Karnataka Man Dies Of Swine Flu: कर्नाटक में सोमवार को 41 वर्षीय व्यक्ति की स्वाइन फ्लू से मौत हो गई. द हिंदू की एक रिपोर्ट सामने आई. जिसके मुताबिक स्वाइन फ्लू के लक्षण दिखाई देने के बाद ही शख्स का इलाज एक प्राइवेट अस्पताल में करवाया जा रहा था. लेकिन इलाज के दौरान ही व्यक्ति ने दम तोड़ दिया.
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पिछले तीन हफ्तों में भारत में स्वाइन फ्लू से होने वाली ये चौथी मौत है. इससे पहले अब तक छत्तीसढ़ से तीन मामले सामने आ चुके हैं. जहां तीन लोगों की मौत हो चुकी है. दो हफ्ते पहले छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में स्वाइन फ्लू से एक और मरीज की मौत हो गई थी. इस जिले में इस बीमारी से मरने वालों की संख्या बढ़कर तीन हो चुकी है. वहीं, बिलासपुर में स्वाइन फ्लू के मरीजों की संख्या 100 के करीब पहुंच चुकी है. इसलिए इसके लक्षणों के बारे में जान लेना बहुत जरूरी है.
कैसे फैलती है स्वाइन फ्लू?
सबसे पहले ये जान लेते हैं कि आखिर स्वाइन फ्लू फैलता कैसे है? तो WHO की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार H1N1 वायरस खासतौर पर सूअरों से फैलता है. जब ये किसी भी तरह से इंसानों के कॉन्टैक्ट में आता है तो वो भी इसका शिकार हो सकता है. इसी तरह ये वायरस एक से दूसरे में फैलता है. इसका नाम स्वाइन फ्लू इसलिए कहा जाता है क्योंकि ये सूअरों में पाया जाता है, और ये उनमें पाए जाने वाले इन्फ्लूएंजा वायरस से काफी मेल भी खाता है. इस कारण इसका नाम पड़ा इंफ्लुएंजा वायरस.
स्वाइन फ्लू के लक्षण क्या हैं? | Symptoms of Swine Flue
अब स्वाइन फ्लू के लक्षणों की अगर बात करें तो अगर तेज बुखार, ठंड लगना, खांसी, गले में खराश, शरीर या फिर मसल्स में दर्द, सिरदर्द, लगातार थकान, नाक बहना, उल्टी, दस्त की समस्या होना. अगर इस तरह की समस्या दिखाई दें तो अलर्ट हो जाइए, और डॉक्टर से चेक करवा लेना चाहिए. इस तरह के लक्षण दिखाई दें तो अस्पताल में जाकर जांच करवाएं क्योंकि समय पर इलाज मिलने से इसके खतरे को टाला जा सकता है. देरी होने पर संक्रमण तेजी से फैल सकता है. इतना ही नहीं कई दूसरे लोग भी इसकी चपेट में आ सकते हैं.
इस वायरस से कैसे बचा जाए?
इस वायरस से बचने के तरीकों की अगर बात की जाए तो सबसे प्रभावी तरीका यही है कि इसकी वैक्सीनेशन लगाई जाए. हर साल इसकी वैक्सीनेशन लेने से इस बीमारी से बचने में काफी हद तक मदद मिल सकती है.
यह भी पढ़ें: आंखों में कभी ना डालें ये आई ड्रॉप्स, जानिए क्या कहती है रिसर्च
(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

