How can I Increase My B12 Naturally: B 12 की कमी के कारण शरीर में कई तरह की समस्या हो जाती है. व्यक्ति को थकान, कमजोरी, हाथों-पैरों में झुनझुनी, सांस फूलना, और स्किन का पीला पड़ना बी 12 की कमी के कारण हो होता है. लेकिन इसके लिए किसी प्रकार की कोई सप्लीमेंट्स लेने की जरूरत नहीं है, आप अपने किचन में मौजूद कुछ चीज़ों से ही इसकी पूरा कर सकते हैं.
दरअसल B 12 लाल रक्त कोशिकाओं (RBC) के निर्माण, स्वस्थ तंत्रिका तंत्र (Nervous System) के विकास और डीएनए (DNA) के निर्माण में मुख्य भूमिका निभाता है. क्योंकि बी 12 लाल रक्त कोशिकाओं (RBCs), नसों और दिमाग के सही कामकाज के लिए जरूरी होता है.
घर के किचन से पूरी होंगी बी 12 की कमी
बी 12 की कमी पूरी करनी है तो आप घर के किचन से ही पूरी कर सकते हैं. रोजाना दूध-दही का सेवन करें. इसके अलावा अपनी डाइट में पनीर शामिल करें. पनीर को आप सलाद या स्नैक के रूप में शामिल कर सकते हैं. अंडे भी बी 12 का अच्छा सोर्स होते हैं, इनका सेवन करें. चिकन और मछली को हफ्ते में 2 से 3 बार खाएं. इनमें भरपूर मात्रा में बी 12 पाया जाता है.
शाकाहारी कैसे पूरा करें बी 12 का पोषण?
दूध और डेयरी प्रोडक्ट्स का सेवन करें
अगर आप शाकाहारी हैं, तो डेयरी प्रोडक्ट्स से बी 12 का पोषण प्राप्त कर सकते हैं. अपनी खानपान में दूध, दही, पनीर और छाछ को शामिल करें. इनमें बी 12 के साथ-साथ कैल्शियम और प्रोटीन भी मिलता है, जो हड्डियों और मांसपेशियों के लिए भी फायदेमंद है.
फोर्टिफाइड फूड्स का सेवन करें
कई लोग डयरी प्रोडक्ट्स का सेवन नहीं करते, ऐसे में उनके शरीर में बी 12 की कमी हो सकती है. इसलिए उन्हें फोर्टिफाइड प्रोडक्ट्स का सेवन करना चाहिए. जैसे, सोया मिल्क, ओट मिल्क, बादाम मिल्क और न्यूट्रिशनल यीस्ट. बस ध्यान रहे कि बाजार से ऐसे खाद्य पदार्थ को खरीदते समय उन पर Fortified with Vitamin B12 लिखा हो, क्योंकि सभी प्रोडक्ट्स में बी 12 नहीं होता.
बैलेंस्ड डाइट लें
बैलेंस्ड डाइट लें. अपनी डाइट में हरी सब्जियां, दालें, अनाज और फल शामिल करें. एक्सपर्ट कहते हैं कि ये बी 12 का अच्छा सोर्स भले ना हो लेकिन ये शरीर को आयरन, फोलेट, प्रोटीन और अन्य जरूरी पोषक तत्व प्रदान करते हैं. ये पोषक तत्व शरीर में लाल रक्त कोशिकाओं के निर्माण में मदद करते हैं.
बी 12 क्यों जरूरी?
सबसे जरूरी बात बी 12 शरीर के लिए बेहद जरूरी होता है. बी 12 की मदद से भोजन ऊर्जा में बदलता है. इसके अलावा दिमाग के सही तरीके से काम करने के लिए बी 12 जरूरी है. बी 12 दिमाग और तंत्रिका तंत्र (नर्वस सिस्टम) के सही कामकाज के लिए जरूरी होता है. इसके अलावा विटामिन B12 शरीर में हेल्दी लाल रक्त कोशिकाओं के निर्माण में अहम भूमिका निभाता है. बी 12 की कमी से एनीमिया तक हो सकता है. इसलिए इस विटामिन का होना बेहद जरूरी है.
यह भी पढ़ें: Remedies For Iron Deficiency: आयरन बढ़ाने के लिए इन चीजों का करें सेवन, ये सावधानियां जरूरी
FAQs
सवाल: विटामिन B12 शरीर के लिए क्यों जरूरी है?
जवाब: विटामिन B12 लाल रक्त कोशिकाओं के निर्माण, दिमाग और नसों को स्वस्थ रखने तथा शरीर में नई कोशिकाएं बनाने के लिए जरूरी होता है.
सवाल: विटामिन B12 की कमी के क्या लक्षण हैं?
जवाब: थकान, कमजोरी, हाथ-पैरों में झुनझुनी, चक्कर आना, याददाश्त कमजोर होना और एनीमिया इसके सामान्य लक्षण हो सकते हैं.
सवाल: विटामिन B12 की कमी कैसे पूरी करें?
जवाब: दूध, दही, पनीर, अंडे, फोर्टिफाइड फूड्स और जरूरत पड़ने पर डॉक्टर की सलाह से Vitamin B12 सप्लीमेंट या इंजेक्शन लेकर इसकी कमी पूरी की जा सकती है.
(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

