Sehat Ki Khabar: नमस्कार फिट रहे इंडिया की लेटेस्ट अपडेट्स में आपका स्वागत है. टीवी एक्ट्रेस सुमोना चक्रवर्ती एंडोमेट्रियोसिस का शिकार हुईं. क्या होती है ये बीमारी इसपर बात करेंगे सेहत की खबर के पहले सेगमेंट में. बारिश में किन बीमारियों का खतरा बढ़ता है. इसपर बात करेंगे सेहत की खबर के दूसरे सेगमेंट में. दिमाग और पेट का क्या कनेक्शन है. गैस अपच की समस्या से पीड़ितों को मिलेगी राहत. इसपर बात करेंगे सेहत की खबर के तीसरे और आखिरी सेगमेंट में. चलिए शुरू करते हैं. चलिए शुरू करते हैं.
यहां देखें पूरा VIDEO:
गंभीर बीमारी का शिकार हुईं सुमोना चक्रवर्ती
टीवी एक्ट्रेस सुमोना चक्रवर्ती अपनी बीमारी के चलते खूब सुर्खियां बटौर रही हैं. उन्होंने बड़ा खुलासा करते हुए बताया कि वो एंडोमेट्रियोसिस नाम की बीमारी का शिकार हैं. इतना ही नहीं वो इस बीमारी के चौथे स्टेज पर हैं. एंडोमेट्रियोसिस महिला को होने वाली गंभीर बीमारी है. जिसमें यूट्रेस की लाइनिंग बनाने वाले टिश्यू जब अनयूजअल हो जाए तो ये बाहर तक फैल जाती है. और ये समस्या होने लगती है. कई केस में ऐसा भी होता है कि एंडोमीट्रियम की लाइनिंग ओवरी, पेल्विस, बाउल और उसके समेत रीप्रोडक्टिव पार्ट्स तक फैल जाती है. जिसके कारण ये एंडोमेट्रियोसिस की समस्या होती है.
क्या है इस बीमारी के लक्षण?
इसके लक्षणों की अगर बात करें तो पेल्विक हिस्से में दर्द, पीरियड्स के पहले या फिर उसी दौरान पेट के नीचले हिस्से में होने वाला दर्द, कमर में दर्द, ऐंठन होना, ब्लीडिंग अधिक होना, इनफर्टिलिटी की समस्या, सेक्शुअल एक्टिविटी के दौरान दर्द होना ये बीमारी के लक्षण हैं.
मानसून में बढ़ती ये समस्याएं
तेज और भीषण गर्मी के बाद सभी मानसून का बेसब्री से इंतजार करते हैं. सुहाना मौसम और चारों तरफ पानी की बौझार गर्मी से राहत देने का काम करती है. लेकिन यही ठंडक बीमारियों का घर भी अपने साथ लेकर आती है. कई तरह की बीमारियां मानसून के मौसम में परेशान करती है. नमी वाले वातावरण में सूक्ष्मजीव तेजी से फैलते हैं. ये आंखों ना दिखाई देने वाले सूक्ष्मजीव ही व्यक्ति को बीमार करते हैं.
अपने शरीर की साफ-सफाई के साथ-साथ घरों की साफ-सफाई भी उतनी ही जरूरी है. ताकि मानसून बीमारियों से बचा जा सकें. इसलिए सेहत के लिहाज से घरों को साफ रखना भी उतना ही जरूरी है जितना शरीर को, ऐसे में आज के में हम बात करेंगे कि घरों के किस कोनों की साफाई बहुत जरूरी है.
घर की कुछ ऐसी जगहें होती हैं, जहां बारिश के दौरान गंदगी और नमी जल्दी जमा हो जाती है. अगर इनकी समय-समय पर सफाई न की जाए तो एलर्जी, फंगल इंफेक्शन, डेंगू, मलेरिया और पेट से जुड़ी बीमारियों का जोखिम बढ़ सकता है. इसलिए मानसून के मौसम में घरों को साफ करना जरूरी हो जाता है.
पेट और दिमाग का क्या है कनेक्शन?
पेट साफ तो हर रोग साफ. कहते हैं कि पेट अगर आपका साफ रहेगा तो आप हर बीमारी को झेलने में ताकत पा सकते हैं. लेकिन लोगों का लाइफस्टाइल काफी खराब है. जिसके कारण लोग कई बीमारियों की चपेट में आते हैं. इसका कारण होता है कि पेट और दिमाग का गहरा कनेक्शन होता है. इसलिए अगर आपको मूड अच्छा रखना है तो पेट को स्वस्थय रखना बहुत जरूरी है. डॉक्टर्स भी ऐसा मानते हैं. हालांकि अगर आप ध्यान नहीं रखेंगे तो संभव है कि आप डिप्रेशन और एंग्जायटी का शिकार हो सकते हैं.
यह भी पढ़ें: Sehat Ki Khabar: गलत CPR से टूटीं महिला की पसलियां, पैदल चलने पर मिलेगा पैसा, दिमाग में मिले 38 परजीवी
यहां देखें पूरा VIDEO:

