Benefits Of Soaking Mangoes: गर्मियों के मौसम में हर घर में आम आते हैं, लेकिन क्या घर में आम आते ही खा लिए जाते हैं? जी नहीं, तो फिर क्या किया जाता है उन आमों के साथ. दरअसल बाजार से आम लाने के बाद घर में बड़े बुजुर्गें उन्हें थोड़ी देर पानी में डालने के लिए कहते हैं. ऐसा क्यों किया जाता है? आज के आर्टिकल में हम इसी बात पर चर्चा करेंगे.
गर्मियों के मौसम में बाजार में कई तरह के आम देखने के मिलते हैं. महाराष्ट्र का अल्फांसो (हापुस) आम अपनी मिठास और खुशबू के लिए प्रसिद्ध है, जबकि उत्तर प्रदेश का दशहरी और लंगड़ा आम लोगों की पहली पसंद होता है. जून-जुलाई में चौसा आम भी खूब पसंद किया जाता है. इसके अलावा गुजरात का केसर, आंध्र प्रदेश का बंगनपल्ली, दक्षिण भारत का तोतापुरी और नीलम आम भी बाजार में आसानी से मिल जाते हैं. आम बच्चों से लेकर बड़ों सबको खूब पसंद होते हैं. ये स्वाद के साथ-साथ आम विटामिन A, विटामिन C और फाइबर का भी अच्छा सोर्स माने जाते हैं. लेकिन इनके सेवन से पहले आपको कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है.
क्यों जरूरी है पानी में डालना?
घर में आम आने के बाद बुजुर्गें उन्हें पानी में डालने के लिए कहते हैं. वह ऐसा इसलिए कहते हैं क्योंकि इसके पीछे वैज्ञानिक कारण है कि यह शरीर में पैदा होने वाले अतिरिक्त फाइटिक एसिड को दूर करने में मदद करता है. यह एक नेचुरल अणु है जो आम के अलावा कई फलों और सब्जियों में पाए जाते हैं. ये शरीर में गर्मी पैदा करते हैं. यही कारण है कि आम को लाने के बाद इन्हें पानी में डालने को कहा जाता है. जब आम को 30 मिनट से 1 घंटे तक पानी में भिगो दिया जाए तो उसकी गर्मी काफी हद तक कम हो जाती है और शरीर पर इसका असर हल्का पड़ता है.
विषैले पदार्थ दूर रखता
इसके अलावा आम में कुछ खास प्रकार के जहरीले ऑयल होते हैं उन्हें हटाने में मदद मिलती है. आम को खाने से पहले कुछ समय के लिए पानी में भिगोने की सलाह अक्सर दी जाती है। इसका एक कारण यह है कि आम के छिलके और डंठल के पास सैप (Sap) और सैप ऑयल (Sap Oil) मौजूद होते हैं. बता दें कि सैप एक दूधिया, चिपचिपा तरल पदार्थ होता है जो आम तोड़ने के बाद डंठल से निकलता है. सैप ऑयल में ऐसे नेचुरल रसायन होते हैं जो कुछ लोगों की स्किन या होंठों पर जलन, खुजली या एलर्जी जैसी समस्या पैदा कर सकते हैं. आमों को भिगोने से पानी इन जलन पैदा करने वाले तत्वों को पतला और घोल सकता है, जिससे आम को खाना सुरक्षित हो जाता है.
कितनी देर तक पानी में भिगोना चाहिए?
आम को 20 से 30 मिनट तक साफ पानी में भिगोकर रख सकते हैं. इसके बाद उसे बहते पानी से अच्छी तरह धोकर ही आम का सेवन करें.
यह भी पढ़ें: खाली पेट लीची खाने से हो सकते हैं बीमारी! हुई रिसर्च, जानें कारण
FAQs
सवाल: गर्मियों में सबसे ज्यादा कौन-सा आम पसंद किया जाता है?
जवाब: अल्फांसो, दशहरी और चौसा आम सबसे ज्यादा पसंद किए जाते हैं.
सवाल: उत्तर प्रदेश का प्रसिद्ध आम कौन-सा है?
जवाब: दशहरी और लंगड़ा आम उत्तर प्रदेश की प्रसिद्ध किस्में हैं.
सवाल: आम खाने से शरीर को क्या फायदे मिलते हैं?
जवाब: आम विटामिन A, विटामिन C, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट्स का अच्छा स्रोत है, जो इम्यूनिटी और पाचन को बेहतर बनाता है.
(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

