Heatwave Protection Drink: गर्मी के मौसम में आम का सेवन तो हर कोई करता है. लेकिन कच्चे आम से एक स्वादिष्ट और सेहतमंद जूस बना सकते हैं. दरअसल आज के समय में लोग बाजार से मिलने वाले सॉफ्ट ड्रिंक्स और पैकेज्ड जूस का सेवन ज्यादा करते हैं. लेकिन आम पन्ना कच्चे आम से बनाई जाने वाली एक स्वादिष्ट जूस है. इसे आप घर में आसानी से आसान विधि की मदद से बना सकते हैं.
दरअसल गर्मियों में शरीर को ठंडा रखने के लिए बाजार में मिलने वाली ड्रिंक्स का सेवन ज्यादा किया जाता है. इनमें तरह-तरह के प्रिजर्वेटिव्स और आर्टिफिशियल कलर का प्रयोग किया जाता है. ये प्रिजर्वेटिव्स और आर्टिफिशियल कलर सेहत को कई तरह से नुकसान पहुंचाने का काम करते हैं. इसलिए इन जूस के सेवन से बचना चाहिए. इसलिए आगर आप इनसे बचना चाहते हैं तो आप आम पन्ना बना सकते हैं. आज के आर्टिकल में हम जानेंगे सेहत को फायदा पहुंचाने वाली ड्रिंक्स को घर में आसानी से बना सकते हैं.
यह भी पढ़ें: Nautapa 2026: भीषण गर्मी और लू से बचाएंगी ये 3 देसी ड्रिंक्स, शरीर रहेगा ठंडा और हाइड्रेट
आम पन्ना बनाने के लिए सामग्री
- 3 बड़े कच्चे आम
- 4 से 5 बड़े चम्मच चीनी या गुड़
- 1 छोटा चम्मच भुना जीरा पाउडर
- 1/2 छोटा चम्मच काला नमक
- 1/4 छोटा चम्मच काली मिर्च पाउडर
- 8 से 10 पुदीने की पत्तियां
- 3 से 4 कप ठंडा पानी
- बर्फ के टुकड़े (वैकल्पिक)
आम पन्ना बनाने की आसान विधि
कच्चे आमों को साफ पानी से धो लें. इसके बाद इन्हें एक बर्तन में रखकर उबाल लें. कच्चे आम को नरम होने तक उबालें. इन्हें ठंडा करने के बाद छिलका और गुठली अलग कर लें. अब आम का गूदा निकालकर मिक्सर में डालें. स्वाद के लिए इसमें चीनी या गुड़, भुना जीरा, काला नमक, काली मिर्च और पुदीना मिलाकर स्मूद पेस्ट तैयार करें. इस पेस्ट को तैयार करके ठंडा पानी मिलाएं और अच्छे से मिक्स करके पी जाएं.
आम पन्ना पीने के फायदे
आम में विटामिन सी पाया जाता है. ये शरीर में इम्यूनिटी बढ़ाने के साथ-साथ शरीर को कई तरह से पोषक देने का काम करता है. शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है. इसके अलावा इसके सेवन से शरीर में पानी की कमी भी नहीं होती. ये शरीर को एनर्जी देने का काम भी करता है. इसमें पानी और इलेक्ट्रोलाइट्स होते हैं, जो पसीने के कारण होने वाली पानी की कमी को पूरा करने में मदद करते हैं. आम पन्ना गर्मियों में शरीर को ठंडक देने और लू के असर से बचाने में मदद कर सकता है.
यह भी पढ़ें: कैसी हो मानसून डाइट? इन गलतियों को करने से बचें
FAQs
सवाल: घर पर बनी ड्रिंक गर्मियों में बाजार की ड्रिंक से बेहतर क्यों मानी जाती है?
जवाब: घर की बनी ड्रिंक में ताजे और प्राकृतिक ingredients का इस्तेमाल होता है, इसमें अनावश्यक शुगर और प्रिजर्वेटिव कम होते हैं, जिससे यह शरीर के लिए बेहतर विकल्प हो सकती है.
सवाल:लू लगने से बचने के लिए शरीर को हाइड्रेट रखना क्यों जरूरी है?
जवाब: ज्यादा गर्मी में पसीने के जरिए शरीर से पानी और इलेक्ट्रोलाइट्स निकल जाते हैं, जिससे डिहाइड्रेशन हो सकता है। पर्याप्त तरल पदार्थ लेने से शरीर का तापमान संतुलित रखने में मदद मिलती है.
सवाल: गर्मियों में लू और डिहाइड्रेशन से बचने के लिए कौन-सी देसी ड्रिंक फायदेमंद हो सकती है?
जवाब: गर्मियों में आम पन्ना, छाछ, सत्तू का शरबत, नींबू पानी जैसी देसी ड्रिंक शरीर को हाइड्रेट रखने और गर्मी से बचाव में मदद कर सकती हैं.
(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है. इस तरह के कॉन्टेंट को देखने के लिए आप हमारे Youtube चैनल के साथ जुड़ सकते हैं.)

