होमHealth NewsVitamin B12 Deficiency: नॉर्मल नहीं नाखून टूटना…कहीं इस विटामिन की कमी का...

Vitamin B12 Deficiency: नॉर्मल नहीं नाखून टूटना…कहीं इस विटामिन की कमी का न हो शिकार

Vitamin B12 Deficiency: हमारी बॉडी के साथ कई बार ऐसी छोटी-मोटी चीजें होती रहती हैं. जिसपर शायद हम ध्यान देना जरूरी नहीं समझते.

Vitamin B12 Deficiency: हमारी बॉडी के साथ कई बार ऐसी छोटी-मोटी चीजें होती रहती हैं. जिसपर शायद हम ध्यान देना जरूरी नहीं समझते. क्योंकि हमें वो काफी नॉर्मल लग रहा होता है. इसका कारण साफ है कि हमें उससे कोई नुकसान नहीं पहुंचता इसलिए हम उसे इग्नोर कर देते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि यही छोटी दिखने वाली चीजें शरीर को कितना और किस तरह का नुकसान पहुंचा सकती हैं.

कुछेक का अगर जिक्र किया जाए तो आपने भी नोटिस किया होगा कि काम करते समय हमारे नाखून टूट जाते हैं. लग रहा है ना काफी स्वाभाविक? ये तो होता रहता है. चल जाएगा. इस तरह का ख्याल आते ही आप इसपर ध्यान नहीं देते और आगे चलकर ये आपकी सेहत से जुड़ी समस्याओं पर असर डाल सकते हैं.

शरीर में कमजोरी, नाखून टूटना छोटी बात नहीं

जिस तरह लोग नाखून टूट जाने को इतना सीरियसली नहीं लेते उसी तरह शरीर में कमजोरी होना भी लोग उतना ध्यान नहीं देते. हालांकि आपको इसपर जल्द से जल्द ध्यान देना चाहिए. क्योंकि संभव है कि आपको विटामिन बी12 की कमी से न जूझ रहे हों.

दरअसल अगर आपका नाखून आसानी से टूट जाता है तो इसका मतलब है कि आपकी नेल हेल्थ काफी कमजोर हो रही हैं. ऐसा तब होता है जब शरीर में विटामिन बी12 की कमी होने लगे. जब ये कमी पैदा होने लगे तो नाखून आसानी से टूट जाना इस तरह के लक्षण दिखाई देते हैं. इतना ही नहीं एनर्जी का लेवल कम होना या फिर अक्सर कमजोरी महसूस होते रहना भी विटामिन की कमी के लक्षण की ओर इशारा करता है. इसलिए आपको इसपर ध्यान देने की जरूरत है.

इन लक्षणों पर दीजिए ध्यान | vitamin b12 deficiency symptoms

जिस तरह नाखून टूट जाना लोग काफी नॉर्मल मानते हैं, क्योंकि क्या लक्षण होंगे इस बारे में वो अवेयर नहीं. हालांकि अगर आपको बॉडी के साथ ऐसा कोई भी बदलाव दिखाई दे तो आप पहले से ही अलर्ट हो जाएं. शरीर में विटामिन बी12 की कमी होने से सांस फूलना, चक्कर आना, आंखों में पीलापन या फिर नाखून टूट जाना इस तरह के लक्षण दिखाई आपको दे सकते हैं. इनमें हाथों-पैरों में झुनझुनी महसूस होना, दस्त, मतली या फिर भूख में कमी, ये लक्षण भी शामिल हैं. इसलिए इनपर ध्यान देना जरूरी है.

यह भी पढ़ें: Skin Care Tips: क्या क्रीम लगाकर हो जाएंगे गोरे? Anti Ageing पर Dermatologist ने दिया जवाब

(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

author avatar
sarthak arora Senior Sub Editor
अपनी उंगलियों से खबरों को खटाखट लिखना, और लिखने से पहले पढ़ना और समझना. इस तरह पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव पाया. कार्य जारी है और इसी तरह लिखना, पढ़ना और सीखना निरंतर जारी रहेगा.
sarthak arora
sarthak arora
अपनी उंगलियों से खबरों को खटाखट लिखना, और लिखने से पहले पढ़ना और समझना. इस तरह पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव पाया. कार्य जारी है और इसी तरह लिखना, पढ़ना और सीखना निरंतर जारी रहेगा.
RELATED ARTICLES

जमीन पर बन रही थी सोया चाप, वायरल वीडियो के बाद मचा हड़कंप!

Soya Chaap Viral Video: सोया चाप बनाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें हाइजीन को लेकर सवाल उठे हैं. जानें क्या है पूरा मामला, फूड सेफ्टी विभाग ने क्या कार्रवाई की और किन बातों का रखें ध्यान.

बुखार में नहाना चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं Expert

Bukhar Mein Nahana Chahiye Ya Nahi: क्या बुखार में नहाने से बुखार बढ़ जाता है? जानें डॉक्टरों की सलाह, कब गुनगुने पानी से नहाना सुरक्षित है और किन परिस्थितियों में नहाना टाल देना चाहिए.

20–35 की उम्र में बढ़ रहा Fatty Liver, हाई BP बना साइलेंट किलर, दीपिका कक्कड़ के कैंसर पर बड़ा अपडेट

Sehat Ki Khabar में जानिए 20–35 साल के लोगों में बढ़ते Fatty Liver के मामले, हाई BP क्यों है साइलेंट किलर और दीपिका कक्कड़ के स्टेज-2 लिवर कैंसर का नया अपडेट.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

ऐसे बनाएं रिच प्रोटीन ब्रेकफास्ट, मिनटों में होगा तैयार

High Protein Breakfast: सुबह का नाश्ता पूरे दिन की एनर्जी का काम करता है. इसलिए गलती से भी सुबह का नाश्ता स्किप नहीं होना चाहिए.

खांसी हो रही है तो कब पीना चाहिए कफ सिरप? जानें कब पड़ती है दवा की जरूरत

Khansi Mein Cough Syrup Kab Peena Chahiye: : खांसी शुरू होते ही कफ सिरप पीना सही है या नहीं? जानें सूखी और बलगम वाली खांसी में क्या फर्क है, कब दवा लेनी चाहिए और किन लक्षणों पर तुरंत डॉक्टर से मिलना जरूरी है.

जमीन पर बन रही थी सोया चाप, वायरल वीडियो के बाद मचा हड़कंप!

Soya Chaap Viral Video: सोया चाप बनाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें हाइजीन को लेकर सवाल उठे हैं. जानें क्या है पूरा मामला, फूड सेफ्टी विभाग ने क्या कार्रवाई की और किन बातों का रखें ध्यान.

बुखार में नहाना चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं Expert

Bukhar Mein Nahana Chahiye Ya Nahi: क्या बुखार में नहाने से बुखार बढ़ जाता है? जानें डॉक्टरों की सलाह, कब गुनगुने पानी से नहाना सुरक्षित है और किन परिस्थितियों में नहाना टाल देना चाहिए.

Recent Comments