवक की बॉडी में सोडियम की मात्रा का स्तर काफी कम हो गया है. जानकारी के अनुसार बॉडी में स्तर का नॉर्मली लेवल 135-145 mEq/L होती है. लेकिन युवक का यही स्तर 124 तक गिर गया था. ऐसी कंडिशन को हाइपोनेट्रेमिया कहा जाता है. ऐसी कंडिशन तब होती है जब हमारी बॉडी अधिक शरीर से पसीना निकालती है तो शरीर से नमक निकल जाता है. हालांकि इसकी रिकवरी सिर्फ पानी पीकर ही की जाती है.

सिर्फ पानी पीना सही क्यों नहीं होता?

अब जान लेते हैं कि आखिर सिर्फ पानी पीना सही क्यों नहीं होता. दरअसल जब हमारी स्किन से पसीना सूखता है तो शरीर की गर्मी भी कम हो जाती है. साथ ही बॉडी का टेंप्रेचर कंट्रोल्ड रहता है. हमारे पीसने में पानी के साथ-साथ नमक होता है. समें नमक और जरूरी खनिज जैसे सोडियम, पोटेशियम और क्लोराइड भी होते हैं. सोडियम शरीर में पानी के संतुलन और दिमाग के सही काम के लिए जरूरी होता है. ऐसे में इसकी मात्रा कम होने से पानी हमारे सेल्स में जाने लगता है. दिमाग के सेल्स सूज सकते हैं. शुरुआती स्टेज में सिरदर्द, थकान, चक्कर, उल्टी जैसे लक्षण आते है. लेकिन गंभीर हालत में व्यक्ति कोमा में पहुंच सकता है.

पानी पीने का सही तरीका क्या है?

अब जान लेते हैं कि आखिर पानी पीने का सही तरीका क्या है, तो बता दें कि हमारी बॉडी सिर्फ पान नहीं मांगती. इसके लिए नमक और इलेक्ट्रोलाइट्स की मांग को पूरा किया जाना चाहिए. यानी पानी के साथ अगर आप नमक नहीं लेंगे तो ब्लड में सोडियम की कमी हो जाएगी. ये काफी खतरना हो सकता है. इस कारण से सिर्फ पानी पीना सही नहीं है. इसके साथ-साथ आप ऐसी ड्रिंक्स पीते रहें जिनमें इलेक्ट्रोलाइट्स हों. ताकि बॉडी बैलेंस्ड रहे. आप नारियल पान, छाछ, ORS या फिर फ्रूट्स का सेवन कर सकते हैं. जिससे की बॉडी को जरूरी मिनरल्स मिलते रहें.

यह भी पढ़ें: ‘मुझे कुछ नहीं हुआ मैं तो ठीक हूं’, ये कहकर सालों तक स्मोकिंग कर रहे आप? डॉक्टर से जानें साइड इफेक्ट्स

(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है. इस तरह के कॉन्टेंट को देखने के लिए आप हमारे Youtube चैनल के साथ जुड़ सकते हैं. )

author avatar
sarthak arora Senior Sub Editor
अपनी उंगलियों से खबरों को खटाखट लिखना, और लिखने से पहले पढ़ना और समझना. इस तरह पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव पाया. कार्य जारी है और इसी तरह लिखना, पढ़ना और सीखना निरंतर जारी रहेगा.
sarthak arora
sarthak arora
अपनी उंगलियों से खबरों को खटाखट लिखना, और लिखने से पहले पढ़ना और समझना. इस तरह पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव पाया. कार्य जारी है और इसी तरह लिखना, पढ़ना और सीखना निरंतर जारी रहेगा.
RELATED ARTICLES

तेज हो रही दिल की धड़कन? हो सकता है ये खतरा! जानें बचाव का तरीका

Atrial Fibrillation Symptoms And Causes: एट्रियल फिब्रिलेशन दिल की धड़कन से जुड़ी गंभीर समस्या है. जानें इसके लक्षण, कारण, खतरे और कैसे बढ़ सकता है स्ट्रोक का जोखिम.

शूटिंग के वक्त जूनियर NTR के कंधे में लगी गंभीर चोट, महीनों तक नहीं कर पाएंगे काम!

Jr NTR Shoulder Injury: एक्टर जूनियर NTR के कंधे में चोट लगी है. डॉक्टर्स ने उन्हें 6-8 हफ्ते आराम की सलाह दी है. जानें उनकी हेल्थ अपडेट और फैंस की प्रतिक्रिया.

सुबह उठते ही मुंह से क्यों आती है बदबू? कहीं ये किसी बीमारी का संकेत तो नहीं!

Morning Bad Breath Causes:: सुबह उठते ही मुंह से बदबू क्यों आती है? जानिए लार की कमी, जीभ पर बैक्टीरिया, मसूड़ों की बीमारी और Bad Breath से बचने के आसान उपाय.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

तेज हो रही दिल की धड़कन? हो सकता है ये खतरा! जानें बचाव का तरीका

Atrial Fibrillation Symptoms And Causes: एट्रियल फिब्रिलेशन दिल की धड़कन से जुड़ी गंभीर समस्या है. जानें इसके लक्षण, कारण, खतरे और कैसे बढ़ सकता है स्ट्रोक का जोखिम.

Kids Stomach Pain Treatment: बच्चे को हो रहा बार-बार पेट दर्द? एक्सपर्ट से जानें जरूरी टिप्स

Kids Stomach Pain Treatment: बच्चों में बार-बार होने वाला पेट दर्द कई बार सामान्य नहीं होता. एक्सपर्ट की राय लें. यहां जानें कब डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए?

शूटिंग के वक्त जूनियर NTR के कंधे में लगी गंभीर चोट, महीनों तक नहीं कर पाएंगे काम!

Jr NTR Shoulder Injury: एक्टर जूनियर NTR के कंधे में चोट लगी है. डॉक्टर्स ने उन्हें 6-8 हफ्ते आराम की सलाह दी है. जानें उनकी हेल्थ अपडेट और फैंस की प्रतिक्रिया.

सुबह उठते ही मुंह से क्यों आती है बदबू? कहीं ये किसी बीमारी का संकेत तो नहीं!

Morning Bad Breath Causes:: सुबह उठते ही मुंह से बदबू क्यों आती है? जानिए लार की कमी, जीभ पर बैक्टीरिया, मसूड़ों की बीमारी और Bad Breath से बचने के आसान उपाय.

Recent Comments