Nipah and Shigella Virus Outbreak in Kerala: इन दिनों भारत में एक के बाद एक वायरस के मामले सामने आ रहे हैं. वहीं केरल राज्य तेजी से इन वायरस का शिकार हो रहा है. ताजा रिपोर्ट के मुताबिक केरल में निपाह संक्रमण को लेकर अलर्ट किया गया है. लेकिन ये राज्य तीन वायरस की मार झेल रहा है. दरअसल केरल में शिगेला और निपाह वायरस के मामलों में बढ़ोतरी देखी जा रही है. तो वहीं दूसरी तरफ मच्छरों से फैलने वाला वेस्ट नाइल वायरस ने भी राज्य की चिंता बढ़ा दी है.
गौरतलब है कि बीते दिनों ही केरल ने शिगेला वायरस की मार झेली है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक केरल के कोझिकोड जिले में शिगेला संक्रमण (Shigella outbreak) से कम से कम 2 मौतें दर्ज की गई. इसके साथ ही पूरे राज्य में दर्जनों से लेकर 90 से अधिक केस सामने आए थे और कई स्कूलों में निगरानी बढ़ा दी गई थी.
दोहरे वायरस की मार झेल रहा केरल
ताजा खबरों के अनुसार बुधवार को केरल के कोझिकोड जिले में 40 साल के व्यक्ति में निपाह वायरस की पुष्टि हुई, फिलहाल उसका इलाज चल रहा है. बता दें कि इससे पहले भी राज्य में कई बार निपाह वायरस का प्रकोप देखा जा चुका है. वहीं शिगेला वायरस की बात करें तो, 7 जून तक 85 कंफर्ड मामले और 70 से ज्यादा संभावित मामले दर्ज हो चुके हैं. वहीं इस खतरनाक वायरस ने 2 बच्चों की जान भी ले ली. राज्य में शिगेला और निपाह वायरस के अलावा कई हिस्सों में वेस्ट नाइल वायरस का संक्रमण भी बढ़ा है. इस वायरस को लेकर भी अलर्ट जारी किया गया है.
क्या है पूरा मामला
दरअसल केरल में निपाह वायरस का इस साल का पहला केस सामने आया है. मरीज 43 साल का है और कोझिकोड का रहने वाला है. फिलहाल राज्य सरकार ने रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद पूरे प्रदेश में हाई अलर्ट जारी कर दिया है. बताया जा रहा है कि मरीज को हल्का बुखार आने के बाद उसे प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया था. वहीं स्वास्थ्य मंत्री के. मुरलीधरन ने कहा, फिलहाल घबराने की जरूरत नहीं है. मरीज कई लोगों के संपर्क में आया था. अस्पताल के स्टाफ और उसके संपर्क में आए संभावित लोगों को क्वारंटीन रहने को कहा गया है.
केरल में कब-कब आया निपाह वायरस?
साल 2018 मे केरल में निपाह का पहला और सबसे घातक प्रकोप देखा गया था. इसमें 17 लोगों की जान चली गई थी. 2019 में कोझिकोड में एक मामला सामने आया था, लेकिन समय पर इलाज और सावधानी से इसे फैलने से रोक लिया गया था. 2021 में कोझिकोड में 12 साल के एक बच्चे की निपाह संक्रमण से मौत हुई थी. 2023 कोझिकोड जिले में ही इस वायरस के कारण 2 लोगों की मौत हो गई थी और कई लोग प्रभावित हुए थे. साल 2024 में भी संक्रमण की पुष्टि हुई थी. वहीं अब फिर से 2026 में कोझिकोड जिले से ही फिर से निपाह वायरस का ताजा मामला सामने आया, जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग हाई अलर्ट पर है और मरीजों को आइसोलेट किया गया है.
निपाह वायरस (Nipah Virus) क्या है?
निपाह वायरस एक जूनोटिक वायरस (जानवरों से इंसानों में फैलने वाला वायरस) है, जो मुख्य रूप से चमगादड़ों (fruit bats) से फैलता है. यह संक्रमित व्यक्ति के संपर्क या दूषित भोजन/तरल पदार्थ से भी फैल सकता है.
निपाह वायरस के लक्षण
- तेज बुखार
- सिरदर्द
- उल्टी और चक्कर आना
- सांस लेने में तकलीफ
- मांसपेशियों में दर्द
- भ्रम या मानसिक स्थिति में बदलाव
- गंभीर मामलों में एन्सेफलाइटिस (दिमाग में सूजन) और कोमा
शिगेला (Shigella) क्या है?
शिगेला एक बैक्टीरिया (virus नहीं) है, जो आंतों में संक्रमण पैदा करता है. यह दूषित पानी, भोजन या संक्रमित व्यक्ति के संपर्क से फैलता है.
शिगेला संक्रमण के लक्षण
- तेज दस्त (कभी-कभी खून के साथ)
- पेट में ऐंठन और दर्द
- बुखार
- मतली और उल्टी
- कमजोरी और डिहाइड्रेशन
- बार-बार शौच जाने की इच्छा
यह भी पढ़ें: पिता की तोंद.. डाल रही बच्चे की सेहत पर असर! पढ़ें चौंकाने वाली रिपोर्ट

