होमWellnessBeautyMonsoon Skin Care Tips: बारिश में घर से निकलने से पहले ऐसे...

Monsoon Skin Care Tips: बारिश में घर से निकलने से पहले ऐसे करें स्किन केयर रूटीन

Rainy Season Beauty Tips: बारिश के मौसम में स्किकेयर करना मुश्किल हो जाता है. उमस और बारिश के पानी से चेहरे पर कई तरह की समस्याएं लेकर आता है.

Rainy Season Beauty Tips: बारिश के मौसम में स्किकेयर करना मुश्किल हो जाता है. उमस और बारिश के पानी से चेहरे पर कई तरह की समस्याएं लेकर आता है. स्किन पर दानें, रैशेज, खुजली की समस्या देखने को मिलती है. ऐसे में स्किन की देखभाल की जरूरत होती है. आज के आर्टिकल में हम जानेंगे कि बारिस के मौस में स्किन केयर कैसे करनी है. साथ ही जानेंगे कि चेहरे पर क्या लगाकर निकलना सही होगा? जिससे स्किन समस्याएं देखने को नहीं मिलेंगी.

बारिश के मौसम में धूल-मिट्टी और उमस के कारण स्किन चिपचिपी, बेजान और मुरझा जाती है. वहीं कई लोग सोचते हैं कि चेहरे पर किसी तरह का कोई प्रोडक्ट लगाने की जरूरत नहीं है. लेकिन ऐसा नहीं होता. बारिश के दिनों में भी स्किन केयर करने की जरूरत होती है. घर से बाहर निकलने से पहले स्किन पर क्या-क्या लगाया जाना चाहिए. ये चीज़ स्किन को पूरे दिन हाइड्रेटेड और नेचुरल ग्लो बनाए रखने में मदद करेगी.

मॉइस्चराइजर लगाना ना भूलें

  • ऑयली स्किन (Oily Skin): ऑयल-फ्री, जेल-बेस्ड और नॉन-कॉमेडोजेनिक मॉइश्चराइजर चुनें.
  • ड्राई स्किन (Dry Skin): क्रीम-बेस्ड, सेरामाइड, ग्लिसरीन या हायलूरोनिक एसिड वाले मॉइश्चराइजर लगाएं.
  • कॉम्बिनेशन स्किन (Combination Skin): हल्का लोशन या जेल-क्रीम मॉइश्चराइजर इस्तेमाल करें, जो ऑयली और ड्राई दोनों हिस्सों को बैलेंस बनाए रखेगा.
  • सेंसिटिव स्किन (Sensitive Skin): फ्रेगरेंस-फ्री, हाइपोएलर्जेनिक और स्किन को शांत करने वाले (एलोवेरा, ओट्स, सेरामाइड) मॉइश्चराइजर चुनें.
  • एक्ने-प्रोन स्किन (Acne-Prone Skin): हल्का, ऑयल-फ्री, नॉन-कॉमेडोजेनिक जेल मॉइश्चराइजर लगाएं, जिससे पोर्स बंद न हों.
  • नॉर्मल स्किन (Normal Skin): हल्का लोशन या जेल-बेस्ड मॉइश्चराइजर लगाएं, जो स्किन की नमी बनाए रखे.

सनस्क्रीन लगाएं

बारिश के दिनों में भी सनस्क्रीन लगाना चाहिए. दरअसल बारिश के दिनों में धूप रूक-रूक कर आती है. ऐसे में रूक-रूक कर आने वाली धूप स्किन को जला सकती है. डैमेज कर सकती है. इसलिए सनस्क्रीन लगाएं. SPF 30 या उससे अधिक वाला ब्रॉड-स्पेक्ट्रम सनस्क्रीन लगाना सही रहेगा. वहीं ऐसा नहीं होता कि सनस्क्रीन को एक बार ही लगाया जाए. बल्कि अपने साथ कैरी करें. अगर उमस के कारण बार-बार पसीना आ रहा है तो आप सनस्क्रीन दोबारा लगा सकते हैं.

विटामिन C सीरम जरूर लगाएं

बारिश के दिनों में विटामिन सी लगाना भी जरूरी होता है. इसे लगाने के लिए चेहरे को पहले साफ पानी से धो लें. 2 से 3 बूंदें सिर्फ चेहर पर ना लगाएं बल्कि गर्दन तक लगाएं. सीरम लगाने के बाद हल्का मॉइश्चराइजर जरूर लगाएं. एक्सपर्ट कहते हैं कि ऑयली स्किन वालों को हल्का और ऑयल फ्री सीरम लगाना चाहिए. अगर स्किन सेंसेटिव है तो विटामिन सी की मात्रा धीरे-धीरे बढ़ाएं. वहीं अगर किसी प्रकार की कोई समस्या होती है तो एक्सपर्ट की सलाह लें.

साथ में रखें लिप बाप और प्राइमर

  • बारिश के दिनों में भी होंठ ड्राई होने की समस्या रहती है.
  • इसलिए अपने साथ लिप बाम जरूर रखें.
  • समय-समय पर लगाते रहें.

चेहरे की सफाई जरूर करें

मानसून के मौसम में चेहरे की सफाई जरूर करनी चाहिए. क्योंकि चेहरे पर बार-बार पसीना आता है. इसके कारण मुंहासों को समस्या तेजी से पनपती है. ऐसे में आप अपने चेहरे को साफ रखें. धूल, पसीना और प्रदूषण स्किन पर कई तरह की समस्या करता है. बाहर से आने के बाद एक बार अपने चेहरे को साफ जरूर करें. स्किन टाइप के अनुसार स्किन केयर करें.

यह भी पढ़ें: Ice Facial: ठंडी-ठंडी बर्फ से आएगा ग्लो, ऐसे करें इस्तेमाल

FAQs

सवाल: मानसून में चेहरा दिन में कितनी बार धोना चाहिए?

जवाब: दिन में दो बार माइल्ड फेस वॉश से चेहरा धोना चाहिए ताकि अतिरिक्त तेल और गंदगी साफ हो सके.

सवाल: क्या बरसात के मौसम में मॉइस्चराइज़र लगाना ज़रूरी है?

जवाब: हाँ, चिपचिपाहट से बचने के लिए भारी क्रीम के बजाय हल्के, ऑयल-फ्री या जेल-बेस्ड मॉइस्चराइज़र का उपयोग करना चाहिए.

सवाल: क्या बादल छाए होने पर सनस्क्रीन लगाना चाहिए?

जवाब: हाँ, यूवी किरणें बादलों को भेदकर भी त्वचा को नुकसान पहुँचा सकती हैं, इसलिए सनस्क्रीन लगाना आवश्यक है.

(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है. इस तरह के कॉन्टेंट को देखने के लिए आप हमारे Youtube चैनल के साथ जुड़ सकते हैं.)

author avatar
Surbhi . Content Writer
लिखने-पढ़ते लिखने की रूचि पैदा हुई. पिछले 1 साल से मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने की कोशिश कर रही हैं. फिलहाल फिट रहे इंडिया के साथ बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. इससे पहले जनता टीवी में सोशल मीडिया डिपार्टमेंट में काम किया. उन्हें लाइफस्टाइल, फूड, हेल्थ से जुड़े विषय में लिखने-पढ़ने और नई चीजें जानने का खूब शौक है.
Surbhi .
Surbhi .
लिखने-पढ़ते लिखने की रूचि पैदा हुई. पिछले 1 साल से मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने की कोशिश कर रही हैं. फिलहाल फिट रहे इंडिया के साथ बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. इससे पहले जनता टीवी में सोशल मीडिया डिपार्टमेंट में काम किया. उन्हें लाइफस्टाइल, फूड, हेल्थ से जुड़े विषय में लिखने-पढ़ने और नई चीजें जानने का खूब शौक है.
RELATED ARTICLES

बरसात के मौसम में शरीर में दर्द क्यों होता है? कम करने के 5 टिप्स

5 Tips to Reduce Body Pain and Stiffness During the Monsoon: कई लोगों को बारिश के दिनों में शरीर में अकड़न-जकड़न की समस्या रहती है.

Cancer Survivors: मेंटल हेल्थ कम करने में मदद करेगा स्मार्टफोन, नई स्टडी के दावे

Digital Mental Health Treatment: जब कई मरीजों तक समय पर मानसिक स्वास्थ्य सेवाएं नहीं पहुंच पाती तो यह गंभीर स्थिति बन सकती है.

ग्लोइंग स्किन के लिए सिर्फ 2 मिनट ही काफी, ऐसे करें स्किन केयर

Glowing Skin hacks: चेहरा धोना के बाद 2 मिनट अगर आप सही तरीके से स्किन केयर करते हैं तो आप ग्लोइंग स्किन बरकरार रख सकते हैं.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

बुखार में नहाना चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं Expert

Bukhar Mein Nahana Chahiye Ya Nahi: क्या बुखार में नहाने से बुखार बढ़ जाता है? जानें डॉक्टरों की सलाह, कब गुनगुने पानी से नहाना सुरक्षित है और किन परिस्थितियों में नहाना टाल देना चाहिए.

खाना नहीं खा पा रही एक्टर दीपिका कक्कड़, जानें हेल्थ अपडेट, देखा पूरा वीडियो

Sehat Ki Khabar Fit Rahe India: सेहत की खबर फिट रहे इंडिया में हम जानेंगे आज की तीन बड़ी खबरों के बारे में.

घर-मंदिरो में जलने वाली धूपबत्ती से हो सकता है Air Pollution! Dr. Arvind Kumar से जानें

Lung Health Expert: दिल्ली छोड़ देने से प्रदूषण से बचा जा सकता है? पहाड़ी इलाकों की हवा भी अब पहले जैसी शुद्ध नहीं रही? डॉ. ने कई मिथकों का खुलासा किया.

बरसात के मौसम में शरीर में दर्द क्यों होता है? कम करने के 5 टिप्स

5 Tips to Reduce Body Pain and Stiffness During the Monsoon: कई लोगों को बारिश के दिनों में शरीर में अकड़न-जकड़न की समस्या रहती है.

Recent Comments