होमHealth NewsHealth Camp Robotic Surgery: देश में पहली बार हेल्थ कैंप के दौरान...

Health Camp Robotic Surgery: देश में पहली बार हेल्थ कैंप के दौरान हुई रोबोटिक सर्जरी, केंद्रीय मंत्री रहे मौजूद

Health Camp Robotic Surgery: देश के किसी हेल्थ कैंप में पहली बार रोबोटिक सर्जरी हुई है. यह सर्जरी मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में.

Health Camp Robotic Surgery: देश के किसी हेल्थ कैंप में पहली बार रोबोटिक सर्जरी हुई है. यह सर्जरी मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में हेल्थ कैंप के दौरान की गई. सर्जरी के दौरान केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री और गुना सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया भी मौजुद रहे और सर्जरी के गवाह बनें.

बता दें कि पूरे देश में किसी स्वास्थ्य शिविर यानि हेल्थ कैंप के दौरान ऐसी अत्याधुनिक सर्जरी सफलतापूर्वक की गई. स्वास्थ्य शिविर में आए एक हर्निया मरीज की सफल रोबोटिक सर्जरी प्रसिद्ध सर्जन डॉ. मेहक भंडारी और उनकी टीम ने अत्याधुनिक रोबोटिक तकनीक से की. मिनिमली इनवेसिव (कम चीरा वाली) इस प्रक्रिया में सटीकता, दक्षता और मरीज के कम दर्द और जल्दी रिकवरी का नया रिकॉर्ड कायम किया गया है.

शिवपुरी जिले के लिए यह दिन किसी इतिहास से कम नहीं है, यह दिन न सिर्फ जिले के लिए इतिहास बना है. बल्कि यह देश की पहली हेल्थ कैंप के दौरान होने वाली पहली सर्जरी भी बनी है. इस पहल को आम लोगों तक आधुनिक चिकित्सा पहुंचाने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है. और दूर-दराज के इलाकों में बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं की उम्मीद को और मजबूत किया है.

स्वास्थ्य शिविर में आधुनिक तकनीक का प्रयोग

शिवपुरी जिले में श्रीमंत माधवराव सिंधिया स्वास्थ्य सेवा मिशन और रोटरी रीजनल मेडिकल मिशन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित स्वास्थ्य शिविर के दौरान यह रोबोटिक सर्जरी की गई. इसे इसलिए भी एक नई पहल के रूप में देखा जा रहा है क्योंकि इस तरह की सर्जरी केवल महंगे और निजी अस्पतालों तक ही सीमित है. वहीं इस प्रकार की सर्जरी आज से पहले की हेल्थ कैंप में नहीं की गई. लेकिन पहली बार इसे एक खुले स्वास्थ्य शिविर यानि हेल्थ कैंप की मदद से आम नागरिकों के लिए उपलब्ध कराया गया. इस पहल ने यह साबित किया कि यदि इच्छाशक्ति हो तो अत्याधुनिक तकनीक भी आम लोगों तक पहुंचाई जा सकती है.

केंद्रीय मंत्री ने क्या कहा?

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने सर्जरी की पूरी प्रक्रिया को देखा और इसके गवाह बनें। वहीं केंद्रीय मंत्री ने इस सर्जरी को डॉ. मेहक भंडारी समेत पूरी टीम की सराहना की. उन्होंने कहा, ”आधुनिक चिकित्सा तकनीक को स्वास्थ्य शिविर के माध्यम से आम नागरिकों, खासकर दूर-दराज के क्षेत्रों तक पहुंचाना हमारी प्राथमिकता है. यह मिशन जनसेवा और विश्वस्तरीय उपचार का अनुपम उदाहरण है. यह उपलब्धि पूरे प्रदेश के लिए गौरव की बात है.”

यह भी पढ़ें: कानों की इस Problem को किया इग्नोर? करवा लें डॉक्टर से चेक, नहीं तो हड्डियां झेलेंगी परिणाम!

author avatar
Fit Rahe India
Fit Rahe India Desk पर आपको सालों पुराना तजुर्बा और हेल्थ से जुड़ी अहम जानकारी आपको मिलेगी. यहां आपको आपके स्वास्थ संबंधी समस्याओं का समाधान एक्सपर्ट्स की राय के साथ मिलेगा. हमारी टीम अपने पाठकों के लिए न सिर्फ खबरें ब्रेक करने में आगे है, बल्कि हर खबर का विश्लेषण भी करती है.

RELATED ARTICLES

क्या होता है यूरिक एसिड? जानें बढ़ जाए तो कैसे कर सकते हैं कंट्रोल

High Uric Acid Symptoms: यूरिक एसिड क्या होता है, क्यों बढ़ता है, इसके शुरुआती लक्षण क्या हैं और इसे कैसे कंट्रोल करें? जानिए डाइट, वजन और लाइफस्टाइल से जुड़े जरूरी उपाय.

जमीन पर बन रही थी सोया चाप, वायरल वीडियो के बाद मचा हड़कंप!

Soya Chaap Viral Video: सोया चाप बनाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें हाइजीन को लेकर सवाल उठे हैं. जानें क्या है पूरा मामला, फूड सेफ्टी विभाग ने क्या कार्रवाई की और किन बातों का रखें ध्यान.

बुखार में नहाना चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं Expert

Bukhar Mein Nahana Chahiye Ya Nahi: क्या बुखार में नहाने से बुखार बढ़ जाता है? जानें डॉक्टरों की सलाह, कब गुनगुने पानी से नहाना सुरक्षित है और किन परिस्थितियों में नहाना टाल देना चाहिए.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

क्या होता है यूरिक एसिड? जानें बढ़ जाए तो कैसे कर सकते हैं कंट्रोल

High Uric Acid Symptoms: यूरिक एसिड क्या होता है, क्यों बढ़ता है, इसके शुरुआती लक्षण क्या हैं और इसे कैसे कंट्रोल करें? जानिए डाइट, वजन और लाइफस्टाइल से जुड़े जरूरी उपाय.

ऐसे बनाएं रिच प्रोटीन ब्रेकफास्ट, मिनटों में होगा तैयार

High Protein Breakfast: सुबह का नाश्ता पूरे दिन की एनर्जी का काम करता है. इसलिए गलती से भी सुबह का नाश्ता स्किप नहीं होना चाहिए.

खांसी हो रही है तो कब पीना चाहिए कफ सिरप? जानें कब पड़ती है दवा की जरूरत

Khansi Mein Cough Syrup Kab Peena Chahiye: : खांसी शुरू होते ही कफ सिरप पीना सही है या नहीं? जानें सूखी और बलगम वाली खांसी में क्या फर्क है, कब दवा लेनी चाहिए और किन लक्षणों पर तुरंत डॉक्टर से मिलना जरूरी है.

जमीन पर बन रही थी सोया चाप, वायरल वीडियो के बाद मचा हड़कंप!

Soya Chaap Viral Video: सोया चाप बनाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें हाइजीन को लेकर सवाल उठे हैं. जानें क्या है पूरा मामला, फूड सेफ्टी विभाग ने क्या कार्रवाई की और किन बातों का रखें ध्यान.

Recent Comments