होमWellnessHome Remedies3 लौंग की कलियां, कुछ मेथी के दाने….ये नुस्खा बाल की समस्या...

3 लौंग की कलियां, कुछ मेथी के दाने….ये नुस्खा बाल की समस्या करेगा दूर

Home Remedy For Long Hair: आप इन घरेलु नुस्खों को अपनाकर घर बैठे-बैठे बहुत ही आसानी से अपने बालों से जुड़ी अनेकों समस्या को दूर कर सकते हैं.

Home Remedy For Long Hair: मौसम बदलने के साथ-साथ बालों की समस्या भी शुरू हो जाती है. न सिर्फ बालों का झड़ना बल्कि उनमें डैंड्रफ जमने जैसी समस्या भी होने लगती हैं. वैसे तो ये समस्या आम सी हो गई है. अगर सिर में डैंड्रफ की समस्या कई दिनों से बनी रहे तो यह बालों को भी नुकसान पहुंचाती है. बालों में कई तरह की कमजोरी आने लगती है. वहीं अगर आप एंटी-डैंड्रफ और हेयर फॉल शैंपू और कंडीशनर का प्रयोग करके थक चुके हैं तो आप कुछ घरेलु नुस्खे अपना सकते हैं. यह बालों को नेचुरली शाइन देगा और बालों के झड़ने की समस्या से लेकर डैंड्रफ तक की समस्या को कम करेगा.

आज के समय में बाल झड़ने की समस्या हर उम्र के लोगों में देखी जाती है. वहीं बच्चे भी इस स्ट्रेस में रहते हैं कि उनके बाल अभी से झड़ना शुरू हो रहे हैं. लेकिन आप इन घरेलु नुस्खों को अपनाकर घर बैठे-बैठे बहुत ही आसानी से अपने बालों से जुड़ी अनेकों समस्या को दूर कर सकते हैं.

इन बीजों से तैयार करे नुस्खा

नुस्खे में इस्तेमाल करें ये सामग्री

  • मेथी के दाने, कलौंजी के बीज, लौंग और करी पत्ते के इस्तेमाल से आप अपने बालों की समस्या को दूर कर सकते हैं.
  • इस नुस्खे को बनाने के लिए आपको एक कटोरी मेथी दाने और कलौंजी के बीज लेने हैं. अब इसमें 3 लौंग और करी पत्ता मिला लेने हैं. इसमें पानी मिलाएं और रात भर भीगने के लिए छोड़ दें. इस पानी को रात भर भीगने के बाद इसे एक बोतल में भर लें. इस पानी को आप अपने बालों में छिड़कें. बालों में पानी को छिड़कने के बाद सर को धो लें. ध्यान रखें कि आपको इसे एक-एक दिन छोड़कर अपने बालों में छिड़कना है.

इन बीजों में होते हैं अनेकों फायदे

कलौंजी के बीजों में एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं, जो बालों की जड़ों में ब्लड सर्कुलेशन को सुधारने में मदद करत है. इन बीजों की मदद से बना पानी स्कैल्प को पोषण देता है. जिससे बाल झड़ना कम होते हैं और नए बाल उगते हैं. इसके साथ ही यह स्कैल्प की सूजन और इन्फेक्शन भी कम करता है और बाल स्वस्थ रहते हैं.

वहीं लौंग में यूजेनॉल गुण पाया जाता है. इससे स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होती है, जिससे बालों की ग्रोथ तेज होती है. लौंग का स्कैल्प को साफ करता है.इसके साथ ही यह सिर में होने वाली रूसी को खत्म करता है और खुजली जैसी समस्या से भी बचाता है. जिससे बालों में चमक लौटती है, और बाल घने और चमकदार बनते हैं.

करी पत्तों में बीटा-कैरोटीन और अमीनो एसिड्स पाया जाता है. ये बालों को समय से पहले सफेद करने में मदद करते हैं. करी पत्ते स्प्रे बालों को गहरा रंग देने में मदद करते हैं. इन्हें झड़ने से रोका जा सकता है. ये बालों में नेचुरल चमक लेकर आते हैं और उन्हें मजबूत बनाते हैं.

यह भी पढ़ें: Cracked Heel Home Remedy: सर्दी ही नहीं गर्मियों में भी फट सकती है आपकी एड़ियां!

(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

author avatar
Fit Rahe India
Fit Rahe India Desk पर आपको सालों पुराना तजुर्बा और हेल्थ से जुड़ी अहम जानकारी आपको मिलेगी. यहां आपको आपके स्वास्थ संबंधी समस्याओं का समाधान एक्सपर्ट्स की राय के साथ मिलेगा. हमारी टीम अपने पाठकों के लिए न सिर्फ खबरें ब्रेक करने में आगे है, बल्कि हर खबर का विश्लेषण भी करती है.
Fit Rahe India
Fit Rahe India
Fit Rahe India Desk पर आपको सालों पुराना तजुर्बा और हेल्थ से जुड़ी अहम जानकारी आपको मिलेगी. यहां आपको आपके स्वास्थ संबंधी समस्याओं का समाधान एक्सपर्ट्स की राय के साथ मिलेगा. हमारी टीम अपने पाठकों के लिए न सिर्फ खबरें ब्रेक करने में आगे है, बल्कि हर खबर का विश्लेषण भी करती है.
RELATED ARTICLES

बरसात के मौसम में शरीर में दर्द क्यों होता है? कम करने के 5 टिप्स

5 Tips to Reduce Body Pain and Stiffness During the Monsoon: कई लोगों को बारिश के दिनों में शरीर में अकड़न-जकड़न की समस्या रहती है.

बारिश में हो सकता है रैट फीवर! ये सावधानियां आएंगी काम

Rat fever symptoms: देश के कई हिस्सों में बारिश का दौर शुरू हो चुका है. कहीं रूक-रूक कर बारिश आ रही है तो कहीं लगातार बारिश हो रही है.

मानसून में kitchen की सफाई जरूरी, अपनाएं ये टिप्स

How to clean a kitchen step-by-step: का मौसम आ चुका है. ऐसे में बीमारियों का दौर जारी होने वाले हैं. इसलिए आपको अपने किचन की साफ-सफाई का ध्यान रखना होता है.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

ऐसे बनाएं रिच प्रोटीन ब्रेकफास्ट, मिनटों में होगा तैयार

High Protein Breakfast: सुबह का नाश्ता पूरे दिन की एनर्जी का काम करता है. इसलिए गलती से भी सुबह का नाश्ता स्किप नहीं होना चाहिए.

खांसी हो रही है तो कब पीना चाहिए कफ सिरप? जानें कब पड़ती है दवा की जरूरत

Khansi Mein Cough Syrup Kab Peena Chahiye: : खांसी शुरू होते ही कफ सिरप पीना सही है या नहीं? जानें सूखी और बलगम वाली खांसी में क्या फर्क है, कब दवा लेनी चाहिए और किन लक्षणों पर तुरंत डॉक्टर से मिलना जरूरी है.

जमीन पर बन रही थी सोया चाप, वायरल वीडियो के बाद मचा हड़कंप!

Soya Chaap Viral Video: सोया चाप बनाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें हाइजीन को लेकर सवाल उठे हैं. जानें क्या है पूरा मामला, फूड सेफ्टी विभाग ने क्या कार्रवाई की और किन बातों का रखें ध्यान.

बुखार में नहाना चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं Expert

Bukhar Mein Nahana Chahiye Ya Nahi: क्या बुखार में नहाने से बुखार बढ़ जाता है? जानें डॉक्टरों की सलाह, कब गुनगुने पानी से नहाना सुरक्षित है और किन परिस्थितियों में नहाना टाल देना चाहिए.

Recent Comments