होमHealth Newsपानी में हाथ-पैर की स्किन क्यों सिकुड़ जाती है? जानें इसके पीछे...

पानी में हाथ-पैर की स्किन क्यों सिकुड़ जाती है? जानें इसके पीछे का कारण

Skin Wrinkles In Water: पानी में ज्यादा देर रहने पर हाथों और पैरों की स्किन में झुर्रियां क्यों आती हैं? जानें प्रून फिंगर्स के पीछे का वैज्ञानिक कारण.

Skin Wrinkles In Water: कई बार न चाहते हुए भी हाथों को पानी में रखना पड़ता है. जैसे कपड़े धोना, बर्तन धोते समय या अधिक समय तक नहाते समय हाथों को पानी में रखना पड़ता है. जिसके कारण कई बार हथेलियों और पैर के तलवों में अजीब तरह की सिकुड़न हो जाती है. जिसके कारण स्किन काफी अजीब दिखती है.

कई लोग इसका कारण नहीं जानते हैं. कई लोग ये नहीं जानते कि आखिर ऐसा क्यों होता है. अगर आप भी नहीं जानते तो बता दें कि ये समस्या बायोलॉजिकल कारण के होता है. इसलिए ये जानना जरूरी होता है कि आखिर पानी में हथेलियों और तलवों की स्किन क्यों सिकुड़ जाती है.

पानी सोख लेता है स्किन

कई लोग ऐसा मानते हैं कि जब हम ज्यादा देर तक पानी में रहते हैं तो हमारी स्किन की बाहरी परत पानी को सोखती है. Absorp करती है. इसके कारण स्किन फूल जाती है सिकुड़ जाती है. लेकिन साइंस कहता है कि ये आम नहीं है. क्योंकि लोग इसे आम समझते हैं और छोड़ देते हैं. इसलिए जान लें कि ये नॉर्मल नहीं है. उगलियों का सिकुड़ना एक तरह का एडैप्टिव प्रोसेस है. जिसे हमारा सिम्पैथेटिक नर्वस सिस्टम कंट्रोल करता है. अब ये सिम्पैथेटिक नर्वस सिस्टम क्या होता है?

क्या होता है सिम्पैथेटिक नर्वस सिस्टम क्या होता है?

सिम्पैथेटिक नर्वस सिस्टम हमारे इंवालुएंट्री फंक्शन को कंट्रोल करता है. इंवालुएंट्री फंक्शन होता है पाचन, सांस लेने के प्रोसेस. इन्हें कंट्रोल करने में हमारी बॉडी की मदद करता है. यही हमारे फ्लाइट और फाइट रिस्पॉन्स के लिए भी जिम्मेदार होता है. यहीं पानी में हमारी स्किन के सिकुड़ने के पीछे भी जिम्मेदार है.

पानी में जानें पर एक्टिव होता है ये सिस्टम

अब साइंटिस्ट मानते हैं कि जब हम पानी में जाते हैं, तो हमारा सिम्पैथेटिक नर्वस सिस्टम एक्टिव होता है. ये हमारे ब्लड वेसेल्स को सिकोड़ देता है. जब ब्लड वेसल्स सिकुड़ती है तो स्किन पर झुर्रियां बनने लगती हैं. हालांकि, पानी में हमें इसका फायदा मिलता है. इसका फायदा होता है कि पानी में चीजों पर हमारी ग्रिप अच्छी होती है.

क्या ये नॉर्मल है?

इसका जवाब है कि हां पानी में स्किन सिकुड़ना नॉर्मल है. इससे किसी भी तरह का नुकसान हाथों को नहीं होता है. हर इंसान के साथ ही ऐसा होता है. कई लोग इसे प्रून फिंगर्स, प्रून हैंड्स या फिर प्रून स्किन इस तरह के शब्दों का इस्तेमाल करते हैं. पानी से बाहर आने के कुछ देर बाद बिल्कुल नॉर्मल हो जाती है.

यह भी पढ़ें: चीनी छोड़ने से शरीर पर पड़ता बुरा असर! रिसर्च में सामने आया चौंकाने वाला सच

(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है. इस तरह के कॉन्टेंट को देखने के लिए आप हमारे Youtube चैनल के साथ जुड़ सकते हैं.)

author avatar
sarthak arora Senior Sub Editor
अपनी उंगलियों से खबरों को खटाखट लिखना, और लिखने से पहले पढ़ना और समझना. इस तरह पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव पाया. कार्य जारी है और इसी तरह लिखना, पढ़ना और सीखना निरंतर जारी रहेगा.
sarthak arora
sarthak arora
अपनी उंगलियों से खबरों को खटाखट लिखना, और लिखने से पहले पढ़ना और समझना. इस तरह पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव पाया. कार्य जारी है और इसी तरह लिखना, पढ़ना और सीखना निरंतर जारी रहेगा.
RELATED ARTICLES

क्या होता है यूरिक एसिड? जानें बढ़ जाए तो कैसे कर सकते हैं कंट्रोल

High Uric Acid Symptoms: यूरिक एसिड क्या होता है, क्यों बढ़ता है, इसके शुरुआती लक्षण क्या हैं और इसे कैसे कंट्रोल करें? जानिए डाइट, वजन और लाइफस्टाइल से जुड़े जरूरी उपाय.

जमीन पर बन रही थी सोया चाप, वायरल वीडियो के बाद मचा हड़कंप!

Soya Chaap Viral Video: सोया चाप बनाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें हाइजीन को लेकर सवाल उठे हैं. जानें क्या है पूरा मामला, फूड सेफ्टी विभाग ने क्या कार्रवाई की और किन बातों का रखें ध्यान.

बुखार में नहाना चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं Expert

Bukhar Mein Nahana Chahiye Ya Nahi: क्या बुखार में नहाने से बुखार बढ़ जाता है? जानें डॉक्टरों की सलाह, कब गुनगुने पानी से नहाना सुरक्षित है और किन परिस्थितियों में नहाना टाल देना चाहिए.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

क्या होता है यूरिक एसिड? जानें बढ़ जाए तो कैसे कर सकते हैं कंट्रोल

High Uric Acid Symptoms: यूरिक एसिड क्या होता है, क्यों बढ़ता है, इसके शुरुआती लक्षण क्या हैं और इसे कैसे कंट्रोल करें? जानिए डाइट, वजन और लाइफस्टाइल से जुड़े जरूरी उपाय.

ऐसे बनाएं रिच प्रोटीन ब्रेकफास्ट, मिनटों में होगा तैयार

High Protein Breakfast: सुबह का नाश्ता पूरे दिन की एनर्जी का काम करता है. इसलिए गलती से भी सुबह का नाश्ता स्किप नहीं होना चाहिए.

खांसी हो रही है तो कब पीना चाहिए कफ सिरप? जानें कब पड़ती है दवा की जरूरत

Khansi Mein Cough Syrup Kab Peena Chahiye: : खांसी शुरू होते ही कफ सिरप पीना सही है या नहीं? जानें सूखी और बलगम वाली खांसी में क्या फर्क है, कब दवा लेनी चाहिए और किन लक्षणों पर तुरंत डॉक्टर से मिलना जरूरी है.

जमीन पर बन रही थी सोया चाप, वायरल वीडियो के बाद मचा हड़कंप!

Soya Chaap Viral Video: सोया चाप बनाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें हाइजीन को लेकर सवाल उठे हैं. जानें क्या है पूरा मामला, फूड सेफ्टी विभाग ने क्या कार्रवाई की और किन बातों का रखें ध्यान.

Recent Comments