होमHealth Newsछोटे गांवों में भी कफ सिरप की बिक्री पर बदला नियम, अब...

छोटे गांवों में भी कफ सिरप की बिक्री पर बदला नियम, अब लाइसेंस वाली मेडिकल स्टोर से ही मिलेगी दवा

New Drug Rule: केंद्र सरकार ने कफ सिरप की बिक्री से जुड़ी बड़ी छूट खत्म कर दी है. अब 1000 से कम आबादी वाले गांवों में भी लाइसेंस प्राप्त फार्मेसी से ही कफ सिरप मिलेगी.

New Drug Rule: केंद्र सरकार ने कफ सिरप की बिक्री को लेकर एक अहम बदलाव किया है. स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने ड्रग्स रूल्स, 1945 में संशोधन करते हुए कफ सिरप को पहले से मिली एक विशेष छूट खत्म कर दी है. इस बदलाव का उद्देश्य कफ सिरप की बिक्री और वितरण पर निगरानी को और मजबूत बनाना है.

ड्रग्स रूल्स, 1945 के तहत शेड्यूल-K में कुछ दवाओं को विशेष छूट दी गई थी. इसके अनुसार 1,000 से कम आबादी वाले गांवों में कफ सिरप की बिक्री के लिए कुछ लाइसेंस संबंधी नियमों का पालन करना जरूरी नहीं था। यानी छोटे गांवों में भी कफ सिरप अपेक्षाकृत आसान तरीके से बेची जा सकती थी.

अब क्या बदला है?

स्वास्थ्य मंत्रालय ने शेड्यूल-K की संबंधित एंट्री से “Syrup” शब्द हटा दिया है. इसका मतलब है कि अब कफ सिरप को मिलने वाली यह छूट समाप्त हो गई है. अब छोटे गांवों में भी कफ सिरप केवल लाइसेंस प्राप्त मेडिकल स्टोर या फार्मेसी के माध्यम से ही बेची जा सकेगी.

सरकार ने यह फैसला क्यों लिया?

मंत्रालय का कहना है कि यह कदम सिरप आधारित दवाओं, खासकर कफ सिरप, की बिक्री पर बेहतर नियंत्रण सुनिश्चित करने के लिए उठाया गया है. इससे दवाओं के गलत इस्तेमाल पर रोक लगाने, मरीजों की सुरक्षा बढ़ाने और देशभर में दवा बिक्री से जुड़े नियमों का बेहतर पालन सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी.

दवा कारोबारियों को क्या करना होगा?

सरकार ने कफ सिरप बनाने वाली कंपनियों, डिस्ट्रीब्यूटर्स और मेडिकल स्टोर संचालकों को निर्देश दिया है कि वे ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट, 1940 और ड्रग्स रूल्स, 1945 के तहत लागू सभी लाइसेंस और नियामकीय नियमों का सख्ती से पालन करें.

आम लोगों पर क्या असर पड़ेगा?

इस नए नियम के बाद छोटे गांवों में रहने वाले लोगों को भी कफ सिरप खरीदने के लिए लाइसेंस प्राप्त मेडिकल स्टोर का ही सहारा लेना होगा. सरकार का मानना है कि इससे दवाओं की सुरक्षित बिक्री सुनिश्चित होगी और उनके गलत इस्तेमाल की संभावना कम होगी.

यह भी पढ़ें: अब बिना डॉक्टर की पर्ची नहीं मिलेगी कफ सिरप! सरकार ने क्यों बदला दवा बिक्री के नियम

(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है. इस तरह के कॉन्टेंट को देखने के लिए आप हमारे Youtube चैनल के साथ जुड़ सकते हैं.)

author avatar
sarthak arora Senior Sub Editor
अपनी उंगलियों से खबरों को खटाखट लिखना, और लिखने से पहले पढ़ना और समझना. इस तरह पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव पाया. कार्य जारी है और इसी तरह लिखना, पढ़ना और सीखना निरंतर जारी रहेगा.
sarthak arora
sarthak arora
अपनी उंगलियों से खबरों को खटाखट लिखना, और लिखने से पहले पढ़ना और समझना. इस तरह पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव पाया. कार्य जारी है और इसी तरह लिखना, पढ़ना और सीखना निरंतर जारी रहेगा.
RELATED ARTICLES

क्या होता है यूरिक एसिड? जानें बढ़ जाए तो कैसे कर सकते हैं कंट्रोल

High Uric Acid Symptoms: यूरिक एसिड क्या होता है, क्यों बढ़ता है, इसके शुरुआती लक्षण क्या हैं और इसे कैसे कंट्रोल करें? जानिए डाइट, वजन और लाइफस्टाइल से जुड़े जरूरी उपाय.

जमीन पर बन रही थी सोया चाप, वायरल वीडियो के बाद मचा हड़कंप!

Soya Chaap Viral Video: सोया चाप बनाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें हाइजीन को लेकर सवाल उठे हैं. जानें क्या है पूरा मामला, फूड सेफ्टी विभाग ने क्या कार्रवाई की और किन बातों का रखें ध्यान.

बुखार में नहाना चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं Expert

Bukhar Mein Nahana Chahiye Ya Nahi: क्या बुखार में नहाने से बुखार बढ़ जाता है? जानें डॉक्टरों की सलाह, कब गुनगुने पानी से नहाना सुरक्षित है और किन परिस्थितियों में नहाना टाल देना चाहिए.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

क्या होता है यूरिक एसिड? जानें बढ़ जाए तो कैसे कर सकते हैं कंट्रोल

High Uric Acid Symptoms: यूरिक एसिड क्या होता है, क्यों बढ़ता है, इसके शुरुआती लक्षण क्या हैं और इसे कैसे कंट्रोल करें? जानिए डाइट, वजन और लाइफस्टाइल से जुड़े जरूरी उपाय.

ऐसे बनाएं रिच प्रोटीन ब्रेकफास्ट, मिनटों में होगा तैयार

High Protein Breakfast: सुबह का नाश्ता पूरे दिन की एनर्जी का काम करता है. इसलिए गलती से भी सुबह का नाश्ता स्किप नहीं होना चाहिए.

खांसी हो रही है तो कब पीना चाहिए कफ सिरप? जानें कब पड़ती है दवा की जरूरत

Khansi Mein Cough Syrup Kab Peena Chahiye: : खांसी शुरू होते ही कफ सिरप पीना सही है या नहीं? जानें सूखी और बलगम वाली खांसी में क्या फर्क है, कब दवा लेनी चाहिए और किन लक्षणों पर तुरंत डॉक्टर से मिलना जरूरी है.

जमीन पर बन रही थी सोया चाप, वायरल वीडियो के बाद मचा हड़कंप!

Soya Chaap Viral Video: सोया चाप बनाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें हाइजीन को लेकर सवाल उठे हैं. जानें क्या है पूरा मामला, फूड सेफ्टी विभाग ने क्या कार्रवाई की और किन बातों का रखें ध्यान.

Recent Comments