होमDietकैसी हो मानसून डाइट? इन गलतियों को करने से बचें

कैसी हो मानसून डाइट? इन गलतियों को करने से बचें

Monsoon Diet Tips: जून-जूलाई के महीने में बारिश का सिलसिला शुरू हो जाता है. ऐसे में खाने-पीने की चीज़ों को लेकर सतर्कता बरतनी जरूरी होती है.

Monsoon Diet Tips: जून-जूलाई के महीने में बारिश का सिलसिला शुरू हो जाता है. ऐसे में खाने-पीने की चीज़ों को लेकर सतर्कता बरतनी जरूरी होती है. वातावरण में उमस के कारण बैक्टीरिया-फगस लगने का डर ज्यादा होता है. अगर व्यक्ति इन तरह के भोजन का सेवन कर ले तो उसे फूड पॉइजनिंग और पेट से जुड़ी समस्याएं होने का खतरा रहता है. बरसात के मौसम में किन-किन जरूरी बातों को ध्यान में रखना चाहिए. आज के आर्टिकल में जानेंगे.

दरअसल बरसात के मौसम में जगह-जगह जलभराव की समस्या भी देखने को मिलती है. रूका हुआ पानी मच्छरों के पनपने का कारण बनता है. दूषित पानी और भोजन के जरिए साल्मोनेला और विब्रियो कोलेरी जैसे खतरनाक बैक्टीरिया एक्टिव हो जाते हैं. ये सभी टाइफाइड और हैजा जैसी जानलेवा बीमारियां फैलाने का काम करते हैं. इसलिए बरसात के मौसम में साफ पानी पीने और आस-पास की सफाई रखने की सख्त सलाह दी जाती है.

ओवरईट‍िंग करना

बरसात के मौसम में हेल्दी रहने के लिए जरूरी है आप ओवरईटिंग से बचे रहें. ओवरईट‍िंग (Overeating) का मतलब है शरीर की जरूरत या भूख से अधिक मात्रा में भोजन करना. अगर आपका पेट भर जाएं तो लेकिन फिर भी वह स्वाद, तनाव या आदत के कारण खाना जारी रखता है, तो उसे ओवरईटिंग कहा जाता है. लेकिन बरसात के ऐसे मौसम में आपको इस आदत से परहेज करना चाहिए. ज्‍यादा खाना आपके डाइजेस्टिव सिस्टम पर बुरा असर डाल सकता है. ऐसे में आपको अपच, गैस, पेट फूलने जैसी समस्‍या हो सकती है.ओवरईट‍िंग करने के बजाय थोड़ी-थोड़ी मात्रा में खाएं.

बाहर मिलने वाले जूस-पानी से करें परहेज

बाहर ढेले पर मिलना वाले जूस-पानी से बचकर रहना चाहिए. खुले में ब‍िकने वाले जूस या पानी में बैक्‍टीर‍िया और हान‍िकारक सूक्ष्‍मजीव होते हैं. बरसात के मौसम में खुले में मिलने वाली पीने की चीज़ों में सूक्ष्म कीड़े आ जाते हैं जो आंखों से दिखाई नहीं देते. वह सूक्ष्म जीव आपकी सेहत को खराब कर सकता है. इसलिए खुले में बिकने वाला जूस-पानी के सेवन से बचें.

मसालेदार भोजन खाना

मसालेदार भोजन खाने से डाइजेस्टिव सिस्टम पर असर पड़ सकता है. इसलिए इनके सेवन से बचना चाहिए. ये पेट में जलन, एस‍िड‍िटी और अपच की समस्‍या कर सकते हैं. मसालेदार भोजन खाने की बजाए हल्का और पचने वाला भोजन करना चाहिए. ऐसा इसलिए कहा जाता है क्योंकि बरसात के मौसम में पाचन शक्ति कमजोर हो जाती है.

बासी भोजन खाना

बासी खाने में नमी के कारम बैक्टीरिया, फंगस यू सूक्ष्म कीड़े होने का खतरा हो सकता है. इसलिए बरसात के मौसम में बासी खाने से बचना चाहिए. बासी खाने से पेट दर्द, उल्‍टी या दस्‍त जैसी समस्‍याएं हो सकती हैं. इसल‍िए इस मौसम में खासतौर पर ताजा और साफ भोजन करना चाह‍िए.

यह भी पढ़ें : Blood Donation: रक्तदान के बाद क्यों जरूरी है आयरन? इन बातों का रखें ध्यान

FAQs

सवाल: नमी वाले मौसम में पेट खराब होने का मुख्य कारण क्या है?

जवाब: इस मौसम में बैक्टीरिया और वायरस तेजी से बढ़ते हैं, जिससे पेट संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है.

सवाल: कौन-सी खानपान की गलती पेट खराब कर सकती है?

जवाब: बासी या लंबे समय तक बाहर रखा खाना खाना.

सवाल: नमी वाले मौसम में क्या खाने से बचना चाहिए?

जवाब: तला-भुना, मसालेदार और अस्वच्छ जगह का खाना खाने से बचना चाहिए.

(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है. इस तरह के कॉन्टेंट को देखने के लिए आप हमारे Youtube चैनल के साथ जुड़ सकते हैं.)

author avatar
Surbhi . Content Writer
लिखने-पढ़ते लिखने की रूचि पैदा हुई. पिछले 1 साल से मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने की कोशिश कर रही हैं. फिलहाल फिट रहे इंडिया के साथ बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. इससे पहले जनता टीवी में सोशल मीडिया डिपार्टमेंट में काम किया. उन्हें लाइफस्टाइल, फूड, हेल्थ से जुड़े विषय में लिखने-पढ़ने और नई चीजें जानने का खूब शौक है.
Surbhi .
Surbhi .
लिखने-पढ़ते लिखने की रूचि पैदा हुई. पिछले 1 साल से मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने की कोशिश कर रही हैं. फिलहाल फिट रहे इंडिया के साथ बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. इससे पहले जनता टीवी में सोशल मीडिया डिपार्टमेंट में काम किया. उन्हें लाइफस्टाइल, फूड, हेल्थ से जुड़े विषय में लिखने-पढ़ने और नई चीजें जानने का खूब शौक है.
RELATED ARTICLES

इन चीज़ों के साथ भूलकर भी ना खाएं बादाम, जानें सेवन का बेस्ट तरीका

Best Foods To Eat With Almonds: ड्राई फ्रूट्स में बादाम ऐसा सुपरफूड माना जाता है, जिसे बच्चे से लेकर बड़ा सभी खाना पसंद करते हैं.

कैंसर से लड़ने के बाद Dipika Kakar ने शेयर की अपनी डाइट, जानें कैसे रखती हैं ख्याल

Dipika Kakar Diet: टीवी एक्टर्स दीपिका कक्कड़ कैंसर से भारी जंग के बाद अपनी डाइट का पूरा ख्याल रखती है. अपने ब्लॉग में उन्होंने लेटेस्ट अपडेट शेयर कि.

Fruits खाने के लिए जानें सही समय, इन सवालों को भी करें दूर

Is it good to eat fruit at night: हर दिन फलों का सेवन किया जाता है. लेकिन इसकी टाइमिंग का ध्यान रखना भी बेहद जरूरी होता है.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

जमीन पर बन रही थी सोया चाप, वायरल वीडियो के बाद मचा हड़कंप!

Soya Chaap Viral Video: सोया चाप बनाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें हाइजीन को लेकर सवाल उठे हैं. जानें क्या है पूरा मामला, फूड सेफ्टी विभाग ने क्या कार्रवाई की और किन बातों का रखें ध्यान.

बुखार में नहाना चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं Expert

Bukhar Mein Nahana Chahiye Ya Nahi: क्या बुखार में नहाने से बुखार बढ़ जाता है? जानें डॉक्टरों की सलाह, कब गुनगुने पानी से नहाना सुरक्षित है और किन परिस्थितियों में नहाना टाल देना चाहिए.

खाना नहीं खा पा रही एक्टर दीपिका कक्कड़, जानें हेल्थ अपडेट, देखा पूरा वीडियो

Sehat Ki Khabar Fit Rahe India: सेहत की खबर फिट रहे इंडिया में हम जानेंगे आज की तीन बड़ी खबरों के बारे में.

घर-मंदिरो में जलने वाली धूपबत्ती से हो सकता है Air Pollution! Dr. Arvind Kumar से जानें

Lung Health Expert: दिल्ली छोड़ देने से प्रदूषण से बचा जा सकता है? पहाड़ी इलाकों की हवा भी अब पहले जैसी शुद्ध नहीं रही? डॉ. ने कई मिथकों का खुलासा किया.

Recent Comments